News Express

विवादों के बीच में चुनाव आयोग की बैठक में लिए गए आम सहमति से कई फैसले- 

निर्वाचन आयोग नई दिल्ली!

विवादों के बीच में चुनाव आयोग की बैठक में लिए गए आम सहमति से कई फैसले- 

SIR में नोटिस पाए लोगों के घर BLO दस्तावेज लेने जाएंगे, सुनवाई सामान्यतः जरूरी नहीं होगी।

SIR में Form-6 के साथ घोषणा-पत्र की व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट से बरकरार रही।

दिल्ली में दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर और महाराष्ट्र में 12 अक्टूबर हुई।

आयोग की सभी बैठकों में एजेंडा पहले भेजा जाएगा और बैठक की कार्यवाही जारी होगी।

सभी अधिकारियों की APAR रिपोर्ट हर वर्ष निर्धारित समय, 31 दिसंबर तक पूरी होगी।

अधिकारियों की विदेश यात्राओं के लिए अब निर्वाचन आयोग की मंजूरी आवश्यक होगी।

एक महत्वपूर्ण फैसले में से एक जो आज लिया गया ( और शायद पिछले कुछ समय में सामने आए विवाद का सबसे बड़ा कारण था ) 

"आयुक्तों द्वारा अधिकारियों को जारी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।"

वही इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पर भी दे दी गई है सफाई- 

"कैबिनेट सचिव को पत्र IT नीति नहीं, प्रतिनियुक्त अधिकारी के कामकाज से संबंधित था।"

News Image

................. ताजिकिस्तान की राजधानी में हुई एशियाई संसदीय सभा की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर शामिल हुवे राज्यसभा सांसद अरुण सिंह। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में एशियाई संसदीय सभा की बैठक के दौरान, कतर की शूरा काउंसिल के सदस्य महामहिम अहमद बिन हितमी अल-हितमी के साथ भारत की तरफ से राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने द्विपक्षीय बैठक की। अरुण सिंह बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत और कतर के संबंध लगातार गहरे और विस्तृत हुए हैं। हमने संसदीय जुड़ाव और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने तथा हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर सफल चर्चा की।

News Image

................ फाइनेंस की गाड़ियों का लोन रिकवरी के नाम पर फाइनेंस कंपनियों की 'गुंडागर्दी' पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा चाबुक! "कर्ज (Loan) एक देनदारी पैदा करता है और बैंक को बकाया वसूलने का अधिकार देता है; लेकिन जिस तरीके से उस अधिकार का प्रयोग किया जाता है, वह कानून के दायरे में होना चाहिए!" — सुप्रीम कोर्ट -मामला क्या था? उत्तर प्रदेश के हरि दत्ता शर्मा जी ने अपने आजीविका के साधन — Tata SFC 407 ट्रक के लिए 'चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी' से लोन लिया था। किश्तें बकाया होने पर 9 अप्रैल 2023 की रात को 1:00 बजे रिकवरी एजेंटों ने बिना किसी लिखित पूर्व नोटिस के, गाड़ी के स्टीयरिंग का ताला तोड़ा और उसे जबरन उठाकर ले गए। बाद में वाहन को चुपके से नीलाम कर दिया गया। जब पीड़ित ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो उनकी याचिका खारिज हो गई। लेकिन जब मामला सुप्रीम कोर्ट (Hari Dutta Sharma vs State of U.P. & Ors., 2026 INSC 998) पहुंचा, तो जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने फाइनेंस कंपनी की इस मनमानी पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया! सुप्रीम कोर्ट के 5 कड़े संदेश व आदेश: 1️⃣ गुंडागर्दी और बलप्रयोग अवैध: लोन डिफॉल्ट होने का मतलब यह नहीं कि फाइनेंस कंपनी या बैंक 'बाहुबल' या गुंडों के जरिए संपत्ति छीन लें। रिकवरी केवल कानूनी प्रक्रिया और RBI गाइडलाइंस के तहत ही हो सकती है। 2️⃣ RBI नियमों और नोटिस का उल्लंघन: समझौते के तहत उचित (7 दिन) पूर्व नोटिस दिए बिना या रात के अंधेरे में जबरन जब्ती पूरी तरह गैर-कानूनी है। 3️⃣ मौलिक अधिकारों (Article 14 & 21) का हनन: गैर-कानूनी तरीके से आजीविका का साधन छीनना संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 (रोजगार और जीवन के अधिकार) का उल्लंघन है। 4️⃣ ₹10 लाख का भारी मुआवजा: सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को आदेश दिया कि वह मानसिक उत्पीड़न और आजीविका के नुकसान के लिए पीड़ित को 10,00,000 (दस लाख रुपये) का मुआवजा दे! 5️⃣ पूरा पैसा ब्याज सहित वापस: नीलाम की गई गाड़ी की बिक्री राशि (₹4,50,000) को 6% ब्याज के साथ लौटाने और पीड़ित के दोनों लोन अकाउंट तुरंत बंद (Close) करने के निर्देश दिए गए। हर नागरिक और वाहन मालिक के कानूनी अधिकार: समय सीमा: रिकवरी एजेंट असमय (बेवक्त/रात में) आपके घर या कार्यस्थल पर दबंगई नहीं कर सकते। लिखित नोटिस अनिवार्य: वाहन जब्त करने से पहले नियमानुसार लिखित नोटिस देना अनिवार्य है। मानसिक प्रताड़ना पर रोक: कोई भी बैंक या NBFC धमकी या मानसिक प्रताड़ना नहीं दे सकती।

News Image

................. सांसी गिरोह के विरुद्ध हुई गैंगस्टर की कार्यवाही सुरेंद्र राजपूत पुत्र रणधीर सिंह (मशीन) उम्र करीब 37 वर्ष निवासी मकान नंबर 28/2 करतारपुर इंद्रा कालोनी थाना सिटी रोहतक हरियाणा 3 बार जेल जा चुका है। ................ कछवा में त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दिए गए कड़े निर्देश कछवा (मिर्जापुर)। आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने हेतु रविवार को कछवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर धर्मेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर जटा शंकर मिश्र ने की। बैठक में क्षेत्र के लगभग 84 दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजक, रामलीला व भरत मिलाप समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर के व्यापारी, विद्युत विभाग के एसडीओ सचिन कुमार, नगर पंचायत कर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही कछवा थाना प्रभारी अमरजीत चौहान एवं थाने के समस्त उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा, साफ-सफाई, समुचित प्रकाश एवं सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस एवं मूर्ति विसर्जन पूर्व निर्धारित मार्गों से ही किया जाएगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग में माननीय न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने आमजन से अफवाहों से बचने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक के दौरान पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय ने नगर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जर्जर व लटकते बिजली के तारों की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने मूर्ति विसर्जन वाले प्रमुख मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग रखी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, सभासद शेखर उपाध्याय, नामित सभासद तरुण राय, संदीप कुमार सिंह पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विद्यापीठ, अजय सेठ, अभिषेक उर्फ सल्लू, बृजेश गुप्ता, प्रदीप सिंह,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ................ करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी, राजगढ़ सीएचसी में भर्ती। राजगढ़ मीरजापुर सोनभद्र के मुकरसी गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे जन जागरण कार्यक्रम के दौरान विद्युत तार टूटकर गिरने से एक महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घायल महिला को आनन-फानन में राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। जानकारी के अनुसार मुकरसी गांव में जय गुरुदेव संस्थान के संत पंकज जी महाराज की 108 दिवसीय जन जागरण यात्रा के तहत कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में सोनभद्र निवासी करीब 40 वर्षीय सीता देवी भी शामिल होने गई थीं। इसी दौरान तेज आंधी-पानी के साथ बारिश शुरू हो गई। बताया गया कि इसी दौरान विद्युत तार टूटकर सीता देवी के ऊपर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद अन्य संतों ने महिला को तत्काल राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में चिकित्सक संतलाल ने बताया कि उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.