News Express

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

.................

 

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
            
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी व मादक पदार्थों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।    उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/2026 धारा 8/20/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट व मु0अ0सं0- 228/2026 धारा 8/20/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट में कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.10.2026 को उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त दोनों अभियोगों से सम्बन्धित 25 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त रजत सिंह उर्फ भोदू पुत्र सुभाष सिंह निवासी रंजीतपुर थाना जंगीपुर जखनीया जनपद गाजीपुर, हालपता- ग्राम श्रीनिवास नगर थाना चांदिली जिला रायगड़, उड़ीसा, को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

News Image

................. थाना को0देहात पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.10.2025 को वादिनी शिवकुमारी पत्नी महेश निवासिनी राजपुर आमघाट थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पैसे की लेनदेन को लेकर वादिनी के पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-473/2026 धारा 110,352,309(6) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । इलाज के दौरान वादिनी की पति की मृत्यु हो गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.10.2026 को उप निरीक्षक राकेश राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. दीपू बिन्द पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम राजपुर आमघाट थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2. विनोद बिन्द पुत्र रामसकल बिन्द निवासी तिगोड़ा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 105,352 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.................... थाना को0कटरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.07.2026 को वादी अर्जून सोनकर पुत्र नगीना सोनकर निवासी बरौधा कचार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजीश को लेकर वादी के साथ मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-368/2026 धारा 191(2),191(3),190,115(2),118(1),352,109 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.10.2026 को उप निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आसीफ पुत्र सुहैल अहमद निवासी मझिगवा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 191(2),191(3),190,115(2),118(1),352,109,61(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................ [7:14 pm, 3/10/2026] H Papa Ji: को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 01.10.2026 को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । [7:14 pm, 3/10/2026] H Papa Ji: सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं प्राप्त 119 प्रार्थना पत्रों में से 07 का मौके पर निस्तारण, शेष के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश मीरजापुर शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी से उनकी समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों यथा- तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू०/रा० विजेता के समक्ष प्राप्त 64 में से 04 का, तहसील मड़िहान में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा के समक्ष प्राप्त 76 में से 05 का एवं तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी अजीत कुमार के समक्ष प्राप्त 48 में से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील सदर में उप जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० कीर्ति कुमार मिश्र, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.