News Express

पटेहरा,मीरजापुर

पटेहरा,मीरजापुर
???????? 
संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,चोरों पर नहीं लग रहा पुलिस का लगाम,रात्रि गस्त के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही संतनगर पुलिस,दीपनगर में पुलिस बूथ होने के बावजूद चोरों को पुलिस का नहीं रहा डर,तीन अलग - अलग दुकानों का ताला तोड़कर लाखों के सामन समेत रूपये की चोरी,सीसी टीवी फुटेज में कैद हुई चोरी की घटना।

............. P7 न्यूज़ ब्रेकिंग चंदौली- मंदिर में अराजक तत्वों का तांडव, प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप.... बबुरी थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में मंदिर को बनाया गया निशाना...... आरोप है कि अराजक तत्वों ने ईंट-पत्थर से मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की...... हमले में मंदिर की प्रतिमा को खंडित किए जाने से आक्रोश फैल गया...... घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली..... मंदिर में तोड़फोड़ की खबर से मौके पर जुटी लोगों की भीड़.... घटना को लेकर गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया..... सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच पड़ताल शुरू की ..... ग्रामीणों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई....????????????????

............. करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत कछवां: थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में 23 वर्षीय युवक अंकित सरोज की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मोबाइल चार्ज लगाते समय अचानक करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गया। मृतक के पिता अनिल कुमार सरोज ने बताया कि बुधवार दोपहर को पुत्र अंकित अपने घर में मोबाइल चार्ज लगा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज करंट लगने से मौत हो गया। बताया गया कि मृतक अंकित की शादी भदोही जिले के गोपीगंज के जगीराबाद स्थित एक परिवार में तय हुई थी। बीते जून माह में उसकी धूमधाम से सगाई हुई थी और इन दिनों शादी की तारीख रखने की बात चल रही थी। इसी बीच हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। अंकित दो बड़ी बहनों का इकलौता छोटा भाई था। वह बीए उत्तीर्ण करने के बाद कछवां स्थित एक लाइब्रेरी में रहकर आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर में अक्सर 11 हजार वोल्ट की सप्लाई आ जाती है, जिससे लोगों के घरों में लगे उपकरणों और बोर्ड में करंट उतरने लगता है। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो माह पूर्व भी इसी लापरवाही के कारण एक युवक और एक गाय-भैंस की करंट लगने से मौत हो चुकी है। कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

............... यूपी के अकबरपुर से बड़ी खबर.... अकबरपुर में 30 वर्षीय सिपाही ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप... शुक्रवार सुबह सिपाही का शव कमरे में फंदे से लटका मिला..... दरवाजा अंदर से बंद होने पर साथी ने अधिकारियों को दी सूचना.... पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की... मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ..... मृतक सिपाही की पहचान संदीप के रूप में हुई, जो पुलिस लाइन में मेस मुंशी था.... करीब तीन साल पहले रंजना से हुई थी सिपाही की शादी, डेढ़ साल की बेटी भी है.... घटना की सूचना मिलते ही पिता और पत्नी मौके पर पहुंचे, परिवार में मचा कोहराम...... शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है...... ASP तेजवीर सिंह ने कहा— विभागीय या अन्य कामकाजी तनाव की जानकारी नहीं मिली, जांच जारी है.....

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.