ब्रेकिंग न्यूज
मीरजापुर
राजगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पति पोषाहार बेचते रंगे हाथों पकड़ाया
सेमरी गांव में ग्रामीणों ने रोका, राजगढ़ बाजार बेचने जा रहा था; जांच की मांग।
मिर्जापुर के राजगढ़ विकासखंड क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार शाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पति पोषाहार बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। वह सरसों गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार बाइक पर लादकर ले जा रहा था।ग्रामीणों ने सेमरी चिड़ियाघर के पास उसकी बाइक रोकी और तलाशी ली। तलाशी में बोरी में पोषाहार के कई पैकेट मिले। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए मिलने वाला पोषाहार राजगढ़ बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने मामले में जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर ब्लॉक मुख्यालय और सीडीपीओ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।इस संबंध में सीडीपीओ राजगढ़ मीना गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। परन्तु दो दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कठोर कार्यवाही नहीं हुई है वही लोगों का कहना है किसके सह पर बाल पुष्टाहार धड़ल्ले से बेचा जा रहा है और दोषियों पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही क्या जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत हैं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है
....................... पति को मृतक दिखाकर विधवा पेंशन का आवेदन, जांच में खुला मामला तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा, विभाग ने आवेदन किया निरस्त कछवां: विकासखंड मझवां क्षेत्र के सरावां गांव में पति के जीवित रहते उसे मृतक दर्शाकर विधवा पेंशन के लिए आवेदन किए जाने का मामला सामने आया है। आवेदन में विकासखंड मझवां के सरावां गांव की महिला को विकासखंड सीखड़ के लालपुर गांव का निवासी दर्शाया गया था। विभागीय सत्यापन के दौरान जब लालपुर गांव में आवेदक का पता नहीं चला तो मामले की जांच शुरू की गई। जांच में आवेदक की पहचान सरावां गांव निवासी संगीता देवी पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई। मामला सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को सीखड़ ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विनोद शुक्ला सरावां गांव पहुंचे और आवेदन के संबंध में सत्यापन किया। विभाग की ओर से महिला को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, संबंधित विधवा पेंशन के आवेदन को विभाग ने निरस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार सरावां गांव निवासी संगीता देवी पत्नी अशोक कुमार के नाम से विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया गया था। आवेदन में उनके पति अशोक कुमार को मृतक दर्शाया गया था। खास बात यह रही कि आवेदन में महिला का पता विकासखंड सीखड़ के ग्राम पंचायत लालपुर का दर्ज था, जबकि वह वास्तव में विकासखंड मझवां के सरावां गांव की निवासी हैं। विभागीय स्तर पर जब आवेदन का सत्यापन किया गया तो सीखड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत लालपुर में इस नाम की कोई महिला नहीं मिली। इसके बाद विभाग ने आवेदन में दर्ज दस्तावेजों और पते की पड़ताल शुरू की। जांच आगे बढ़ने पर आवेदक का संबंध सरावां गांव से होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ने मौके पर पहुंचकर मामले का सत्यापन किया। पति के जीवित होने की बात कही मामले में संगीता देवी ने बताया कि उनके पति अशोक कुमार जीवित हैं और उन्होंने स्वयं विधवा पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया है। उनका कहना है कि उनकी ननद की देवरानी ने पैसे का लालच देकर किसी फार्म को भरने की बात कहते हुए आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मांगे थे। भरोसा होने पर उन्होंने दस्तावेज उपलब्ध करा दिए थे। बुधवार को ब्लॉक से फोन आने पर उन्हें जानकारी हुई कि उनके नाम से विधवा पेंशन का आवेदन किया गया है। फर्जी तरीके से मृतक प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप सीखड़ के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विनोद शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के किसी रिश्तेदार ने पैसे का लालच देकर उसके दस्तावेज लिए थे। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सीखड़ ब्लॉक से महिला के पति को मृतक दर्शाते हुए मृतक प्रमाणपत्र बनवाकर विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया गया। सत्यापन के दौरान जब सीखड़ ब्लॉक के लालपुर गांव में आवेदक का पता नहीं चला तो मामले की जांच की गई। जांच में आवेदक सरावां गांव की निवासी मिली। उन्होंने बताया कि महिला को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विधवा पेंशन आवेदन को निरस्त कर दिया गया है
.............................. आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न डामड गंज उप जिला अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई आगामी नवरात्र एवं रामलीला तथा दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों पर चर्चा रही प्रशासन का विशेष जोर रहा कि शांतिपूर्वक त्यौहार मनाया जाए असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जाए कार्यक्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले नवरात्र एवं दशहरा पर्व को लेकर सुझाव मांगे गए और निर्देश दिए गए कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक तथा वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे जिसमें ग्राम प्रधान देवहट कौशलेंद्र गुप्ता सुरेश कुमार केसरी एडवोकेट शिव गोविंद चौरसिया सहित दर्जनों लोग शामिल रहे इसके अतिरिक्त समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिक जिसमें संजीव केसरी भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता तारकेश्वर केसरी शिवम कुमार डीजे राजेश कुमार पिंटू केसरी अरुण सिंह धीरज मिश्रा हरिओम केसरी लाला केसरी अनिल केसरी ओंकार राहुल जायसवाल सहित दर्जनों वरिष्ठ नागरिक एवं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सुभाष यादव शिवाकांत पांडे य शामिल रहे
...................... विंध्याचल के अटल चौक पर गंदगी का अंबार: जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मियों की लापरवाही, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश विंध्याचल (मीरजापुर): धार्मिक नगरी विंध्याचल के मुख्य चौराहे अटल चौक और हाईवे पर जिला पंचायत राज विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है। सफाई कर्मचारियों की मनमानी और विभागीय उदासीनता के चलते पिछले कई दिनों से क्षेत्र में झाड़ू तक नहीं लगा है, जिससे पूरे इलाके में जगह-जगह कूड़े-कचरे के बड़े ढेर लग गए हैं। हाईवे और मुख्य चौराहे पर फैली भीषण गंदगी व दुर्गंध के कारण मां विंध्यवासिनी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने और साफ-सफाई के लिए कहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारी काम करने के बजाय लगातार अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने और विभाग की इस अनदेखी को लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। नागरिकों ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर लापरवाह सफाई कर्मियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही अटल चौक पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। ..................... अर्न्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन मीरजापुर दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक दिवस कि अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर आनन्द कुमार- की माता श्रीमती कमला देवी एवं अभिषेक सिंह सिविल जज की माता श्रीमती सीता देवी द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्नेह एवं सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र प्रदान किये गये तथा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनके साथ आत्मीय समय व्यतीत किया। इस पहल के माध्यम से अभिषेक सिंह अपने स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये वृद्धजनों के प्रति सेवा एवं सम्मान का संदेश दिया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर नें की वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सेवाओं के संबंध में तथा जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के लिये जागरूक किया, तथा वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि विधिक अधिकारों से संबंधित किसी भी समस्या के लिये वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकते है। उन्होनें वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में सम्मान, अपनत्व एवं मानवीय संवेदना को बढ़ाना देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। कायक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी, पराविधिक स्वयं सेवक विष्णु गुप्ता, कल्पना, रेखा कुमारी तथा वृद्धाश्रम के अध्यक्ष चन्द्रपाल एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.