#लखनऊ:-सीएम के निर्देश पर फील्ड पर उतरे अफसर!!
बारिश से जनहानि को लेकर फील्ड पर अफसर
सीएम के निर्देश पर मुआवजे का वितरण शुरू हुआ
जन व पशु हानि पर शुरू हुआ मुआवजे का वितरण
जिलाधिकारियों ने पीड़ितों के परिजनों को दिया मुआवजा
सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजा देने का दिया था निर्देश
किसानों की बर्बाद फसलों का प्रशासन ने शुरू किया आंकलन
आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो-सीएम
यूपी में किसी भी अफसर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सीएम योगी.........
............... अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, सीएचसी में भर्ती। , राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी 18 वर्षीय युवक शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय लोगों मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, भीटी गांव निवासी शिवम पुत्र विजय शनिवार की रात करीब 11 बजे रिश्तेदारी से पैदल घर लौट रहा था। राजगढ़ मार्ग पर पहुंचने के दौरान अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संतनाल ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। ................... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः27.09.2026 पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में चलायें गए 12 घण्टे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 22 वांछित/वारण्टी को किया गया गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व योगेन्द्र सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों तथा वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के विरूद्ध धर पकड़ हेतु चलाये गये 12 घण्टे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित सहित अन्य के कुल 22 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है । अभियान के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों का संख्यात्मक विवरण थानावार निम्नवत् है — क्रमांक थाना वारण्टी वांछित अन्य गिरफ्तारी 1. को0शहर 01 - - 2. को0कटरा - - 01 3. विन्ध्याचल 03 - - 4. को0देहात 03 - - 5. कछवां 02 - - 6. पड़री 01 - - 7. लालगंज 01 - - 8. जिगना 04 - - 9. अदलहाट - - 01 10. चुनार - 01 - 11. राजगढ़ - - 02 12. अहरौरा - - 02 योग 15 01 06 सम्पूर्ण योग 22
.............. थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.02.2026 को वादिनी/पीड़िता द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-49/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 26.09.2026 को उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पाल पुत्र स्व0 रामदवर पाल निवासी ग्राम बीबीपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पिकअप वाहन में लाद कर ले जा रहे तेंदू पत्ता के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 27.09.2026 को उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार व उप निरीक्षक श्यामलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानिकपुर स्थित वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्याचल के पास से 02 अभियुक्तों 1. लालब्रत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम ताला थाना अधौरा जनपद कैमुर भभूआ, बिहार व 2. बिजय बहादुर राम पुत्र स्व0 जवाहिर राम निवासी शिवपुर थाना चैनपुर जिला कैमुर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पिकअप वाहन संख्या BR 01 AH 5921 में अवैध रूप से लाद कर ले जा रहे 50 झाल तेंदू पत्ता बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-202/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस 5/26, 41/42 भारतीय वन अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.