चुनार मुंसफी को मिर्जापुर वापस लाने की मांग, अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
मिर्जापुर। चुनार मुंसफी को मिर्जापुर वापस लाने तथा चुनार मुंसफी से संबंधित जारी आदेश को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर के अधिवक्ताओं ने शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर के अध्यक्ष अभय राज सिंह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 10:30 बजे से 10:50 बजे तक दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 25 से 30 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इसमें चुनार मुंसफी को मिर्जापुर वापस लाने और इससे संबंधित जारी आदेश को निरस्त करने की मांग पर चर्चा करते हुए 17 अक्टूबर को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद सुबह 11 बजे अध्यक्ष अभय राज सिंह के नेतृत्व में लगभग 25 से 30 अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर से विरोध मार्च निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद”, “चुनार मुंसफी वापस लाओ” और “हाईकोर्ट की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए।
अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर, जिला कलेक्ट्रेट न्यायालय तथा मोटर यान न्यायालय परिसर में भ्रमण कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से 17 अक्टूबर को कार्य से विरत रहने का आह्वान किया गया। इसके बाद सुबह लगभग 11:20 बजे विरोध मार्च समाप्त हुआ और अधिवक्ता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार पहुंच गए।
बताया गया कि चुनार मुंसफी को मिर्जापुर वापस लाने की मांग को लेकर यह विरोध मार्च प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है। हालांकि, कार्य से विरत रहने के निर्णय के बावजूद अधिवक्ता अपने-अपने चेंबर में बैठकर सामान्य कार्य कर रहे हैं।
.................
पुलिस बूथ के बगल में ही बुजुर्ग की जेब से 28,500 पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
-----------------
कछवा / मीरजापुर -- थाना क्षेत्र के जमुआ चौराहे पर पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर एक शर्मनाक चोरी की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार तुलापुर गांव निवासी कल्लू त्रिपाठी (73) पुत्र स्व. बटेश्वर त्रिपाठी, कछवां के जमुआ चौराहे पर स्थित विनोद मोदनवाल की किराना दुकान पर दो पैकेट बिस्किट खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान पर खड़ा काले शर्ट-पैंट पहने एक अज्ञात युवक ने मौका पाते ही उनके कुर्ते की नीचे वाली जेब से 28,500 रुपये निकाल लिए और फरार हो गया।
दुकानदार विनोद मोदनवाल ने बताया कि युवक ने दुकान पर आकर केवल संतूर साबुन का दाम पूछा और तुरंत वहां से निकल गया। कल्लू त्रिपाठी बिस्किट लेकर जब अपनी साइकिल के पास पहुंचे तो उन्हें जेब से पैसे गायब होने का आभास हुआ। वह तुरंत वापस दुकान पर लौटे और पूरी बात बताई।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पूरी वारदात कैद मिली। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक एक छोटी बोरी की आड़ लेकर कैमरे से बचते हुए बुजुर्ग की जेब में हाथ डालता है और रुपया निकालकर अपनी जेब में रखकर फरार हो जाता है।
सूचना पर बुजुर्ग के पुत्र रजनीश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस पिकेट के ठीक बगल में इस तरह की चोर-उचक्कों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जाना बेहद शर्मनाक है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।
फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
................ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मिर्जापुर सदर सीट पर सियासी हलचल तेज होने लगी है। पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने जैसे ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत’ के गठन और मिर्जापुर सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया, अब उन्हें दूसरे राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिलने लगा है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दिव्या मित्तल के राजनीतिक कदम का स्वागत करते हुए उनके चुनावी अभियान को समर्थन देने की बात कही है। अमिताभ ठाकुर के इस बयान के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या मिर्जापुर सदर सीट पर दिव्या मित्तल को दूसरे राजनीतिक दलों का साथ मिलेगा और क्या 2027 के चुनाव में कोई नया सियासी समीकरण देखने को मिल सकता है? अमिताभ ठाकुर ने कहा कि दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का फैसला क्षेत्र की राजनीति में एक नई पहल साबित हो सकता है। उन्होंने जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को राजनीति में प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि साझा उद्देश्यों के आधार पर भविष्य में आजाद अधिकार सेना और जननीति भारत के बीच राजनीतिक साझेदारी विकसित हो सकती है। क्या मिर्जापुर में बनेगा नया राजनीतिक समीकरण? दिव्या मित्तल ने 15 अक्टूबर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत’ के गठन का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से खुद चुनाव लड़ने की घोषणा की। फिलहाल इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में दिव्या मित्तल की राजनीतिक एंट्री और अमिताभ ठाकुर की ओर से मिले समर्थन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आजाद अधिकार सेना भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था की बात करती है, जबकि दिव्या मित्तल ने भी राजनीति में नए तरीके से काम करने का संकेत दिया है। ऐसे में दोनों संगठनों के बीच भविष्य में रणनीतिक तालमेल बनता है या नहीं, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी। हालांकि, समर्थन के ऐलान को अभी औपचारिक चुनावी गठबंधन नहीं माना जा सकता। दोनों संगठनों के बीच राजनीतिक साझेदारी को लेकर आगे क्या निर्णय होता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA किया है। सिविल सेवा में आने से पहले वह लंदन में जेपी मॉर्गन में काम कर चुकी हैं। UPSC परीक्षा पास करने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला। उन्होंने मिर्जापुर, देवरिया और संतकबीरनगर समेत कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं। मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहते हुए वह काफी चर्चा में आई थीं। पहाड़ी गांव लहुरियादह में पाइपलाइन के जरिए पेयजल पहुंचाने की पहल को लेकर उनकी खूब चर्चा हुई थी। अब प्रशासनिक सेवा से निकलकर राजनीति में कदम रखने के बाद दिव्या मित्तल के सामने नई चुनौती है। उन्हें अपने प्रशासनिक अनुभव को चुनावी समर्थन में बदलना होगा क्या दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर सीट पर भाजपा के सामने मजबूत चुनौती पेश कर पाएंगी? क्या अमिताभ ठाकुर की आजाद अधिकार सेना और जननीति भारत के बीच भविष्य में राजनीतिक गठबंधन होगा? क्या दिव्या मित्तल की एंट्री से मिर्जापुर की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे? मिर्जापुर सदर सीट पर 2027 की सियासी लड़ाई दिलचस्प होती दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि दिव्या मित्तल का राजनीतिक सफर कितना आगे बढ़ता है और उन्हें जनता का कितना समर्थन मिलता है। आपकी राय क्या है? कमेंट करके जरूर बताइए। ............... P7 ब्रेकिंग वाराणसी/चंदौली-- ADG ट्रैफिक ए. सतीश गणेश ने परखी एयर शो की सुरक्षा व्यवस्था! पड़ाव गंगा घाट पर वाराणसी और चंदौली पुलिस के साथ किया संयुक्त निरीक्षण..... भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा..... एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की पैनी नजर..... आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश... ????????
........... अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति पाने वाले उप निरीक्षक रणजीत कुमार तिवारी (सशस्त्र पुलिस) को पद प्रतीक/स्टार लगाकर पदोन्नति की दी गयी बधाई व शुभकामनाएं- ................. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत होने वाले भरत मिलाप के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा तथा सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश मीरजापुर पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत होने वाले भरत मिलाप सहित दशहरा व रामलीला के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर भ्रमण/निरीक्षण किया गया । भ्रमण के दौरान कमेटी के पदाधिकारीयों, दुकानदारों व स्थानीय जनता से संवाद कर आपस में सामंजस्य बैठाने तथा किसी प्रकार का विवाद न करने की सख्त हिदायत की गयी । भरत मिलाप में आने वाली भीड़ के उचित व्यवस्थापन हेतु यातायात प्रबन्धन, रूट डायवर्जन, वाहन पार्किंग स्थल का प्रबन्धन करते हुए प्रमुख चौराहो एवं महत्वपुर्ण मार्गों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्थापन कर सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
................ एसओजी व थाना जिगना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 138.40 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 25 लाख रूपये) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 02 अदद मोबाइल फोन बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 17.10.2026 को एसओजी व थाना जिगना की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में एसओजी व थाना जिगना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाली बार्डर के पास से मोटर साइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1. शनि कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी बनरहिया बारी बरकछा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2. सुभाष कुमार पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी ग्राम मन्धातापुर बरकछा कलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे 138.40 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 25 लाख रूपये) व 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-252/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AD 2698 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उप-निरीक्षक अवधेश सिंह व उप निरीक्षक जय जय राम मय पुलिस टीम थाना जिगना जनपद मीरजापुर । निरीक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम । ................. शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के सप्तम दिवस पर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने आये असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांगजन को ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा सहयोग कर सेवाभाव से कराया जा रहा सुगम दर्शन मीरजापुर विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के सप्तम दिवस पर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में मां विन्ध्यवासिनी, माँ कालीखोह, माँ अष्टभुजा धाम में विभिन्न जनपदों, प्रदेशो एवं देश-विदेश से दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों/श्रद्धालुजन के साथ ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए सहयोग कर पंक्तिबद्ध कराते हुए सेवाभाव से दर्शन कराया जा रहा है वहीं दर्शन पूजन हेतु आने वाले वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन का सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन भी कराया जा रहा है । महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन का विशेष ध्यान रखते हुए धाम सुरक्षा में अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन कराया जा रहा है ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.