News Express

बीती रात अटल चौक पर स्थित गणेश प्रतिमा के पास कलाकारों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता के दौरान मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बीती रात अटल चौक पर स्थित गणेश प्रतिमा के पास कलाकारों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता के दौरान मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विंध्याचल / मीरजापुर

जहां एक तरफ पूरा अटल चौक गणपति बप्पा की भक्ति में झूम रहा था, वहीं दूसरी तरफ अटल चौक पर लगे गणेश पंडाल के पास भक्ति शर्मसार हो गई। बीती रात अटल चौक पर गणेश प्रतिमा के पास कलाकारों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता किया गया उसी दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पंडाल में व अगल बगल करीब एक हजार से अधिक की भीड़ मौजूद थी। हर साल की तरह इस बार भी गणेश प्रतिमा के पास कलाकारों का नृत्य देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह था, परिवार अपने बच्चों और महिलाओं के साथ वहां पहुंचे थे। लेकिन उसी भक्ति के बीच अचानक हुई मारपीट ने पूरे माहौल को बिगाड़ दिया

सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा है। जिस पंडाल में हजारों की भीड़ है, वहां क्षेत्रीय रात्रि गश्त पुलिस की गैर मौजूदगी कैसे? स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में शराब के नशे में अराजक तत्वों का बोलबाला रहता है। नशे में धुत मनचले महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी करते हैं, रोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

परिवार के साथ त्योहार देखने निकले लोगों के लिए यह माहौल खतरा बनता जा रहा है। लोग डर रहे हैं कि अपने बच्चों को ऐसे पंडालों में ले जाएं या नहीं। आधी रात तक तेज आवाज में डीजे बजता रहता है, नियम कानून सब ताक पर रख दिए जाते हैं।

आखिर विंध्याचल थाना पुलिस कर क्या रही है? क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार है? गणेश उत्सव आस्था का पर्व है, अखाड़ा नहीं। अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में अभी गणेश विसर्जन अन्य कई बड़े त्यौहार के सीजन कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

भक्तों ने पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि अटल चौक सहित सभी गणेश पंडालों में महिला सुरक्षा और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

............... घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप, शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कराने की मांग जनपद मीरजापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गहरवार (गोपालापुर) गांव की निवासी महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी एवं अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, साधना देवी पत्नी सुनील कुमार यादव 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने मकान के बरामदे में सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का तौलन यादव पुत्र शिवशंकर यादव घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।महिला के शोर मचाने पर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। प्रार्थिनी के अनुसार उसके पति बाहर रहकर ड्राइवर का कार्य करते हैं।महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने जाकर शिकायत करने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच एवं आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। ........... संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाया डामड गंज संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाकर जान दिया महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों को प्रतारणा का आरोप लगाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत एक 25 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में घर में फांसी लगाया ग्राम बरुआ निवासी नीरज की पत्नी 25 वर्षीय खुशबू ने फांसी लगाकर जान दिया सूचना पाकर मायके वाले ससुराल पहुंच गए और ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच कर रही है शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया इस मामले की पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है

................ ब्रेकिंग न्यूज़.... मिर्जापुर पुलिस कप्तान अर्पण रजत कौशिक के द्वारा कानून व्यवस्था के सुदृढ़ रखने की दिशा में तीन थाना प्रभारी के चार्ज बदलें 1- ड्रामंडगंज के निरीक्षक रहे श्री राजेश राम को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया 2 - डायल 112 के प्रभारी रहे निरीक्षक श्री रमेश प्रसाद को प्रभारी संत नगर बनाया गया 3 - संत नगर के थाना प्रभारी श्री जीतेन्द्र कुमार को थाना ड्रामंड गंज का प्रभारी बनाया गया ............ वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान - जिलाधिकारी मीरजापुर 22 सितम्बर 2026- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का निर्वाचन कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन की संवीक्षा हेतु दिनांक 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार), नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार), मतदान का दिनांक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। मतदान का समय पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे तक, मतगणना का दिनांक 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) तथा वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) है। आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 26 दिसम्बर 2016 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार लागू हो गये हैं।

.............. दिल्ली - PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रियों की दो दिवसीय चिंतन बैठक आज से होगी शुरू, मंत्रालयों के काम काज और भविष्य के विजन पर होगी चर्चा !! ** लखनऊ- CM योगी आज भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे !! ** आज़मगढ़- आजमगढ़ हत्याकांड मामला - आरोपी अरविंद ने अपनी पत्नी ,बच्चे और दो लोगों की हत्या की - पुलिस कार्रवाई में आरोपी ढेर !!

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.