दुखद खबर: विंध्याचल
हाईवे पर कार की टक्कर से दो युवकों की मौत
कल रात 9:30 बजे मीरजापुर-प्रयागराज हाईवे पर वृद्धाश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, कार फरार।
घायल दोनों को नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने मंडलीय अस्पताल भिजवाया था।
1. भारत पाल, 35 वर्ष, पुत्र स्व. भरोसे पाल
- मंडलीय अस्पताल में मौत
2. दीनू पाल, 45 वर्ष, पुत्र लालजी पाल
- BHU वाराणसी रेफर, इलाज के दौरान मौत
निवासी: दोनों चिकान टोला, विंध्याचल।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
............. गोण्डा में विनोद साहनी की निर्मम हत्या के बाद निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री संजय निषाद धरने के दौरान जमीन पर बैठे थे....परिवार और मंत्री के साथ बातचीत के दौरान जिलाधिकारी IAS प्रियंका निरंजन भी उनके बीच जमीन पर बैठ गयी....DM के आस्वासन पर मंत्री माने!???????? ................ थाना को0शहर पुलिस द्वारा 14 पाउच ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः10.09.2026 को उप-निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी फतहां मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्रान्तर्गत छह पम्पवा के पास से अभियुक्त इजमाम पुत्र स्व0 पप्पू निवासी नई बस्ती हथिया फाटक थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर हालपता विसुन्दरपुर कांशीराम आवास थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर को झोले में रखे 14 पाउच ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-146/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
................. मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः11.09.2026 को थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
...................... थाना अदलहाट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की आभूषण सहित अन्य सामान बरामद मीरजापुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः09.09.2026 को वादी सुशील कुमार वर्मा पुत्र स्व0 रामनाथ मौर्या निवासी ग्राम गरीडी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा शंका के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के सपरिवार पैतृक आवास वाराणसी चले जाने पर गरौड़ी मकान से जेवरात व नगदी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-205/2026 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराये जाने हेतु थानाध्यक्ष अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा चोरी की उपरोक्त घटना में त्वरित कार्यवाही कर भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को संकलित करते हुए दिनांकः11.09.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर इब्राहिमपुर स्थित मां वैष्णो आईटीआई स्कूल के पास से 02 अभियुक्तों 1.अभिषेक सिह पुत्र श्याम चन्द सिह निवासी गरौडी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 2.श्याम नरायन उर्फ बन्टी पुत्र स्व0जोखू पटेल निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अदद मंगल सूत्र(पीली धातु), 03 अदद अंगूठी(पीली धातु), 01 जोडी झाली(पीली धातु), 06 जोडी पायल(सफेद धातु), 13 अदद बिछिया(सफेद धातु), 02 अदद रिंग नग जड़ा हुआ, 02 अदद विस्किट, 02 अदद सिक्का(सफेद धातु), 01 अदद एडाप्टर व मोवाईल एप्पल कम्पनी, ₹ 900 नगद, ब्लूटूथ स्पीकर बोट कम्पनी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार करते हुए पूछताछ में बताया गया कि वे दोनों ने मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था । जिससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिए थे तथा आभूषण को बेचने हेतु वाराणसी जा रहें थे कि पकड़े गये थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.