............
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर स्वजनों को सौपा।
मीरजापुर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन से लापता नाबालिग किशोरी को पुलिस ने गुरुवार की शाम चुनार रेलवे स्टेशन से बरामद कर स्वजनों को सौंप दिया।क्षेत्र के गाँव के किशोरी की मां ने थाने में विगत दो दिन पहले तहरीर देकर एक व्यक्ति पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति पर किशोरी को भगाने का आरोप लगाया गया था, वह करीब एक माह से सूरत में काम कर रहा है। जांच में पता चला कि किशोरी उससे प्रेम करती थी और सूरत जाने के लिए ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रही थी। वह कभी वाराणसी तो कभी चुनार रेलवे स्टेशन पहुंच रही थी, लेकिन ट्रेन नहीं पकड़ सकी।इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी पिछले दो दिनों से चुनार रेलवे स्टेशन आकर वापस लौट रही है। सूचना पर पुलिस स्वजनों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची और किशोरी की पहचान कर उसे बरामद कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।इस संबंध में हल्का उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव ने बताया कि किशोरी को बरामद कर स्वजनों को सौंप दिया गया है।
............... एडीपीआरओ ने किया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण, सामुदायिक शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। मीरजापुर राजगढ़ विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शुक्रवार के दोपहर एडीपीआरओ सुमन सिंह पटेल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति देखी जानकारी ली। सामुदायिक शौचालय में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर एडीपीआरओ ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी। एडीपीआरओ सबसे पहले नदीहार ग्राम पंचायत पहुंचीं। उन्होंने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय में गंदगी और कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही दोबारा मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद उन्होंने धनसिरिया ग्राम पंचायत के पंचायत भवन और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए केयरटेकर से शौचालय खुलने के समय और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। एडीपीआरओ ने धनसिरिया के अलावा राजगढ़ और ददरा पहाड़ी ग्राम पंचायतों में भी पहुंचकर सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी और सरकारी योजनाओं की प्रगति की जांच की। खामियां मिलने पर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों को सुधार के निर्देश देते हुए लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। इस दौरान एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण उपाध्याय, ग्राम सचिव राहुल दत्त सुबास पटेल विशाल सिंह दिव्यांग सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.