News Express

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—

मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांक: 05.09.2026
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—
                         थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.09.2026 को वादी निरंजन लाल गुप्ता पुत्र विरेन्द्र लाल गुप्ता निवासी सदर बजार, कोतवाली रोड़ थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी का अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-249/2026 धारा 308(2),140(1),351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
                        अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन व मुखबिर के सूचना के आधार पर आज दिनांकः 05.09.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा निवासी पूरब मुहाल थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
1. अवनीश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा निवासी पूरब मुहाल थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-249/2026 धारा 308(2),140(1),351(3) बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-620/2010 धारा 394,504,506 भादवि व 3(1)(10) एससी/एसटी एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
2. मु0अ0सं0-244/2016 धारा 120बी,408,511 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
3. मु0अ0सं0-220/2025 धारा 121(1),126(2),132,191(2),223,3(5),351(2),352 बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —
उप-निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।

................... 10 या अधिक कार्मिकों वाले सभी कार्यालयों में आंतरिक समिति का गठन अनिवार्य, 7 सितंबर तक सूचना देने जिलाधिकारी ने दिया निर्देश मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जारी अपने एक आदेश के तहत कहा है कि निदेशालय, महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के पत्र दिनांक 27.08.2026 के द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत गठित आंतरिक समिति एवं धारा 7 के अन्तर्गत गठित स्थानीय समिति, जिनका कार्यकाल 03 वर्ष का होता है, जो पूर्ण होने की स्थिति में हो या समिति का गठन अभी तक नहीं किया गया हो, तो गठन किये जाने के निर्देश है।

.............. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.11.2024 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-153/2024 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 05.09.2026 को निरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र नागेश्वर बिन्द निवासी ग्राम कुंडी थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को अतंर्गत धारा 137(2), 65(1),87,64(1) बीएनएस व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................. थाना को0देहात पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 05.09.2026 को थाना को0देहात पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । ............... सेमरी बंधी के भीटे में बड़ा सुराग, टूटने की आशंका से दर्जनों गांवों में दहशत, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित। (मीरजापुर) : राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित सेमरी बंधी ( 2 )के भीटे में भारी बारिश के कारण बड़ा सुराग (होल) हो गया है। सुराग से लगातार तेजी से पानी का रिसाव होने के कारण बंधी के टूटने की आशंका बढ़ गई है। बंधी के नीचे बसे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद बंधी के बीचों-बीच भीटे में बड़ा सुराग हो गया। इससे पानी लगातार रिसकर बाहर निकल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुराग को बंद नहीं कराया गया तो बंधी टूट सकती है, जिससे आसपास के गांवों में भारी नुकसान होने की आशंका है। बंधी में हुए सुराग का विडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। लगातार पानी का रिसाव होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बंधी के नीचे बसे गांवों के लोग रात में भी भय के बीच घरों में सोने को मजबूर हैं। कुछ ग्रामीणों ने बंधी टूटने की आशंका को देखते हुए गांव से पलायन भी कर लिया है। ग्रामीणों में शिव कुमार, साधु, राजू, माखन, राहुल, विजयी, प्रमोद, बेचन समेत अन्य लोगों ने बताया कि जब तक बंधी के सुराग को बंद नहीं कराया जाता, तब तक उनकी जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार से जल्द से जल्द बंधी के सुराग को बंद कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस संबंध में कैनाल विभाग के जेई महेंद्र प्रताप राव ने बताया कि बंधी में हो रहे सिपेज और सुराग को जल्द से जल्द बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.