News Express

थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा मोबाइल फोन हैक कर की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 10000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा मोबाइल फोन हैक कर की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 10000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
                     
मीरजापुर 

दिनांक 24.07.23026 को आवेदक सुभाष चन्द्र पुत्र सदानंद सिंह निवासी भरपुर लाइन थाना चुनार मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत सं0- 33107260179697  दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक करके खाते से ₹ 10000/- ट्रांसफर करा लिया गया था । इस संबध में शिकायत प्राप्त होने पर थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गयी अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान आवेदक के खाते से अवैध रूप से ट्रांसफर हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹ 10000/-को होल्ड कराते हुए माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम मे आवेदक के खाते मे वापस कराया गया। खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना चुनार साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
थाना चुनार साइबर सेल टीम     निरीक्षक विजय शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक चुनार, मीरजापुर। आरक्षी अरमान अली, मुख्य आरक्षी विनय यादव, थाना चुनार, मीरजापुर ।

............. थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 02 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल धनराशि ₹ 25,112.77/- को पीड़ितों के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर दिनांक 31.12.2025 को आवेदक सुनील कुमार गौड पुत्र स्व0रमाकान्त निवासी झिलवर थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायती दर्ज करायी गयी कि फेक कॉल के माध्यम से पीड़ित के खाते से धनराशि ₹ 1106.97 /- का ट्रान्जेक्शन हो गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 1106.97/- को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि ₹ 1106.97 /- वापस कराया गया ।खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना जिगना पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। b) दिनांक 14.03.2026 को आवेदक असीम सिंह पुत्र निवासी झिलवर थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायती दर्ज करायी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर पीड़ित के खाते से ₹ 98000/- का फ्राड कर लिया गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना जिगना की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 79514/- को होल्ड कराते हुए थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि ₹ 24005.80/- वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना जिगना पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। थाना जिगना साइबर सेल टीम उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जिगना, मीरजापुर। उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रभारी साइबर सेल थाना जिगना, मीरजापुर । क0आ0 स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर

........... थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित बालअपचारी को पकड़ा गया मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः15.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-397/2026 धारा 137(2),87,61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः17.09.2026 को उप निरीक्षक ऋषिदेव शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद बाल अपचारी को पकड़ा गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए पकड़े गये बालअपचारी को मा0न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।

................. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी सहित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार/हिरासत में, चोरी की मोबाइल व कागजात बरामद मीरजापुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः16.09.2026 को वादी चन्दन पुत्र कन्हैया लाल सोनकर ग्राम डढ़िया (भाँवा) थाना राजगढ़ जनपद मीरजपुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की भाँवा स्थित मोबाइल की दुकान से 03 अदद की-पैड मोबाइल व जरूरी कागजात चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-152/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी मोबाइलों की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा चोरी की उपरोक्त घटना में भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए त्वरित कार्यवाही कर दिनांकः17.09.2026 को उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर भाँवा से पचोखरा जाने वाले मार्ग स्थित तालाब के पास से नामजद अभियुक्तों 1.शाहिद पुत्र अबरार खान निवासी सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र व 2. बाल अपचारी को गिरफ्तार/पकड़ा गया । जिनके पास से द्वारा चोरी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 03 अदद मोबाइल, एक अदद आधार कार्ड व एक अदद बैंक पासबुक बरामद किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार/पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/किशोर न्याय बोर्ड भेजा भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.