जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने वाले क्षेत्रों में स्कूल बंद रखने के निर्देश
मीरजापुर, 02 सितम्बर, 2026- लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव व मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए कल दिनांक 3 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने आवश्यक आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत जिन क्षेत्रों में जलभराव है अथवा आवागमन के मार्ग अवरुद्ध हैं, वहां छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति का तत्काल आकलन कर ऐसे विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रखने तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विद्यालयों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
...................... सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 03- सितंबर - गुरुवार ???? ============================== 1 पीएम मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने शहरीकरण, बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरतों से निपटने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसे जन-भागीदारी के जरिए एक बड़ा अभियान बनाना होगा। 2 प्रधानमंत्री ने देश में पानी बचाने वाली आधुनिक तकनीकों को बड़े पैमाने पर अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय निर्माताओं और हितधारकों को वैश्विक स्तर के बेहतरीन तरीकों से रूबरू कराने के लिए विशेष प्रदर्शनियां और कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर पानी बचाने के कुशल और सस्ते समाधान विकसित करने और उन्हें पूरे देश में लागू करने में मदद मिलेगी। 3 GDP विवाद पर पीयूष गोयल बोले- आलोचना करने वाले बेरोजगार, लोगों को गुमराह कर रहे; पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने सवाल उठाए थे 4 कुछ बेरोजगार लोग खुद को इकोनॉमिस्ट कहते हैं, इनके झांसे में मत आओ; GDP विवाद पर पीयूष गोयल 5 पीयूष गोयल ने विपक्षी दलों और पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के दावों पर कड़ा पलटवार करते हुए उन्हें देश को गुमराह करने वाला बताया है। गोयल ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था 'रेगिस्तान में नखलिस्तान' की तरह चमक रही है और यह दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे पुराने और नए आधार वर्ष के आंकड़ों की गलत तुलना कर रहे हैं। 6 भारत की जीडीपी वृद्धि के आंकड़ों पर सवाल उठाने को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी पार्टी से पूछा कि क्या वह ‘गहरे नशे की हालत’ में है या फिर ‘भारत की तरक्की से इतनी अंधी नफरत’ करती है कि उसका जमीनी हकीकत से नाता ही टूट गया है। 7 विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर की यूक्रेन यात्रा इसलिए अहम है क्योंकि यह कीव और मॉस्को के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हो रही है। 8 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जिला स्तर के नेताओं से कहा कि वे पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहें और लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करें। गांधी ने ये बाते नासिक में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा 9 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक दौरे के दौरान जनजातीय छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसमें वे छात्र भी शामिल थे, जो अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है। यह भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्था की ओर से वंचित समुदायों के छात्रों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। 10 केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हैं। छह-सात सितंबर की तारीख पर नजर है। कई मंत्रियों के विभाग बदल सकते हैं। 70 पार नेताओं की जिम्मेदारी घट सकती है। सहयोगी दलों को भी जगह मिलने की अटकलें हैं। क्या पीएम नरेंद्र मोदी की टीम में बड़े बदलाव होंगे? 11 राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान के लीडर थे; चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि महासचिव 12 'बनाएंगे अपनी टीम, जीतेंगे लोगों का भरोसा'; राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा ने गिनाईं प्राथमिकताएं 13 दुनिया देख रही भारतीय वायुसेना की ताकत! स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम 'खगंतक-243' का सफल टेस्ट 14 सुप्रिया सुले बुधवार को मुंबई में केंद्र सरकार द्वारा जीडीपी के 7.8 ग्रोथ पर होने के बाद दावों के बीच कहा कि यह मुश्किल समय है। लोगों पर टैक्स लगाया जा रहा है। खाने की महंगाई आसमान छू रही है। इस देश में अब कोई खाना कैसे खरीदेगा? दूध, गेहूं, चावल, चीनी की कीमतें, आम आदमी, जो मेहनती है, इस देश में कैसे जिएगा। जीडीपी की ग्रोथ रेट का जिक्र करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि ये नंबर्स बहुत चिंताजनक लगते हैं क्योंकि एक्सपर्ट्स को ऐसा नहीं लगता। 15 परिवार में 200 साल बाद बेटी जन्मी, रथ में लाए, ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया, महाराष्ट्र के बीड़ का मामला 16 जयपुर- CJP की मांग के बाद सरकारी-स्कूल पर चला बुलडोजर, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग;12 दिन पहले ग्रामीणों ने सीजेपी प्रवक्ता को पीटकर भगाया था 17 केरल एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना जब्त, 8 महीने के बच्चे के डायपर में भी छिपा रखा था आधा किलो गोल्ड 18 एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर; 20 से ज्यादा लोग घायल 19 पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा, भारत का फूटा गुस्सा; कहा-'ये खौफनाक विफलता है' 20 इजराइल बोला- अमेरिका तैयार हुआ तो गाजा खाली करा देंगे, रक्षा मंत्री ने कहा- हमास हथियार नहीं छोड़ रहा, लोगों को हटाकर ही समस्या सुलझेगी 21 ट्रम्प बोले- होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रम्प स्ट्रेट’ कर दें, इससे यह अमेरिका की तरह 'हॉट' हो जाएगा 22 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ जारी युद्ध अब 'बहुत ज्यादा लंबा' चलेगा। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के कुछ दिन बाद ट्रंप का यह बयान आया है। दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। 23 विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs हॉन्गकॉन्ग, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भिड़ंत; टीम इंडिया जीती तो सेमीफाइनल में पहुंचेगी
................. ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल, मंडलीय अस्पताल रेफर राजगढ़। बुधवार की देर रात स्वजनों को बिना बताए घर से निकले 75 वर्षीय वृद्ध गुरुवार की सुबह नदीहार रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिले। उनके एक हाथ में ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर चोटें आई थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के खेमई बाग पोखर गांव निवासी राम प्रसाद कोल (75) बुधवार की रात स्वजनों को बिना बताए घर से निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। रातभर तलाश करने के बाद स्वजन सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब सात बजे नदीहार रेलवे ट्रैक के पास ग्रामीणों ने एक वृद्ध को घायल अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर पहचान न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। होश में आने पर वृद्ध ने अपना नाम और पता बताया। पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनकी बहू प्रभावती अस्पताल पहुंचीं। प्रभावती ने बताया कि राम प्रसाद अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते हैं। बुधवार को भी वह इसी तरह घर से निकल गए थे। रातभर तलाश करने के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। सुबह नदीहार रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिली। सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि वृद्ध के हाथ में ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया है।
................ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और सड़क में पड़ी दरारें एवं गढ्ढे डामड गंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हो रहा है सड़कों में दरारें पड़ गई है जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम बरौधा पुल के पास बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है जिसमें सरिया दिख रहा है किसी भारी दुर्घटना का इंतजार है इसी तरह दुर्घटना बहूल घाटी के रूप में प्रसिद्ध डामड गंज में भूस्खलन हो रहा है मिट्टी और पत्थर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर रहे हैं इधर लगातार बारिश के कारण इसकी संख्या बढ़ गई है सड़क में दरारें आ गई है और जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं जिससे दुर्घटना की पूरी पूरी संभावनाएं बन रही है प्रशासनिक भूल के कारण ऐसी घटना उपस्थित हुई है पहले से ही दुर्घटना बहुल एरिया रहा इस पर भूस्खलन किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना को जन्म दे रहा है .................. युवती ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी कछवां (मिर्जापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के रामापुर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव निवासी जय प्रकाश सरोज की 19 वर्षीय पुत्री सपना सरोज ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बरैनी पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय सपना को बचाने के लिए उसके पिता जय प्रकाश ने भरसक प्रयास किया, लेकिन जब तक वे पास पहुंचते, सपना पानी में कूद चुकी थी और वह उसे बचा नहीं सके। शादी तय होने और मां की डांट से थी नाराज प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपना की शादी इसी वर्ष नवंबर माह में तय हुई थी। घटना वाले दिन मां द्वारा किसी बात पर डांट दिए जाने से नाराज होकर सपना कछवां राजकीय इंटर कॉलेज में अपनी बहन को लेने जाने के बहाने घर से निकली थी। हालांकि, वह स्कूल न जाकर सीधे बरैनी पुल पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ और गोताखोर तलाश में जुटे घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गंगा नदी में जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण युवती की तलाश में गोताखोरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है और परिजन सपना के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.