मिर्जापुर पुलिस के द्वारा सराहनीय कार्य
कल रात्रि 16.09.2026 मैं अपने पत्नी और बेटे के साथ मिर्जापुर से कार्यक्रम से वापस लौटने में देर हो गई थी रात्रि के लगभग 12 बजे थे नटवा तिराहे से अपने वाहन से जब मैं विंध्याचल की तरफ मुड़ा तब से एक पुलिस कास्टेबल के द्वारा कवर करते हुए ओझला पुल बाई पास रोड तक छोड़ा गया और आराम से जाने का इशारा किया गया जिसकी वजह से मैं अपने परिवार के साथ सुरक्षित महसूस किया मैं मिर्जापुर जनपद पुलिस का आभार व्यक्त करता हूं।
...........
शास्त्री पुल पर आत्महत्या रोकने के लिए लोहे की जालियां लगाने की मांग, मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर क्षेत्र के अंतर्गत मां गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल से आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए लोहे की जालियां अथवा सुरक्षा उपकरण लगाए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मनोज जायसवाल ने कहा है कि शास्त्री पुल से आत्महत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं और पिछले कुछ महीनों में ऐसी घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसे तत्काल रोका जाना जनहित में आवश्यक है। पत्र में उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद मीरजापुर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित चुनार में गंगा नदी पर बने पुल के दोनों तरफ लोहे की जाली लगाने का कार्य हाल ही में कराया गया है, जिसके बाद वहां आत्महत्या की घटनाएं शून्य हो गई हैं।
उन्होंने इसी तर्ज पर नगर पालिका परिषद मीरजापुर क्षेत्र में स्थित शास्त्री पुल के दोनों तरफ भी लोहे की जाली अथवा अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध करते हुए कहा गया है कि इससे शास्त्री पुल पर होने वाली आत्महत्या की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।
................. सेवा पखवाड़ा के तहत पक्का घाट पर चला स्वच्छता अभियान नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने झाड़ू लगाकर किया अभियान का शुभारंभ, 176 किलो देशी घी के लड्डू का लगाया भोग विंध्याचल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मां विंध्यवासिनी मंदिर स्थित पक्का घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने झाड़ू लगाकर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान नगर विधायक ने मां विंध्यवासिनी देवी का विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया और मां से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयु में 100 वर्ष और जुड़ें तथा उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो। दर्शन-पूजन के बाद अनुपम महाराज के नेतृत्व में 76 पंडितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन किया गया। हवन-पूजन में मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 176 किलो देशी घी के लड्डू का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, आलोक बरनवाल, विपिन पांडेय, मुन्ना लाल वर्मा, पंचम यादव, किशोर सैनी, रमा शंकर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
............. पति को बचाने पहुंची 70 वर्षीय महिला की लाठी से पीटकर हत्या, पति भी गंभीर घायल मीरजापुर थाना जिगना क्षेत्र के खैरा गांव में गुरुवार देर रात पति को बचाने पहुंची 70 वर्षीय महिला की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में महिला के पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।मृतका की पहचान निअदरा देवी (70) के रूप में हुई है। मृतका के बेटे रमाकांत पाल के अनुसार, गांव निवासी अंकित दुबे पुत्र अखिलेश दुबे उनके घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित डेरे पर पहुंचा और वहां निअदरा देवी के 65 वर्षीय पति तेरसू पुत्र सहदेव पर लाठी से हमला कर दिया।तेरसू जान बचाकर घर की ओर भागे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी निअदरा देवी बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि अंकित दुबे ने उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिजन घायल निअदरा देवी को तत्काल पीएचसी सरोंई लेकर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. पुनीत अग्रवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निअदरा देवी सात बेटों और दो बेटियों की मां थीं।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में एकमात्र नामजद आरोपी अंकित दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
................... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांक: 17.09.2026 थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 02 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल धनराशि ₹ 25,112.77/- को पीड़ितों के खाते में कराया गया वापस — a) दिनांक 31.12.2025 को आवेदक सुनील कुमार गौड पुत्र स्व0रमाकान्त निवासी झिलवर थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायती दर्ज करायी गयी कि फेक कॉल के माध्यम से पीड़ित के खाते से धनराशि ₹ 1106.97 /- का ट्रान्जेक्शन हो गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 1106.97/- को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि ₹ 1106.97 /- वापस कराया गया ।खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना जिगना पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। b) दिनांक 14.03.2026 को आवेदक असीम सिंह पुत्र निवासी झिलवर थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायती दर्ज करायी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर पीड़ित के खाते से ₹ 98000/- का फ्राड कर लिया गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना जिगना की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 79514/- को होल्ड कराते हुए थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि ₹ 24005.80/- वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना जिगना पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। थाना जिगना साइबर सेल टीम- उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जिगना, मीरजापुर। उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रभारी साइबर सेल थाना जिगना, मीरजापुर । क0आ0 स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर ............. P7 न्यूज़ फ्लैश चंदौली--- मुगलसराय की सड़कों पर उतरे SP आकाश पटेल, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप..... सब्जी मंडी के पास सड़क पर अतिक्रमण देख SP ने मौके पर पहुंचकर जताई नाराजगी...... अतिक्रमण करने वालों को कड़ी हिदायत देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटवाया....... SP ने सड़क और फुटपाथ को कब्जामुक्त रखने की दी सख्त चेतावनी..... मौके पर पुलिस की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप.... ???????????????? ................... पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस अधिकारीगण के साथ मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार दुर्गा पूजा/दशहरा को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सम्बन्धित तैयारियों, यू0पी0-112 की कार्यप्रणाली एवं रिस्पांस टाइम, मीडिया सेल/पीआरओ एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत थानों पर खड़े लावारिस/जब्त वाहनों एवं मालों के निस्तारण, जनसुनवाई एवं आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सीसीटीएनएस पर लंबित 60 एवं 90 दिवस की विवेचनाओं के निस्तारण, ई-साक्ष्य एप एवं एसआईडी क्रिएशन, ई-समन के प्रभावी क्रियान्वयन, बीटिंग एवं रिकार्ड से संबंधित वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज कार्यवाही, ऑपरेशन दमन के अंतर्गत की गई कार्यवाही, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं कार्यवाही, जे-एफ-डी/आरटीसी से संबंधित प्रकरणों एवं सीसीटीएनएस के अनुसार वांछित अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, लम्बित विवेचनाओं, चिह्नित माफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कोडिन सम्बन्धित लम्बित अभियोगों के विवेचना की समीक्षा, मादक पदार्थों, अवैध/अपमिश्रित शराब व नशीले पदार्थों के रखने व बेचने वालों तथा गो-तश्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान, शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया, खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही तथा गैंगेस्टर एक्ट में 14(1) की कार्यवाही, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही व टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी, एंटी रोमियों टीम व मिशन शक्ति केन्द्र तथा महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो/मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित साइबर अपराधों के विषय में जन जागरूकता करके आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए गए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत अधिकाधिक मुकदमों में सजा कराये जाने हेतु, मा0न्यायालय में चार्जशीट, अन्तिम रिपोर्ट का दाखिला कराने, मालों का निस्तारण तथा विवेचनाधीन अभियोगों विशेष कर पाक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म जैसे महिला सम्बन्धित अपराधों के मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ सद्व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण निष्पक्षता पूर्वक करने हेतु तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के महत्त्वपूर्ण/सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजरों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतत् फुट पेट्रोंलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं/वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये गये । ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, गुमशुदा व्यक्तियों, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग पंजीकृत करने, चरित्र/पासपोर्ट सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, ITSSO पोर्टल, सीएम डैस बोर्ड, आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण तथा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत् प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने तथा पुराने अभियोगों के विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए । गोष्ठी के दौरान उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष को0शहर को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए, का0 गणेश प्रसाद थाना को0शहर को प्रभावी पैरवी करने के लिए, हे0का0आजीक कुमार यादव थाना चील्ह तथा हे0का राम प्रवेश यादव थाना चुनार को काफी दिनों से लापता चल रहे दुराचारी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व शाखा प्रभारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.