थाना को0 कटरा पुलिस द्वारा 02 शातिर स्नैचर वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त गण द्वारा छीनी गयी चेन व 02 अदद नाजायज तमंचा व 03 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा छिनैती में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0 कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 10.09.2026 को थाना को0 कटरा पुलिस जान्हवी तिराहे पर चेकिंग के दौरान मो0सा0 सवार 02 नवयुवको को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनो नवयुवक बिना रुके तेज गति से दुधनाथ तिराहा होते हुए नटवा की तरफ भागने लगे, जिनकी दोनो तरफ से घेरा बन्दी की गयी तो अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किये कि थाना को0 कटरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त को गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा तथा दूसरा अभियुक्त पैदल भागने का प्रयास किया जिसे घेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पास जाकर देखा गया तो एक अभियुक्त जो गिरकर कराह रहा था उसके दाहिने पैर मे गोली लगी है जिसका नाम पता पूछा गया तो सद्दाम उर्फ लखेन्दर पुत्र जलालुद्दीन निवासी खुटहनियां थाना कर्मा जनपद सोनभद्र उम्र 34 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा पैन्ट की जेब से पीली धातू की चेन बरामद हुआ व दूसरे अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम फिरोज आलम पुत्र कल्लू उर्फ कमालुद्दीन निवासी वार्ड नं0-10 गडही मोहल्ला चौधरी नगर घोसिया थाना औराई जनपद भदोही उम्र 30 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सं0 UP63BK0713 मौके पर ही गिरी हुई हालत में मिली, घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना को0 कटरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण––
अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.09.2026 को हम दोनो द्वारा टीवीएस राईडर मो0सा0 से नटवा तिराहे के पास से एक मो0सा0 सवार बुर्जुर्ग महिला के गले से चैन छीन कर भाग गये थे उसी छीनी हुई चैन का कुछ टुकडा अभी हम लोगो के पास से बरामद हुआ है।
पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1. सद्दाम उर्फ लखेन्दर पुत्र जलालुद्दीन निवासी खुटहनियां थाना कर्मा जनपद सोनभद्र उम्र 34 वर्ष ।
2. फिरोज आलम पुत्र कल्लू उर्फ कमालुद्दीन निवासी वार्ड नं0-10 गडही मोहल्ला चौधरी नगर घोसिया थाना औराई जनपद भदोही उम्र 30 वर्ष
विवरण बरामदगी —
1. 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर ।
2. छीनी गयी पीली धातू की चैन ।
3. घटना में प्रयुक्त टीवीएस राईडर मो0सा0 वाहन सं0- UP63BK0713
अभियुक्त सद्दाम उर्फ लखेन्दर का आपराधिक इतिहास––
1. मु0अ0स0-347/17 धारा – 379, 411भादवि थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर
2. मु0अ0स0-28/2026 धारा –303(2), 317(2) बीएनएस थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
* निरीक्षक नीरज कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना को0 कटरा मय पुलिस टीम ।
* उ0नि0 महेन्द्र पटेल चौकी प्रभारी मण्डी समिति मय पुलिस टीम ।
* उ0नि0 लल्लन यादव चौकी प्रभारी मुकेरी बाजार मय पुलिस टीम ।
...... BSP में अलगे रायता फैला है..!!???? लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आकाश आंनद को पार्टी से मुक्त किया।उधर आकाश आंनद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने आज राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा किया है।मगर मायावती की नाराजगी कम नही हुई है। ................. दिल्ली -बीजेपी ने मोर्चे के प्रभारियों का ऐलान किया- युवा मोर्चा- हरीश द्विवेदी महिला मोर्चा- डी. पुरंदेश्वरी एससी मोर्चा- संजय भाटिया ओबीसी मोर्चा - वैजयंत पांडा किसान मोर्चा - लाल सिंह आर्या एसटी मोर्चा - सतीश पूनिया अल्पसंख्यक मोर्चा- गजेंद्र पटेल
............ अज्ञात व्यक्ति द्वारा .apk फाइल भेजकर UPI के माध्यम से की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 20000/- को थाना सन्तनगर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक डाक्टर राजकुमार पुत्र मिठाईलाल हाल पता पीएचसी पटेहरा थाना संतनगर जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की सूचना थाना संतनगर की साइबर सेल में दी गई। जिसमें बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा .apk फाइल भेजकर UPI के माध्यम से आवेदक के खाते से ₹ 119500/- का फ्राड हो गया । एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत सं0-23106260124755 दर्ज करायी गयी । जिसके सम्बन्ध मे थाना सन्तनगर पर दिनांक 30.06.2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-66/26 धारा 66 डी आईटी एक्ट में पंजीकृत कर जांच एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना संतनगर साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर धनराशि ₹ 20000/- को होल्ड कराया गया , होल्ड करायी गयी धनराशि ₹ 20000/- को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में एमआरएम के माध्यम से वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना सन्तनगर साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई । थाना संतनगर साइबर सेल टीम उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष संतनगर, जनपद मीरजापुर । वरि0उ0नि0 रमाशंकर यादव, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर आरक्षी इनय कुमार, साइबर सेल थाना संतनगर, मीरजापुर । .............. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित बालअपचारी को पकड़ा गया, अपहृता बरामद मीरजापुर थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः08.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-187/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः10.09.2026 को उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद बाल अपचारी को पकड़ा गया तथा मौके से अपहृता को बरामद किया गया । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।
................. थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01.015 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 09.09.2026 को उप निरीक्षक इन्दल कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर रजौहा मोड़ तिराहे के पास से जयप्रकाश पुत्र लालचन्द्र पटेल उर्फ ददई निवासी ग्राम रजौहा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को झोले में रखें 01.015 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-221/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ................ थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-404/2026 धारा 75,352,351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 10.09.2026 को उप निरीक्षक राकेश कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर करनपुर स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से नामजद अभियुक्त रामेश्वर उर्फ पिन्टू पुत्र बृजलाल निवासी करनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अतंर्गत धारा 65(1),123,352,351(3) बीएनएसव 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.