News Express

चंदौली की शहाबगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा एक गांजा तस्कर.....

P7 न्यूज़ फ्लैश चंदौली......

चंदौली की शहाबगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा एक गांजा तस्कर.....

सफेद कपड़े के झोले में छिपाकर रखा कल 47 पुड़िया अवैध गांजा बरामद......

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमजान पुत्र स्व.खलील सेमरा के रूप में हुई....

आरोपी ग्राम सेमरा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली का निवासी है....

.............. करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की कथित साजिश! दलाल किस्म का पत्रकार और भू-माफिया की कथित मिलीभगत के आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार विंध्याचल। विंध्याचल क्षेत्र में करोड़ों रुपये की बेशकीमती संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कूट रचित साजिश रच भू-माफिया के साथ मिलकर संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया है पीड़ित का आरोप है कि पूरे मामले में एक दलाल पत्रकार की कथित भूमिका भी सामने आ रही है,जिसके माध्यम से दबाव बनाने और संपत्ति पर कब्जे का रास्ता तैयार दलाल पत्रकार दवारा किया गया है पीड़ित पक्ष का कहना है कि संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और अभिलेख उसके अधिकार को दर्शाते हैं। इसके बावजूद कथित रूप से दबाव बनाकर कब्ज़ा कर लिया गया है। मामले को लेकर पीड़ित ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मांग की गई है कि राजस्व अभिलेखों,रजिस्ट्री एवं अन्य दस्तावेजों की जांच के साथ मौके का सत्यापन कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की संपत्ति से जुड़े इस मामले में प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति अथवा दबाव के कारण वास्तविक मालिक के अधिकार प्रभावित न हों। ................ दिल्ली - UPI पर MDR को लेकर सरकार का फैसला- ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लगेगा, ₹75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर अधिकतम ₹300 MDR लगेगा , ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर कोई MDR नहीं लगेगा , नया MDR 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा !! .............. जम्मू कश्मीर- LG मनोज सिन्हा विदेश दौरे से मंगलवार को वापस श्रीनगर लौटे , चार्ज संभाला, मनोज सिन्हा के अवकाश के दौरान लद्दाख के LG विनय सक्सेना के पास जम्मू कश्मीर का चार्ज था !! ** अंडमान- अंडमान निकोबार द्वीप समूह के LG के रूप में दिनेश शर्मा ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली , लखनऊ से अति निकटस्थ समर्थक श्रीविजयपुरम में मौजूद रहे , बाक़ी समर्थक आशा में हैं अबकी क्रिसमस वाली तुलसी पूजा LG साहब हैवलॉक में करवा देंगे !!

........... चील्ह। ट्रक के धक्के से पैदल जा रहे चाचा भतीजा घायल। भदोही जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती। चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील यादव पुत्र मिश्रीलाल अपने भतीजे 05 वर्षीय अंकित पुत्र श्याम नारायण के साथ सागरपुर स्थित एक दुकान से अंडा खाकर वापस अपने घर जा रहे थे कि मंगलवार की शाम 7:30 बजे मिर्जापुर औराई मार्ग पर मिर्जापुर की तरफ से औराई की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों लोगों को टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी टेढ़वा अरविंद गुप्ता ने दोनों घायलों को भदोही जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार चल रहा है घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही में लगी है। चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि ट्रक के टक्कर से दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार हेतु भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ट्रक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। ............ ???????????????????????????? कोयला खदान क्षेत्रों में अतिवृष्टि और जलभराव के कारण देश भर में कोयला आपूर्ति प्रभावित होने से लगभग 35 गीगावाट विद्युत उत्पादन प्रभावित है। एनसीएल क्षेत्र की जयंत कोल माइंस में कोल साइलो गिरने, विंड एवं हाइड्रो पावर में कमी तथा नेपाल से बिजली न मिल पाने से संकट और बढ़ा है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में एक सितम्बर के बाद से औसतन 16 घंटे ही 10 रुपये प्रति यूनिट की दर पर सीमित बिजली मिल रही है, रात में उपलब्धता और भी कम है। ऐसी स्थिति में पंजाब, हरियाणा और केरल जैसे कम खपत वाले राज्यों में भी कई घंटों की कटौती हो रही है। इन विषम परिस्थितियों के बावजूद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से कल 14 सितम्बर को 27,407 मेगावाट विद्युत आपूर्ति कर देश में सर्वाधिक आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान 25,694 मेगावाट के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा। प्रदेश को सामान्य दिनों की तुलना में 1500 से 2000 मेगावाट कम बिजली मिल रही है, फिर भी दिन के समय 10 रुपये प्रति यूनिट तक की दर पर बिजली खरीद कर ग्रामीण, तहसील, नगर पंचायत और बुंदेलखंड सहित सभी क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर से अधिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पिछले वर्ष सितम्बर में प्रदेश में अधिकतम 30,625 मेगावाट आपूर्ति हुई थी, इस वर्ष भी मांग उसके आसपास है। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने आज शक्ति भवन में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, इसके लिए जहाँ से भी बिजली उपलब्ध हो ली जाए। उन्होंने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में अनपरा-डी, हरदुआगंज-ई तथा जवाहरपुर की बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद इकाइयों के चालू होने तथा अनपरा के कोयले को लैंको की ओर डायवर्ट करने और बारा में कोयला आपूर्ति में सुधार से लगभग 2200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी, जिससे रात्रि में 2000 से 3000 मेगावाट की हो रही सीमित कटौती भी समाप्त हो जाएगी। कोयला आपूर्ति सुधार के लिए कोयला मंत्रालय के उच्च प्रबंधन से भी अनुरोध किया गया है। डॉ. गोयल ने आज से प्रारम्भ हो रहे अनुरक्षण माह की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित सभी अनुरक्षण कार्य मानक के अनुरूप बेहतर ढंग से कराए जाएं। सभी ट्रांसफार्मरों का आवश्यक अनुरक्षण सुनिश्चित हो तथा प्रत्येक सब-स्टेशन पर सीढ़ी आदि आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध रहे, इसके लिए धनराशि उपलब्ध है। स्कूलों की लाइनों की शिफ्टिंग व मरम्मत के कार्य समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविदा कर्मियों की सुरक्षा में पूरी सावधानी बरती जाए और यदि कहीं दुर्घटना में अधिकारी की लापरवाही पायी गई तो एफआईआर के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विद्युत वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना के साथ परिणाम देने के निर्देश दिए गए। नगरीय, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, फीडर मीटरों के आंकड़ों तथा वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मानकों की जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने कहा कि फीडर स्तर के आंकड़ों का नियमित विश्लेषण करते हुए जहां भी कमियां सामने आएं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करें। अधिक लाइन हानि वाले फीडरों एवं क्षेत्रों में फीडरवार कार्य योजना बनाकर नियमित कार्रवाई की जाए। वितरण निगमों में केंद्रीकृत सामग्री की निविदाओं, क्षतिग्रस्त वितरण परिवर्तकों की स्थिति तथा इनके लिए उत्तरदायी कार्मिकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई। 100 केवीए से कम क्षमता वाले वितरण परिवर्तकों पर फ्यूज सेट लगाने की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि, लाइन हानियों में कमी, बेहतर बिलिंग, स्मार्ट मीटर की प्रभावी मॉनिटरिंग और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लक्ष्य तभी पूरे होंगे जब प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। बैठक में निर्देशित किया गया कि बकायेदारों से बिल जमा कराने के लिए तकादा अभियान और तेज किया जाए। नए कनेक्शन आर्मर्ड केबिल के माध्यम से ही दिए जाएं। अध्यक्ष ने यह भी निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय शट-डाउन से बचा जाए। समीक्षा बैठक में पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

........ उत्तर प्रदेश- CM योगी का पंचायत सहायकों के मामले में ऐलान - मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी, 6 हज़ार की जगह अब नौ हज़ार मिलेंगे , आंदोलन के मुकदमे वापस होंगे , हटाए गए सहायक बहाल होंगे, महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा !! ........... मोदी कैबिनेट का फैसला - कैबिनेट ने EPFO ​​वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंज़ूरी दी,इस फ़ैसले से 51 लाख से ज़्यादा अतिरिक्त कर्मचारी अनिवार्य EPFO ​​कवरेज के दायरे में आ जाएँगे , सरकार ने कहा उद्योगों में काम कर रहें कर्मचारियों के हित में फ़ैसला लिया गया है !!

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.