News Express

विंध्याचल नवरात्रि में साधना जप तप व्रत मां विंध्यवासिनी दरबार परिक्षेत्र

विंध्याचल नवरात्रि में साधना जप तप व्रत मां विंध्यवासिनी दरबार परिक्षेत्र में ड्यूटी रत रह कर वृद्ध महिलाओं बुजुर्गों व माता के दरबार में आने वाले समस्त भक्तों को माता जी का दर्शन सुलभता के साथ में कराते रहना ही मेरा सेवा परिश्रम जीवन सौभाग्य धन्य के समान होता है मां विंध्यवासिनी दरबार में किसी-किसी को सेवा करने का अवसर मिलता है उनमें से मैं अपने आप को एक मानता हूं----------इंस्पेक्टर श्रीकांत पांडे

जनपद मिर्जापुर विंध्याचल वृद्ध महिलाओं बुजुर्ग दिव्यांग को निरंतर मां विंध्यवासिनी का दर्शन  सुलभता के साथ करा शासन व जनपद मिर्जापुर पुलिस प्रशासन के कार्यों का संदेश श्रद्धालुओं के माध्यम से एक सुखद रूप में दूर-दूर तक देने का कार्य इंस्पेक्टर श्रीकांत पांडे व ड्यूटी पर लगे समस्त फ़ोर्स द्वारा निरंतर दिया गया तो वहीं मंदिर प्रभारी उदय प्रताप सिंह व एस आई सुदिष्ट पांडे व युवा कांस्टेबल शिवम तिवारी व चंद्रकेश पांडे भी निरंतर भक्तों के सेवा में नजर आ रहे थे जिससे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को देख श्रद्धालुओं ने किया प्रशंसा
______
भास्कर भट्ट की कलम से✍️

News Image

................. ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना लालगंज पुलिस द्वारा 07 वर्षीय गुमशुदा बालक को 12 घण्टे के अन्दर सकुशल परिजनों से मिलाया गया मीरजापुर थाना-लालगंज,जनपद-मीरजापुर पुलिस द्वारा अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में गुमशुदा बच्चो के तलाश हेतु चलाये गये आपरेशन मुस्कान के तहत अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज के कुशल पर्वेक्षण में मुझ प्रभारी निरीक्षक लालगंज मय पुलिस के द्वारा थाना-स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-382/2026 धारा-137(2)बी0एन0एस0 से सम्बन्धित गुमशुदा बालक संतोष कुमार पुत्र ज्वाला बनवासी निवासी ग्राम-घुमचिया बहुती, थाना-लालगंज, जनपद-मिर्जापुर उम्र करीब 7 वर्ष की तलाश/बरामदगी के क्रम में गुमशुदा बालक को 12 घण्टे के अन्दर बरामद कर मुकदमा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए बालक को उसके परिजनो से मिलाया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित विवेचक उ0नि0 श्री गुरुप्रसाद सिंह द्वारा विवेचना में अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा मीरजापुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशील कार्यशैली एवं मानवीय व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया । अपील :- यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर अकेला दिखाई दे, तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को सूचना दें आपकी एक सूचना किसी परिवार की मुस्कान वापस ला सकती है । गुमशुदा बालक का नाम व पता- संतोष कुमार पुत्र ज्वाला बनवासी निवासी ग्राम-घुमचिया बहुती, थाना-लालगंज, जनपद-मिर्जापुर उम्र करीब 7 वर्ष । गुमशुदा की बरामद करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय थाना-लालगंज, मिर्जापुर मय पुलिस टीम ............. थाना चिल्ह पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 18.10.2026 को उप-निरीक्षक प्रह्लाद यादव मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से एक अभियुक्त मो0 फिरोज उर्फ कप्तान पुत्र मो0 इकबाल निवासी चेकसारी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त के गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-230/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

................. थाना को0देहात पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट, धमकी, गाली-गलौज व संपत्ति नुकसान करने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.05.2026 को वादी रोमी यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी अहमलपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध घर मे घुसकर मारपीट, धमकी, गाली-गलौज व संपत्ति के नुकसान के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-265/2026 धारा 326f,326g,333,324(4),61(2),352,351(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 18.10.2026 को उप निरीक्षक मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश मिर्जापुरी उर्फ आकाश पुत्र प्रेम कुमार निवासी दाढ़ीराम थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 326f,326g,333,324(4),61(2),352,351(2),3(5) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

............. विन्ध्य महोत्सव के सातवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का अध्यक्ष नगर पालिका ने देवी चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखाने का मिलता है अवसर - श्याम सुन्दर केशरी मीरजापुर नवरात्र मेला के दौरान मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल चल रहे नौ दिवसीय विन्ध्य महोत्सव के सप्तमी सांस्कृतिक कार्यक्रम का अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्यामसुन्दर केशरी व नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने माॅं विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। अध्यक्ष नगर पालिका ने कहा कि विन्ध्य महोत्सवों जैसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान होता है, तो वहीं एक बड़ा मंच मिलने से उन्हें आगे बढने का मौका भी मिलता है। सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुत करने वाले कलाकारों व उनकी टीम को अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं उप जिला मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी पर्यटन जूही प्रसाद ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सातवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा विन्ध्य की लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसमें मीरजापुर के सुप्रसिद्ध लोकगायक डा0 मन्नू यादव जहां बिरहा शैली में शानदार प्रस्तुति की गयी वहीं रविशंकर के द्वारा भी भजन प्रस्तुत कर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई गयी। तत्पश्चात चुनार की धरती से राजेश यादव, व आरती जख्मी, जौनपुर के भजन गायक के द्वारा देवी गीत व भजन की प्रस्तुति की गयी। सांस्कृतिक मंच पर लोकगायक अमर नाथ शुक्ला, प्रियका चैहान लखनऊ, शिवानी मिश्रा वाराणसी, विन्ध्याचल की धरती पर पली-बढ़ी व दिल्ली में रह रही सुश्री नम्रता श्रीमाली के द्वारा कथक नृत्य से अपनी कला को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया इसी क्रम में सरोज श्रीवातव बाराबंकी, के द्वारा अपनी प्रस्तुति का लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी व संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर जूही प्रसाद, विन्ध्य धाम तीर्थ विकास परिषद से रूपेश श्रीवास्तव, अंजू मौर्या के अलावा अन्य अधिकारीगण व भारी संख्या श्रोता उपस्थित रहें। नवरात्र मेला में अष्टमी के दिन व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल मंदिर गंगा घाट, अष्टभुजा, कालीखोह, मोतिया तालाब, तारा मंदिर व मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्वाइंट पर पहुँचकर निर्देशित किया कि अष्टमी के दिन काफी भीड़ रहती है अतएव सभी अधिकारी निष्ठापूर्वक अपने ड्यूटी का निर्वहन करे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पावें। .................. शारदीय नवरात्रि विशेष : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, 'विंध्य त्रिकोण' से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन विंध्याचल बनेगा यूपी के शक्तिपीठ सर्किट का प्रमुख केंद्र- जयवीर सिंह लखनऊ/मीरजापुर 18 अक्टूबर 2026 मीरजापुर उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण 'विंध्य त्रिकोण' तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे। वर्ष 2023 में यह संख्या लगभग 1.15 करोड़ थी। इस तरह दो वर्षों में तीनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच सदियों पुरानी विंध्य त्रिकोण परिक्रमा अब धार्मिक पर्यटन की नई पहचान बन रही है। उत्तर प्रदेश सरकार भी शक्तिपीठ सर्किट विकसित कर इस आस्था पथ को विस्तार देने की दिशा में काम कर रही है। पारंपरिक रूप से यह धार्मिक यात्रा मां विंध्यवासिनी मंदिर से शुरू होकर मां काली खोह मंदिर पहुंचती है और मां अष्टभुजा मंदिर में पूरी होती है। इस परिक्रमा के माध्यम से श्रद्धालु एक ही यात्रा में देवी के तीन स्वरूपों के दर्शन करते हैं। मां विंध्यवासिनी धाम श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र विंध्य त्रिकोण अंतर्गत मां विंध्यवासिनी धाम श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना हुआ है। धाम में दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी इसकी गवाही दे रही है। वर्ष 2023 में जहां करीब 73 लाख श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 78.15 लाख और साल 2025 में करीब 1.20 करोड़ तक पहुंच गया। यानी दो साल में श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 64 फीसदी का उछाल आया। आस्था का यह सिलसिला 2026 में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनवरी से अगस्त तक ही करीब 90 लाख श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर चुके थे। यह संख्या पिछले पूरे साल के कुल दर्शनार्थियों की करीब 75 फीसदी है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा शारदीय नवरात्र के पहले का है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने के साथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है। काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में भी बढ़े श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी धाम के साथ मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ी है। विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन के विस्तार का असर इन दोनों मंदिरों में दर्शनार्थियों की संख्या पर भी दिख रहा है। वर्ष 2023 में मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में कुल करीब 42.36 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 64 लाख हो गया। यानी दो साल में श्रद्धालुओं की संख्या में 51 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। आंकड़े बताते हैं कि विंध्याचल आने वाले श्रद्धालु अब मां विंध्यवासिनी के दर्शन के साथ मां काली खोह और मां अष्टभुजा के दरबार में भी हाजिरी लगा रहे हैं। इससे विंध्य त्रिकोण की परिक्रमा धार्मिक पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में उभर रही है। विंध्याचल बनेगा शक्तिपीठ सर्किट का केंद्र- मंत्री उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'विंध्याचल में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या विकास कार्यों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विंध्याचल धाम को एक मंदिर तक सीमित रखने के बजाय संपूर्ण शक्ति पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विंध्याचल प्रदेश के विस्तारित शक्तिपीठ सर्किट का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश की समृद्ध शक्ति उपासना परंपरा से जोड़ने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।' विकास कार्यों से मजबूत हो रहा आधारभूत ढांचा विंध्याचल में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प पर करीब 208.09 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत मां की पैड़ी, संपर्क मार्गों, परिक्रमा पथ, आसपास की सड़कों और मुख्य मंदिर परिसर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विंध्यवासिनी स्वरूप देवी मंदिर के आसपास के विकास के साथ अष्टभुजा और काली खोह क्षेत्र में भी बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। पहाड़ी मंदिरों तक पहुंच आसान बनाने में रोपवे ने अहम भूमिका निभाई है। इससे बुजुर्गों और परिवारों को विशेष सहूलियत मिली है। वहीं, त्रिकोण परिक्रमा योजना के तहत मां काली खोह क्षेत्र के विकास के लिए 35.50 करोड़ रुपये की परियोजना अक्टूबर में निविदा प्रक्रिया तक पहुंच गई। इन प्रयासों से स्पष्ट है कि सरकार का जोर अब केवल मुख्य मंदिर तक सीमित न रहकर पूरे विंध्य त्रिकोण को सुविधायुक्त धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर है। यूपीएसटीडीसी ने शुरू किए दो धार्मिक टूर पैकेज विंध्याचल में सुविधाओं के विस्तार के साथ धार्मिक पर्यटन को संगठित रूप देने की पहल भी तेज हुई है। 'विजिट माय स्टेट' पहल के तहत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने दो विशेष यात्रा पैकेज शुरू किए हैं। दो दिन और एक रात के पहले पैकेज में वाराणसी और विंध्याचल को जोड़ा गया है। इसके तहत पर्यटक काशी के मंदिरों व घाटों के साथ 'विंध्य त्रिकोण' के तीनों देवी मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। वहीं, दो रात और तीन दिन का दूसरा पैकेज लखनऊ, वाराणसी, विंध्याचल और प्रयागराज को एक धार्मिक यात्रा सर्किट में पिरोता है। इससे श्रद्धालु मां के धाम में शक्ति उपासना की परंपरा से रूबरू होने के साथ काशी और संगम क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन भी कर सकेंगे। धार्मिक पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा- अमृत अभिजात अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि 'विंध्याचल में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या प्रदेश की सर्किट आधारित पर्यटन रणनीति को मजबूती दे रही है। प्रदेश सरकार का जोर बेहतर कनेक्टिविटी, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं, दर्शन और सुव्यवस्थित यात्रा पैकेजों के जरिए श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने पर है। इससे पर्यटकों का ठहराव बढ़ने के साथ स्थानीय कारोबारियों और समुदायों को भी पर्यटन से होने वाली आय का लाभ मिल सकेगा।' विंध्य त्रिकोण परिक्रमा को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही से होटल, परिवहन, गाइड और खानपान सेवाओं के साथ फूल-माला व प्रसाद कारोबार को विस्तार मिल सकता है। इससे धार्मिक पर्यटन को गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.