News Express

जनपद के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव कार्यों की जा रही प्रभावी कार्यवाही

जनपद के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव कार्यों की जा रही प्रभावी कार्यवाही

प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के दौरान 4340 क्लोरीन टेबलेट, 509 ओ0आर0एस0 पैकेट-221 ग्रामों में लार्विसाइडल का किया गया छिड़काव

बाढ़ के पूर्व एवं वर्तमान में 92250 पशुओं का किया गया टीकाकरण

600 प्रभावित व्यक्तियों को लंच पैकेट का किया गया वितरण-स्वास्थ्य जांच हेतु 38 मेडिकल टीमें सक्रिय

जिलाधिकारी ने ओझला पुल पहुंचकर केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए गए जल स्तर मापक स्थल का किया निरीक्षण


मीरजापुर - जनपद में बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के क्रम में बचाव राहत के कार्य सक्रिय रूप से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आज ओझला पुल के पास गंगा नदी के किनारे केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए गए पानी के जल स्तर के मापक स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने तहसील सदर व चुनार के उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों तथा बाढ़ राहत व बचाव में लगाए गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।कलेक्ट्रेट में स्थित कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद मीरजापुर में संभावित बाढ़ का परिदृश्य वर्तमान जलस्तर- 76.04 मीटर, वृद्धि/घटोत्तरी दर- 0.5 सेमी/घंटा, चेतावनी बिंदु का जलस्तर- 76.724 मीटर, खतरे के बिंदु का जलस्तर- 77.724 मीटर, कुल प्रभावित ग्राम- 12, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राहत कार्य, 1. कुल संचालित साधारण नाव -10, 2. कुल संचालित मोटर बोट -1, 2. कुल वितरित लंच पैकेट- 600, गठित मेडिकल टीम -38, बाढ़ के दौरान वितरित ओ0आर0एस0 पैकेट -509, बाढ़ के दौरान वितरित क्लोरीन टैबलेट - 4340, लार्विसाइडल छिड़काव किए गए ग्रामों की संख्या - 221, बाढ़ पूर्व एवं दौरान किए जा रहे घर-घर पशु टीकाकरण की संख्या -92250, संचालित बाढ़ चौकी -37 (बाढ़ चौकी पर राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं सदर-14, चुनार-23) बाढ़ रेस्क्यू कार्य में लगी टीम -2 (एस0डी0आर0एफ0- 1 टीम, पी0ए0सी-1 टीम), बाढ़ राहत बचाव हेतु आरक्षित एम्बुलेंस-8, बाढ़ चौकियों पर बाढ़ के दौरान अब तक उपचारित मानव-93, बाढ़/अतिवृष्टि में अब तक रेस्क्यू टीम द्वारा बचाये गए लोगों की संख्या-60 है।तहसील चुनार में कुल 9 प्रभावित ग्राम, आबादी व आवागमन प्रभावित ग्राम-7- समसपुर, धौरहरा, बहरामगंज, जगदीशपुर उर्फ टम्मलगंज, रैपुरिया, काजिया, भरपुर उर्फ चुनार, केवल आबादी प्रभावित -2 डवक, आराजी कांधी, राहत- नाव संचालित-8 (साधारण नाव-8), 600 लंच पैकेट वितरित किया गया।तहसील सदर में कुल प्रभावित ग्राम-3, केवल आवागमन प्रभावित ग्राम-3 बेदौली कलां, कठिनाई, हरसिंहपुर, राहत नाव संचालित-3 साधारण नाव-2, मोटर बोट -1 है।

..................... पीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति (प्याज व्यापारी) के खाते में ट्रांसफर की गयी धनराशि ₹ 6,42,000/- को थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक विनोद कुमार पुत्र राममूरत निवासी कोइरान बाजार अहरौरा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई साइबर ठगी की सूचना दिनांक 27.08.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई । जिसमें एक व्यक्ति द्वारा जो एक सब्जी का व्यापारी है, प्याज के लेन देन के सम्बन्ध मे जरिए फोन से वार्ता हुई व्यापारी द्वारा बताया गया कि आपका प्याज ट्रक से भेज दिया गया है तथा उसके समबन्ध में आवेदक ने विश्वास करके व्यापारी के खाते में ₹ 6,42,000 की धनराशि ट्रांसफर कर दिया गया परन्तु कुछ समय बाद पता चला कि व्यापारी द्वारा प्याज नही भेजा गया तथा फोन करने पर कॉल पर पैसे वापस मांगने पर बहाने बनाने लगा और पैसा देने से मना कर दिया गया । इस संबंध में आवेदक द्वारा ऑनलइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान शिकायत की सम्पूर्ण धनराशि ₹ 6,42,000 आवेदक के खाते वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई । साइबर सेल टीम थाना अहरौरा 1. अजय मिश्र, थानाध्यक्ष अहरौरा, मीरजापुर । 2. हे0का0 नरेन्द्र सिंह, म0का0 महिमा उपाध्याय, रि0का0 अंकित अवस्थी, साइबर सेल अहरौरा ।

..................... थाना जिगना साइबर क्राइम टीम द्वारा OLX पर मोबाइल खरीदने के दौरान ठगी की धनराशि ₹ 6000.00 को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया मीरजापुर आवेदक विशाल कुमार पुत्र शिवलाल निवासी मवैया थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 07.09.2026 को थाना जिगना जनपद मीरजापुर के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि OLX ऐप के माध्यम से मोबाइल खरीदने के दौरान धनराशि ₹ 6000 /- की ठगी की गयी । इस संबंध में आवेदक द्वारा ऑनलइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जिगना की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ठगी की धनराशि ₹6000/- को होल्ड कराते हुए साइबर सेल थाना जिगना की साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि ₹ 6000 /- रुपये खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना जिगना पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई । साइबर सेल टीम थाना जिगना जनपद मीरजापुर 1. संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना जिगना, जनपद मीरजापुर । 2. उप निरीक्षक अवधेश सिंह, क0आ0 स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर ।

............ थाना को0देहात पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 02.09.2026 को उप निरीक्षक मधूसुधन राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जमुनहिया से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों 1. इरफान गद्दी पुत्र सुल्तान निवासी जमुनहीया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 2. संदीप कुमार बिन्द पुत्र बब्लु बिन्द निवासी जमुनहीया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 3. विनोद कुमार बिन्द पुत्र बृजलाल बिन्द निवासी जमुनहीया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 4. अजय कुमार बिन्द पुत्र तारा शंकर बिन्द निवासी ग्राम लेढ़ू थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को मौके से मालफड़ ₹ 2000/- व तलाशी में ₹ 1400/- (कुल धनराशि ₹ 3400) नगद, 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-426/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । ................ थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित बाल आपचारी को हिरासत में लिया गया मीरजापुर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.08.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री बहला-फुसाला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-265/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.09.2026 को उपनिरीक्षक राजेश राम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित बाल आपचारी को अंतर्गत धारा 137(2),65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट में हिरासत में लेकर मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.