News Express

विजयपुर के दुर्गा मंदिर के पास 2 दिन से भटक रही महिला, विंध्याचल बता रही अपना पता, गैपुरा पुलिस का फोन बना शो-पीस

विजयपुर के दुर्गा मंदिर के पास 2 दिन से भटक रही महिला, विंध्याचल बता रही अपना पता, गैपुरा पुलिस का फोन बना शो-पीस

विंध्याचल / गैपुरा।

विजयपुर के दुर्गा मंदिर के पास पिछले 2 दिनों से एक महिला भटकती हुई पाई गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला अपना पता विंध्याचल बता रही है और आशंका है कि घर से नाराज होकर निकल गई है।

अब विडंबना देखिए - जिस तीन पौलिया क्षेत्र में महिला भटक रही है, वहां के बारे में स्थानीय लोग बताते हैं कि लगभग हर पांचवे घर में महुआ की देसी मदिरा बनने का आरोप है। ऐसा क्षेत्र किसी भी अकेली महिला के लिए कितना सुरक्षित हो सकता है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

इस संवेदनशील मामले में कुछ जागरूक लोगों ने मानवता दिखाते हुए आज सुबह थाना विंध्याचल की चौकी गैपुरा प्रभारी और सिपाही को फोन किया, लेकिन बताया जा रहा है कि किसी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

वाह रे व्यवस्था! एक तरफ मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े पोस्टर, दूसरी तरफ दो दिन से भटक रही महिला के लिए चौकी का फोन भी नहीं उठ रहा। शायद साहब के फोन में नेटवर्क नहीं, या महिला सुरक्षा फाइलों में ही सुरक्षित है।

फिलहाल महिला दुर्गा मंदिर के आसपास ही है। जरूरत है कि गैपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाए, उसके परिजनों से संपर्क करे और उसे सकुशल घर पहुंचाए, इससे पहले कि तीन पौलिया की अवैध मदिरा वाली बदनामी किसी अनहोनी में बदल जाए।

 

 

........................

 

उत्तर प्रदेश-

योगी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्ताव पास-

सैनिक स्कूल मैनपुरी के लिए 9.524 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क हस्तांतरित करने का प्रस्ताव पास , 

माध्यमिक और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा का प्रस्ताव पास,

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का प्रस्ताव पास, 

झांसी और ललितपुर में भंडारगृह निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पास, 

एफडीआई और वैश्विक कंपनियों के निवेश को लेकर इम्पावर्ड कमेटी के फैसले का प्रस्ताव पास, 

यूपी की GCC नीति-2024 के तहत उच्चस्तरीय समिति की संस्तुतियों को मंजूरी देने का प्रस्ताव पास,

यूपी में चार लिंक एक्सप्रेसवे , फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़े जाने हेतु लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन को कैबिनेट की मंजूरी का प्रस्ताव पास,

उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 के प्रख्यापन का प्रस्ताव पास,

प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए 845 आवास बनाने को वित्तीय मंजूरी देने का प्रस्ताव पास,

यूपी में साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव, 

लखनऊ-हरदोई में 1000 एकड़ में विकसित होगा पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क, मास्टर डेवलपर के चयन का प्रस्ताव पास,

यूपी में PRAGATI रोबोटिक्स पार्क की स्थापना का प्रस्ताव पास,

प्रयागराज में ऑडिटोरियम और वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव पास,

लखनऊ और वाराणसी में सीवरेज-पेयजल से जुड़ी 7 परियोजनाओं के व्यय प्रस्ताव को मंजूरी

News Image

........... दिव्या मित्तल जी ने रामपुर में किए भगवान गणेश जी के दर्शन, प्यूरी और घोरी गाँव में ग्रामीणों से मिलीं मिर्जापुर, 27 अक्टूबर 2026। पटेहरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान दिव्या मित्तल जी मंगलवार को रामपुर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्यूरी गाँव में उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया और उनकी समस्याएँ व सुझाव सुने। घोरी गाँव में भी दिव्या जी ने जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। दोनों गाँवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुँचे और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

............... मिर्जापुर सिंचाई विभाग में एरियर घोटाले का मामला 15.58 करोड़ के फर्जी एरियर का भुगतान फर्जी एरियर के भुगतान पर कसा गया शिकंजा अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार लखनऊ तलब अवकाश के दिन भी होती रही थी जांच-पड़ताल एक ही कर्मचारी को 2 से 3 बार भुगतान हुआ 344 लोगों के नाम पर 15 करोड़ का भुगतान 10 साल का लेखाजोखा जुटाने में लगे अधिकारी लघु डाल नहर प्रखण्ड में फर्जी एरियर भुगतान ...................... मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करो का सफाया करने उतरी कटरा पुलिस कई महीनों से पुलिस को थी तलाश, आखिरकार कटरा पुलिस के हत्थे चढ़ी चर्चित महिला मादक तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला तस्कर समेत गिरोह के सदस्य गिरफ्तार मादक पदार्थों के कारोबार में चर्चित महिला पर शिकंजा, मुखबिर की सूचना पर कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हंगामा खबर मुखबिर की सूचना पर कटरा पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला मादक तस्कर गिरोह समेत गिरफ्तार मीरजापुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में कटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई महीनों से तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली चर्चित महिला मादक तस्कर को उसके साथियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला पर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप थे। मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर महिला का नाम कई क्षेत्रों में चर्चा में रहा था। पुलिस कई महीनों से महिला और उसके साथियों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला और उसके साथियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मामले में बरामद मादक पदार्थ की मात्रा, आरोपियों की भूमिका और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक जानकारी अभी बाकी।

.................. विजयपुर में दिनदहाड़े महिला से 18 हजार रुपये की छिनैती, नकाबपोश बदमाश फरार अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने टोटो में बैठी महिला को बनाया निशाना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर अंतर्गत बनका में मंगलवार को दिनदहाड़े छिनैती की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला से कथित तौर पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाश 18 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थीं महिला मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता रमरज्जी देवी पत्नी इंद्रमणि बिंद, निवासी पियरी भीट, विजयपुर स्थित इंडियन बैंक से 18 हजार रुपये निकालकर टोटो से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बनका के पास अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर उनसे रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी फुटेज की जांच घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बदमाशों की पहचान करने के लिए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े वारदात से सुरक्षा पर सवाल दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। बैंक से रुपये निकालकर लौटने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक कब पहुंचती है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। .......................... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के वृहद कार्यक्रम में 316 जोड़ों का सकुशल सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह मीरजापुर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) विकास खण्ड सीटी ग्राम चन्दईपुर, मीरजापुर में आयोजित कराया गया, जिसमें जनपद के समस्त विकास खण्ड एवं नगरपालिका मीरजापुर चुनार अहरौरा के अनुसूचित जाति के 190, अन्य पिछड़ावर्ग 112, सामान्य वर्ग 03 एवं अल्पसंख्यक वर्ग 11 के अर्थात कुल 316 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मडिहान रमा शंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य, मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए धर्मजीत सिंह, उपनिदेशक, समाज कल्याण, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल तथा समस्त विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मा० विधायक नगर, मा० विधायक मडिहान, मा० विधायक मझवां, मा० विधायक छानबे एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामाग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू० 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू० 64000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 21000/- की धनराशि का विवाह स्वरूप आवश्यक सामग्री दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.