News Express

जिला जेल से संभावित टीबी मरीज की सूचना पर तत्काल पहुंची क्षय विभाग की टीम।

जिला जेल से संभावित टीबी मरीज की सूचना पर तत्काल पहुंची क्षय विभाग की टीम।

मीरजापुर

 जिला कारागार अस्पताल से निरुद्ध बन्दी के संभावित टीबी लक्षण की सूचना पर आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को टीबी रोगियों के प्रति संवेदनशीलता निभाने वाले क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा तत्काल अपने विभागीय टीम के साथ जिला कारागार पहुंचकर संबंधित बंदी का जांच हेतु बलगम लिया, साथ ही सतीश यादव द्वारा जेल में निरुद्ध अन्य बंदियों को भी टीबी के संपूर्ण लक्षणों एवं दी जा रही समस्त नि:शुल्क सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। यादव द्वारा जेल अस्पताल में भर्ती टीबी के इलाज पर चल रहे अन्य दो बंदियों से भी संपर्क कर उनके खान पान एवं उनके पास उपलब्ध दवा आदि की जानकारी ली गई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में  जेल अधीक्षक आर के मिश्रा, डॉक्टर प्रदीप कुमार, एक्स-रे टेक्निशियन श्यामनाथ, जेल राइटर जगपाल के साथ साथ क्षय विभाग के टीबीएचबी अवध बिहारी कुशवाहा, अंशुमान द्विवेदी ने अपने स्तर से सराहनीय सहयोग दिया।

................ आज दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 07:00 बजे थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत जेपी फ्यूल स्टेशन के सामने NH -135 बामी के पास साइकिल से जा रहे शिवनाथ पुत्र स्व0रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष और प्रियांशु पुत्र बालमुकुंद उम्र करीब 13 वर्ष निवासीगण बामी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर की रीवा की तरफ से आ रही ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई । इस घटना से आक्रोशित होकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा मार्ग बाधित करने का प्रयास किया गया, जिन्हें तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण द्वारा समझा बुझाकर रास्ते से हटवाया गया तथा आवागमन सुचारू रूप से जारी है । शासन की तरफ से हर संभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी । थाना लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जा में लिया गया है तथा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति/यातायात व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । क्षेत्राधिकारी लालगंज, मीरजापुर की बाइट .................... मछली मारते समय युवक को मगरमच्छ ने काटा, घायल सीएचसी राजगढ़ में भर्ती, इलाज जारी राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के पास रविवार की देर रात घाघर नहर की बड़ी नहर में मछली मार रहे युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले में युवक के हाथ का अंगूठा घायल हो गया। किसी तरह युवक मगरमच्छ के चंगुल से निकलकर बाहर आया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शीनोता दरवान गांव निवासी 26 वर्षीय हर्ष सिंह पुत्र जय सिंह रविवार की देर रात इंदिरा नगर गांव के पास घाघर नहर की बड़ी नहर में मछली मार रहा था। इसी दौरान करीब चार फीट लंबे मगरमच्छ ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। मगरमच्छ को देखकर युवक शोर मचाते हुए किसी तरह वहां से निकलकर भागा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर के आसपास मगरमच्छ की खोजबीन की, लेकिन तब तक मगरमच्छ वहां से निकल चुका था। परिजन घायल युवक को सीएचसी राजगढ़ ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। सीएचसी के चिकित्सक संतलाल ने बताया कि उपचार के बाद युवक की हालत सामान्य है और उसका इलाज जारी है।

.................. औचक निरीक्षण में दो ग्राम सचिव गैरहाजिर, अधूरे शौचालय व गंदगी पर भड़के डीडी राजगढ़। विकासखंड राजगढ़ के ब्लॉक परिसर स्थित पंचायत कार्यालय का सोमवार दोपहर अपर निदेशक पंचायत, विंध्याचल मंडल मीरजापुर समरजीत यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हाजिरी पंजिका की जांच में दो ग्राम सचिव गैरहाजिर मिले। इस पर डीडी ने नाराजगी जताते हुए सचिवों को ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जन्म प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर भी डीडी ने कर्मचारियों और संबंधित सचिवों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनसामान्य से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित सचिवों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के आधार पर ग्राम पंचायतों में अधूरे शौचालय, स्वच्छता और अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीडी ने ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर अधूरे शौचालयों और विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। इसके बाद डीडी ने कोनभरुहवा ग्राम पंचायत के अंत्येष्टि स्थल और सौदागृह का निरीक्षण किया। वहां पहुंचने वाला मार्ग अधूरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और ग्राम सचिव व प्रधान को जल्द मार्ग का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोनभरुहवा ग्राम पंचायत में मॉडल शॉप, आरआरसी और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। आरआरसी में सूखा और गीला कचरा मिश्रित मिलने तथा परिसर में गन्दी पाए जाने पर डीडी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की भी जानकारी ली, लेकिन मौके पर कूड़ा गाड़ी उपलब्ध नहीं मिली। .............. विघ्न हरण भगवान श्री गणेश जी के प्राण प्रतिष्ठा में प्रदेश के राज्य मंत्री रहे उपस्थित डामड गंज बाजार स्थित रामलीला की गली में विघ्न हरण भगवान श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ जिसमें राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों सहित प्रदेश के मान्यता प्राप्त राज्य मंत्री श्री सोहनलाल श्रीमाली ने भागीदारी किया उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष विपुल सिंह शामिल हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता एवं संघ के खंड कारवांह तारकेश्वर केसरी एवं श्री गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम में विजयपाल अनिल केसरी अनूप केसरी संजीव केसरी लाला केसरी लव कुश केसरी पंकज सिंह पिंटू केसरी शिव अग्रहरि समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ो नागरिक एवं युवा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजन कार्यक्रम उल्लास के साथ संपन्न हुआ

........ अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय महेश कुमार रविवार की रात राजगढ़ बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ स्थानीय बाजार के पास अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सीएचसी के चिकित्सक संतलाल ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है। हालत स्थिर है। ................ विघ्न हरण भगवान श्री गणेश जी के प्राण प्रतिष्ठा में प्रदेश के राज्य मंत्री रहे उपस्थित डामड गंज बाजार स्थित रामलीला की गली में विघ्न हरण भगवान श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ जिसमें राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों सहित प्रदेश के मान्यता प्राप्त राज्य मंत्री श्री सोहनलाल श्रीमाली ने भागीदारी किया उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष विपुल सिंह शामिल हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता एवं संघ के खंड कारवांह तारकेश्वर केसरी एवं श्री गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम में विजयपाल अनिल केसरी अनूप केसरी संजीव केसरी लाला केसरी लव कुश केसरी पंकज सिंह पिंटू केसरी शिव अग्रहरि समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजकुमार पटेल स हित क्षेत्र के सैकड़ो नागरिक एवं युवा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजन कार्यक्रम उल्लास के साथ संपन्न हुआ

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.