News Express

शासन के मंशानुरूप जनपद के तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

शासन के मंशानुरूप जनपद के तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

मीरजापुर 

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 63 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 10 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पैमाइश अथवा कब्जा दिलाने के प्रकरणों में राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजते हुए दोनो पक्षों की उपस्थिति में उनकी प्रकरण को गम्भीरता से सुनते हुए पीड़ित फरियादी को न्याय दिलाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए बार-बार फरियादी को तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक शासन स्तर से सीधे शिकायतकर्ता के दूरभाष पर वार्ता कर लिया जा रहा है, अतएव अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में यथा तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संगम लाल के समक्ष प्राप्त 52 प्रार्थना पत्रों में से 05 का निस्तारण, तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 विजेता के समक्ष प्राप्त 35 प्रार्थना पत्रों में से 05 का निस्तारण एवं तहसील चुनार में उप जिलाधिकारी चुनार के समक्ष प्राप्त 111 प्रार्थना पत्रों में से 09 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर दीक्षा पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

.............. [7:28 pm, 17/10/2026] H Papa Ji: गयीं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष।पार्टी की पहली स्थापना बैठक में हुआ फैसला। गायक मंटू मिश्रा ने सपा छोड़ कर जननीति भारत पार्टी ज्वाइन किया!

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.