मोबाइल से सोलर तक, युवाओं को मिलेगा रोजगार का हुनर
दूसरे चरण में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 14 नए ट्रेड जोड़े गए-
मिर्जापुर बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में शासन ने विश्वकर्मा श्रम योजना 2.0 की शुरूआत की है। योजना के दूसरे चरण में 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। इनका युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे। उद्योग विभाग के इस योजना का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं बल्कि युवाओं को हुनर से स्वरोजगार तक पहुंचाना है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में युवाओं को सम्बंधित व्यवसाय की बारीकियां, काम करने की तकनीक, उपकरणों के इस्तेमाल और व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित करने की जानकारी दी जाएगी। इससे प्रशिक्षण लेने वाले युवा नौकरी तलाशने के बजाय अपना काम शुरू करने के लिए तैयार हो सकेंगे।
ये ट्रेड योजना में थी शामिल-
योजना के पहले चरण में बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, टोकरी बुनकर, हलवाई, मोची और धोबी समेत 11 परम्परागत ट्रेड शामिल थे। इन ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर पारम्परिक हुनर को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था।
नए ट्रेड हुए शामिल-
नए ट्रेडों में मूर्तिकार, मालाकार, भड़भूजा, दूधवाला, मछुआरा, मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लंबर, कम्प्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और सौंदर्य एवं वेलनेस जैसे कार्य शामिल हैं।
उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 में परम्परागत व्यवसायों के साथ बाजार की वर्तमान मांग को ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। चयनित युवाओं को 10 दिन का प्रशिक्षण देकर सम्बंधित कार्य में दक्ष बनाया जाएगा। विभाग का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है ताकि वे अपने हुनर के आधार पर स्थायी आय का साधन तैयार कर सकें। प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को VSSY 2.0 के तहत 10 लाख तक के ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी।
................... विश्वकर्मा श्रम सम्मान व ओडीओपी के छूटे आवेदकों को अंतिम मौका मीरजापुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत छूटे हुए पात्र आवेदकों को साक्षात्कार का अंतिम अवसर दिया गया है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत नाई, राजमिस्त्री, कुम्हार, बढ़ई और मोची ट्रेड के आवेदकों तथा ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत कालीन और पीतल ट्रेड के उन आवेदकों का साक्षात्कार 18 एवं 19 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से होगा, जिन्होंने 15 सितंबर 2026 तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है और दस्तावेज सत्यापन एवं स्क्रूटनी में पात्र पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में आयोजित साक्षात्कार में किसी कारणवश अनुपस्थित रह गए आवेदकों को भी 18 एवं 19 सितंबर को उपस्थित होकर साक्षात्कार देने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। पात्र आवेदकों को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, कार्यालय उपायुक्त उद्योग, मीरजापुर में साक्षात्कार समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। आवेदकों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक, संबंधित प्रमाण-पत्र समेत सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। साक्षात्कार में प्रतिभाग करने वाले पात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। उपायुक्त उद्योग ने पात्र आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। .................. कछवा बाज़ार में पहुंचे खाद्य सुरक्षा के बैन से मचा हड़कंप, तो कइयों दुकानदारों को किया गया जागरूक आज कछवा बाज़ार के क्रिश्चियन तिराहे पर खाद्य सुरक्षा के तहत चलायी जा रही जागरूकता अभियान की टीम एफएसडब्ल्यू द्वारा तमाम दुकानदारों के सामान को सैंपलिंग कर जांच किया गया और लोगों को जागरूकता अभियान से जोड़ते हुए दुकान के बाहर ढक्कनदार डस्टबिन निर्देशित किया गया अपने अपने दुकानों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया पीने का पानी साफ रहे। पानी का स्थल साफ सुथरा दिखाई दे। खुले में बाहर कोई भी सामान रखने से दुकानदार परहेज करें। किसी भी न्यूजपेपर में खाने पीने का सामान लपेट कर ग्राहकों को ना दें। कई दुकानदारों से मिठाई लेकर उनकी मिठाइयों को चेक किया गया और उसमें दिखे खामियों के बारे में उन्हें बताया गया और सतर्क भी किया गया। क्या परिवर्तन करना चाहिए? इसको भी विशेष ध्यान रखते हुए दुकानदारों को बताया गया वहीं बाजार में कई दुकान खाद्य सुरक्षा द्वारा आए बैन को देखकर दुकान का शटर गिरा दिया या तो काउंटर पे पर्दा लगा कर फरार हो गए जिससे अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं बैन में आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय शाही, जितेन्द्र कुमार एनालिस्टों ने लोगों को बताया कि आप भागे नहीं, इसकी भरपूर जानकारी रखें जिससे बड़ी समस्याओं को आने से आप बच सकते हैं
........ थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः22.06.2026 को एक महिला कलावती देवी पत्नी मौलन निवासिनी छोटकी महुअरियाँ पावर हाउस विन्ध्याचल थाना विध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी अपने मायके तलउवां विन्ध्याचल अपने पुत्र मोहित उम्र करीब-22 वर्ष के साथ आयी थी कि पूर्व की रंजीश को लेकर अभियुक्तों द्वारा वादिनी के पुत्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-167/2026 धारा 115(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त कैश को गिरफ्तार किया जा चुका है ।दिनांकः15.09.2026 को उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर रेहड़ा रेलवे पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद दूसरे अभियुक्त शेखर पुत्र बमबम उर्फ देवी प्रसाद निवासी बंगाली चौराहा विंध्याचल थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अंतर्गत धारा 109(1),115(2),352,351(3) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.............. थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के 02 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 02 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः10.09.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद संदेही अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-437/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस तथा दिनांकः12.09.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-444/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः15.09.2026 को उप निरीक्षक मधुसुदन राय व महेश पाठक मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से क्रमशः नामजद अभियुक्त साहिल पुत्र स्व0हमीद निवासी पड़री थाना पड़री मीरजापुर व आशीष उर्फ कल्लू पुत्र शंकर विश्वकर्मा निवासी हनुमान पड़रा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ......... जनपदीय पुलिस द्वारा 07 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः15.09.2026 को थाना विन्ध्याचल-01, थाना चुनार-05 व थाना अहरौरा-01(कुल 07 नफर वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । ............. इलाज के दौरान महुगढ़ी के पूर्व प्रधान का निधन पूर्व प्रधान देवदत्त सिंह उर्फ पप्पू सिंह (61) का लखनऊ में निधन — 20 दिन से थे भर्ती हलिया (मीरजापुर)। ग्राम पंचायत महुगढ़ी के पूर्व प्रधान देवदत्त सिंह उर्फ पप्पू सिंह (61) का मंगलवार को लखनऊ के ग्लोब हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देवदत्त सिंह दो बार ग्राम पंचायत महुगढ़ी का नेतृत्व कर चुके थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में उनका व्यापक जनसंपर्क था। पूर्व प्रधान अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटे राजीव सिंह ने बताया कि पार्थिव शरीर पैतृक गांव महुगढ़ी लाया जा रहा है। बुधवार को शिवपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। .................. मिर्जापुर। खेत पर जाने को लेकर मारपीट, दो नामजद समेत मुकदमा दर्ज सोनगढ़ा गांव में खेत पर जाने को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा आशीष दूबे उर्फ गोलू और प्रशांत कुमार दूबे उर्फ प्रिंस नामजद ओमप्रकाश मौर्या के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप बीच बचाव करने पहुंची सविता देवी के साथ भी मारपीट का आरोप डंडे से हमला कर घायल करने की तहरीर में कही गई बात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच की कार्रवाई
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.