News Express

ब्लाक प्रमुख ने चार आंगनबाड़ी सेंटरों का किया भूमिपूजन
ब्लाक प्रमुख ने चार आंगनबाड़ी सेंटरों का किया भूमिपूजन

ब्लाक प्रमुख ने चार आंगनबाड़ी सेंटरों का किया भूमिपूजन राजगढ़, मिर्जापुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों में गुरुवार को चार आंगनबाड़ी केंद्रों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बता दें कि गाम पंचायत ददरा,खम्हरिया, चितविश्राव व तालर का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी सेंटरों का भूमि पूजन का शिलान्यास करते हुए आशा जताई कि आईसीडीएस परियोजना से क्षेत्र के महिलाओं व छोटे बच्चों को लाभ मिलेगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचेंगी। इस दौरान कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रमाकांत, आनंद सिंह जेई,राजेश कुमार, राज कपूर सिंह अभय सिंह राजेंद्र प्रसाद सिंह शीतला सिंह पूर्व प्रधान लवकुश सिंह व अन्य सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.