News Express

चंदौली में यातायात व्यवस्था पर सवाल.....

चंदौली में यातायात व्यवस्था पर सवाल.....

यातायात प्रभारी पर चिन्हित ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप....

कार्रवाई के नाम पर यातायात प्रभारी के चालक पर भी सिस्टम सेट करने के आरोप......

चंदौली और चकिया ऑटो स्टैंड पर चिन्हित गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की चर्चा.......

आरोप—साहब के नजदीकी कुछ ऑटो चालक सड़क पर खड़े कर रहे ऑटो, लग रहा जाम.....

मुगलसराय इलाके में जाम की समस्या को लेकर यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल.....

एसपी के निर्देश के बावजूद जाम से निजात दिलाने में यातायात विभाग पर सवाल......

 एसपी द्वारा यातायात प्रभारी को पहले भी मिल चुकी है हिदायत....

अब सवाल—कार्रवाई नियम से होगी या चिन्हित वाहनों तक ही सीमित रहेगी सिस्टम?

 

 

 

........................

 

 

वाराणसी

ढेरही टोल प्लाजा को बंद करने की मांग 

किसानों का आज टोल पर धरने का ऐलान 

पूर्वांचल किसान संगठन ने किया है ऐलान

NHAI के विरोध में प्रदर्शन करेंगे किसान

छावनी में तब्दील हुआ ढेरही टोल प्लाजा

15 किलोमीटर के रेंज धारा 144 लागू

प्रशासन ने प्रदर्शन की नहीं दी थी अनुमति

किसानों ने टोल पर वसूली का लगाया था आरोप

चोलापुर थाना के ढेरही टोल प्लाजा का मामला....

News Image

................. विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक तथा आगामी 01 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक दवाओं, जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता नियमित रूप से बनाए रखी जाए।जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की समय से जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण तथा नवजात एवं बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।जननी सुरक्षा योजना एवं आयुष्मान कार्ड में प्रगति खराब होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि प्रभारी चिकित्साधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति में सुधार लाएं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, मच्छरों के नियंत्रण तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया जाए तथा संभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही लोगों को स्वच्छता, हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल के प्रयोग तथा घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जाए।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कहीं भी पानी एकत्रित न होने दें, स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Image

............ समाजवादी पार्टी ने धनराज नाथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित कर चौंकाने वाला फैसला किया है। धनराज, रिलायंस के प्रेसिडेंट और NDA के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं। पिता NDA के सांसद और बेटे को सपा का टिकट।इस फैसले ने यूपी की सियासत में एक दिलचस्प तस्वीर पेश की है।

........... थाना जिगना पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार मीरजापुर थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.09.2026 को वादी रमाशंकर बिन्द पुत्र स्व0 दयाशंकर बिन्द निवासी सकरी थाना माण्डा जनपद प्रयागराज द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध वादी की पुत्री को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने तथा प्रताड़ित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-232/2025 धारा 108,85 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जिगना को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 30.09.2026 को उप निरीक्षक लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से नामजद 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. त्रिभुवन बिन्द पुत्र स्व0 राम खेलावन व 2. देवी बिन्द पत्नी त्रिभुवन निवासीगण अगनपुर नरोईया थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.