News Express

थाना जिगना पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना जिगना पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार
    
मीरजापुर 

थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.09.2026 को वादी रमाशंकर बिन्द पुत्र स्व0 दयाशंकर बिन्द निवासी सकरी थाना माण्डा जनपद प्रयागराज द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध वादी की पुत्री को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने तथा प्रताड़ित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-232/2025 धारा 108,85 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जिगना को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 30.09.2026 को उप निरीक्षक लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से नामजद 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. त्रिभुवन बिन्द पुत्र स्व0 राम खेलावन व 2. देवी बिन्द पत्नी त्रिभुवन निवासीगण अगनपुर नरोईया थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.............. अहरौरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 30.09.2026 को थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

............. नवरात्रि मेले से पहले मेंटेनेंस: कल 5.30 घंटे बाधित रहेगी विंध्याचल फीडर की बिजली अधिशासी अभियंता ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति, उपभोक्ताओं से पानी आदि की व्यवस्था पहले से करने की अपील विंध्याचल / मीरजापुर शारदीय नवरात्र मेला-2026 को देखते हुए विद्युत विभाग ने मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया है। कार्यालय अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, फतहाँ, मीरजापुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 30.09.2026) के अनुसार - 132/33 के०वी० उपकेन्द्र-नटवा से पोषित 33 के०वी० विंध्याचल फीडर की विद्युत आपूर्ति दिनांक 01.10.2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग द्वारा इस अवधि में विद्युत लाइनों के अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा, जिसके कारण आपूर्ति बाधित होगी। अधिशासी अभियंता (आर०के० यादव) ने संबंधित सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि उक्त अवधि में सहयोग प्रदान करें और इस अवधि के लिए पानी इत्यादि की व्यवस्था पहले से कर लें। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.