जिंदगी 10 साल पीछे चली गयी..SDM से इस्तीफा देने वाली निशा बांगरे ने सरकार से दुबारा सेवा में लेने की अपील किया..!!
निशा बांगरे छतरपुर की SDM थी। 2023 में सिस्टम बदलने के लिए राजनीति में आने के लिए SDM से इस्तीफा दे दिया।
काग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। वहा से टिकट नही मिला।
इनका अब राजनीति से मोहभंग हो गया है और इन्होंने फिर से शासन से सेवा में बहाली की मांग की है..
न MLA बनीं, न SDM रहीं.. निशा बांगरे ने लिखा जिंदगी दस साल पीछे चली गई
................. सर्वसाधारण को सूचनार्थ एवं आवश्यक सहयोग हेतु अपील सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 07.10.2026 को ग्राम सिकरा कला, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर में एक अज्ञात नवजात शिशु (बालिका) प्राप्त हुई थी। उक्त नवजात शिशु को आवश्यक उपचार हेतु जिला अस्पताल, मीरजापुर में भर्ती कराया गया था तथा प्रकरण के संबंध में चाइल्ड लाइन, जनपद मीरजापुर को भी सूचित किया गया था। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान दिनांक 08.10.2026 को उक्त अज्ञात नवजात शिशु (बालिका) की मृत्यु हो गई। अभी तक मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। अतः सर्वसाधारण से अनुरोध है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त नवजात शिशु के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसके माता-पिता एवं परिजनों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल प्रभारी निरीक्षक, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर के मोबाइल नंबर 9454404016 पर सूचना देने का कष्ट करें। विशेष अपील: कृपया उक्त सूचना एवं उपलब्ध फोटो को अधिक से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करें, ताकि मृतिका की पहचान हो सके तथा उसके परिजनों को सूचित किया जा सके। जनपद मीरजापुर पुलिस जनसहयोग की अपेक्षा करती है। ........... मीरजापुर में पीएम सूर्य घर योजना को गति देने की पहल तेज जिला प्रशासन, बैंक, डिस्कॉम और सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर का दायरा बढ़ाने के लिए किया मंथन समन्वय से ही योजना को मिलेगी रफ्तार : सीडीओ यूपीएक्सपो 2026 का आयोजन 4 से 6 दिसंबर, वाराणसी में मीरजापुर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ को मिर्जापुर जिले में व्यापक स्तर पर पहुंचाने और अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने के लिए शुक्रवार को विकास भवन के मीटिंग हॉल में विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, यूपीनेडा, बैंक, डिस्कॉम प्रतिनिधि, सोलर वेंडर तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, वित्तीय सुविधा, गुणवत्तापूर्ण स्थापना और जनजागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के उत्तर प्रदेश राज्य चैप्टर एवं फर्स्टव्यू द्वारा उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के सहयोग से किया गया। यह पूर्वांचल के सात जिलों में आयोजित की जा रही जिला स्तरीय जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, आईएएस ने कहा कि उत्तर प्रदेश पीएम सूर्य घर योजना में देश में प्रथम स्थान पर है, इसकी सफलता को बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन, सरकारी विभागों, बैंकों और सोलर वेंडरों के बीच प्रभावी समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ बिना देरी पहुंचे, इसके लिए आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण और गुणवत्तापूर्ण सोलर स्थापना सुनिश्चित की जान चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि मिर्जापुर इस योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति कर सके। जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि योजना की जानकारी ब्लॉक और ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में परिवारों को अभी भी रूफटॉप सोलर पर मिलने वाली सब्सिडी और अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में ग्राम एवं ब्लॉक स्तरीय टीमें लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जिला उद्योग केंद्र (MSME), मिर्जापुर के महाप्रबंधक और यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी, संदीप कुमार ने कहा कि बढ़ती बिजली लागत छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए बड़ी चुनौती है। रूफटॉप सोलर अपनाकर MSME इकाइयां अपनी परिचालन लागत कम करने के साथ प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी बढ़ा सकती हैं। उन्होंने सोलर अपनाने की इच्छुक इकाइयों को जिला उद्योग केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अभिकरण लाभार्थियों और वेंडरों को जिला स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से आधिकारिक पोर्टल और पंजीकृत वेंडरों के माध्यम से ही आवेदन करने की अपील की। यूपीनेडा के नोडल अधिकारी ने ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना–जिला क्रियान्वयन एवं अवसर’ विषय पर प्रस्तुति देते हुए आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी संरचना और सोलर स्थापना की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर से बिजली का खर्च कम करने के साथ अतिरिक्त बिजली से आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी बनती हैं।उन्होंने बताया कि मिर्ज़ापुर जनपद में अभी तक 10000 से अधिक रूफटॉप सोलर पैनल की स्थापना हो चुकी है और लगभग 800 से अधिक पैनल स्थापना की प्रक्रिया में है। कार्यक्रम के वित्तीय सत्र में इंडियन बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आनंद कुमार झा ने कहा कि बैंक पात्र आवेदकों को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ऋण की आवश्यकता वाले ग्राहक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में UPEX 2026 के कॉन्फ्रेंस को-कन्वीनर पंकज कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों का उद्देश्य लाभार्थियों, वेंडरों, बैंकों और बिजली विभाग को एक साझा मंच पर लाना है। सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों से रूफटॉप सोलर को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में तेजी लाई जा सकती है। ओपन हाउस सत्र में प्रतिभागियों ने सब्सिडी, बैंक वित्तपोषण, आवेदन प्रक्रिया और सोलर स्थापना की समय-सीमा से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने सवालों के जवाब देते हुए क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजकों ने बताया कि ये जिला स्तरीय आउटरीच कार्यक्रम उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो (UPEX) 2026–वाराणसी संस्करण की तैयारियों का भी हिस्सा हैं। एक्सपो का आयोजन 4 से 6 दिसंबर तक दीनदयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी में होगा। इसमें सोलर EPC, सूर्यगुरुकुल के तहत वेंडर प्रशिक्षण, ग्रिड आधुनिकीकरण, ऊर्जा भंडारण, पीएम-कुसुम, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा संस्थानों एवं MSME के लिए स्वच्छ ऊर्जा समाधानों पर चर्चा होगी।कार्यक्रम के अंत में पीएचडीसीसीआई उत्तर प्रदेश राज्य चैप्टर के वरिष्ठ रेजिडेंट ऑफिसर शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन, यूपीनेडा, बैंकों, सोलर वेंडरों और सभी प्रतिभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सौर ऊर्जा का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाया जा सके। श्रृंखला का अगला जिला स्तरीय कार्यक्रम 15 अक्टूबर को गाजीपुर में आयोजित किया जाएगा।
................ मीरजापुर में निजी अस्पतालों का आतंक: ANM के क्लीनिक में प्रसव के दौरान दबाया पेट, गर्भ में ही नवजात की मौत; प्रसूता की हालत नाजुक मीरजापुर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बेलगाम निजी अस्पतालों की मनमानी, मरीजों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़; शहर के कई चर्चित अस्पतालों की पूर्व में भी बार-बार आ चुकी हैं शिकायतें, ड्रामंडगंज में आशा बहू के बहकावे में गए परिवार की उजड़ी कोख मीरजापुर। जनपद मीरजापुर में निजी अस्पतालों और अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों की मनमानी इस कदर चरम पर पहुंच चुकी है कि स्वास्थ्य सेवा के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ आम बात हो गई है। मीरजापुर नगर से लेकर सुदूर देहात क्षेत्रों तक निजी अस्पतालों की घोर लापरवाही और लूट-खसोट का संगठित तंत्र बेखौफ चल रहा है। मीरजापुर नगर में ही ऐसे कई निजी अस्पताल हैं, जिनकी लापरवाही, जबरन ऑपरेशन और गलत इलाज की गंभीर शिकायतें पूर्व में भी कई बार सामने आ चुकी हैं और लगातार आती रहती हैं। इसके बावजूद इन पर कोई ठोस लगाम न लगने का नतीजा है कि अब ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य कर्मियों के संरक्षण में मौत की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। इसी लापरवाही की ताजा और दर्दनाक बानगी ड्रामंडगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक एएनएम के कथित क्लीनिक में प्रसव के दौरान पेट दबाने से गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई और प्रसूता जिंदगी व मौत से जूझ रही है। पूरा मामला ड्रामंडगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां शिवग (ब्लॉक हलिया) का है। पीड़ित पति लवकुश पटेल द्वारा दिए गए शिकायती पत्र और बयान के अनुसार, बीते 29 सितंबर को उनकी पत्नी दीपा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। गांव की आशा कार्यकर्ता के कहने पर परिजन उसे दुर्जनीपुर मोड़ स्थित स्वास्थ्य विभाग की एएनएम हीरावती के ‘लक्ष्य पॉलीक्लिनिक’ लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां सामान्य प्रसव कराने की आपाधापी में एएनएम हीरावती और उनकी सहयोगी ने गर्भवती महिला के पेट पर जबरन जानलेवा दबाव डलवा दिया। पेट पर अत्यधिक दबाव पड़ने से गर्भस्थ शिशु की पेट के अंदर ही तड़पकर मौत हो गई और महिला की हालत बेहद गंभीर हो गई। हद तो तब हो गई जब घटना के बाद भी परिजनों को सच बताने के बजाय कई घंटों तक यह कहकर गुमराह किया जाता रहा कि बच्चा सामान्य हो जाएगा। जब प्रसूता की हालत पूरी तरह बिगड़ने लगी, तब एएनएम ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन तत्काल महिला को दूसरे अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी है और पेट पर दबाव पड़ने के कारण महिला की बच्चेदानी (यूट्रस) बुरी तरह डैमेज हो चुकी है। वर्तमान में पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी की जंग लड़ रही है। पीड़ित पिता लवकुश पटेल ने कहा कि उन्होंने अपना बच्चा खो दिया है, वे दोषियों पर ऐसी कड़ी कानूनी कार्रवाई चाहते हैं ताकि भविष्य में किसी अन्य गर्भवती महिला और परिवार के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो सके। ..................... दिल्ली में लग रहा इस बार आर-पार की लड़ाई है..!!???? प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली के 4 किलो के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद! ????9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। ????दिल्ली पुलिस ने एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और एमटीएनएल को आदेश लागू करने के निर्देश दिए। ????यह आदेश दूरसंचार अधिनियम 2023 और दूरसंचार सेवा निलंबन नियम 2024 के तहत जारी किया गया है। दिल्ली : कल प्रस्तावित CJP विरोध-प्रदर्शन के चलते एहतियात के तौर पर दिल्ली में कनॉट प्लेस की दुकानें, रेस्टोरेंट और ऑफिस बंद रखने की सलाह दी गई दिल्ली: सुरक्षा कारणों से स्कूलों पर असर, कल कई स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास
...................... रामपुर -38 के ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर शुरू की भूख हड़ताल राजगढ़ मीरजापुर* राजगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रामपुर -38 के ग्रामीण लंबे समय से रेलवे लाइन के कारण आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का पुराना आवागमन मार्ग रेलवे पोल संख्या 200/13 व 200/15 के मध्य स्थित है, जिसे बंद किए जाने के कारण अब ग्रामीणों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल, बैंक और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने के लिए लगभग 17 किलोमीटर तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस असुविधा से विशेष रूप से मरीजों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान श्रीमती सोनमती और समस्त ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी कई बार प्रार्थना-पत्र व शिकायतें प्रस्तुत की जा चुकी हैं तथा वर्ष 2024 में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन समस्या का समाधान धरातल पर नहीं उतर सका है। क्षेत्र में रेलवे की डबल लाइन का कार्य भी चल रहा है, ऐसे में ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि पुराने आवागमन मार्ग पर प्रस्तावित रेलवे अंडरपास का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इसके लिए ग्राम प्रधान जिले की संसद जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी मड़िहान को पत्रक सौंप कर रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग की है नहीं तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की बात कही थी। उसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया में ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता तब तक हम लोग दिन-रात धरना देते रहेंगे । प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद ने बताया कि जिले एवं तहसील के अधिकारी रेलवे के अधिकारियों से आज तक बात नहीं किये अब जब ग्रामीणों ने धरना एवं भूख हड़ताल शुरू करती है तो उनको अपनी बात याद आ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक 17 किलोमीटर की दूरी 1 किलोमीटर में नहीं बदल जाता तब तक हम लोग धरना देते रहेंगे और भूख हड़ताल करते रहेंगे। भूख हड़ताल करने वालों में दुर्गा प्रसाद प्रधान प्रतिनिधि मयंक मिश्रा प्रवेश मौर्य परमेश्वर मिश्र हरिशंकर मौर्य गुड्डू कॉल लालचंद कन्हैयालाल भगवान दास हरिशंकर वेद प्रकाश मोतीलाल गुलाब प्रसाद उषा देवी उषा देवी मीना देवी आदि लोग उपस्थित रहे। ............. संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय फूलन देवी पत्नी श्यामू बिंद ने आपसी विवाद को लेकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.