News Express

????मिर्जापुर :शासन की आईजीआरएस रैंकिंग में अगस्त 2026 के दौरान विंध्याचल मंडल ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। मंडल को 120 में से 105 अंक मिले, यानी 87.50% प्र

????मिर्जापुर :शासन की आईजीआरएस रैंकिंग में अगस्त 2026 के दौरान विंध्याचल मंडल ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। मंडल को 120 में से 105 अंक मिले, यानी 87.50% प्रगति दर्ज हुई।

मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने अधिकारियों और आईजीआरएस सेल के कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि शिकायतों को तेजी से संबंधित विभागों तक पहुंचाना निस्तारण की दिशा में पहला कदम है। साथ ही अधिकारियों को तेजी के साथ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

 

.....................

 

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की नगद धनराशि व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
                  
मीरजापुर 

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.09.2026 को वादी अशोक कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 पुन्नुलाल जायसवाल निवासी गजेपुर सेवापुर, गोमती, जनपद वाराणसी द्वारा अज्ञात के विरूद्ध विन्ध्याचल मंदिर दर्शन करने के दौरान वादी के जेब से पैसे की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-248/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 02.09.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र व उप निरीक्षक रोहणी शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. गणेश उर्फ मनोज कुमार पुत्र स्व0 रघु निवासी ग्राम कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. शैलेष पटेल पुत्र भोला नाथ पटेल निवासी कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को लाल भैरव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 12,200 रूपये व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AM 9746 बरामद किया गया । चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 अजय कुमार मिश्र, उ0नि0 रोहिणी शुक्ला, हे0का0 विमलेश कुमार यादव, का0 पप्पू कुमार, रि0का0 प्रमोद कुमार, रि0म0का0 मनीषा यादव थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।

News Image

........... अयोध्या - जितेंद्र मिश्र बने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के CEO- ऑपरेशन सिंदूर के समय वेस्टर्न एयर कमांड के चीफ रहे रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र , श्री राममंदिर के CEO !! #अयोध्या #News

News Image

....................... दिल्ली - AIMIM प्रवक्ता आसिम वकार आज कांग्रेस में शामिल हुए - कांग्रेसी होने के बाद आसिम वकार ने कहा - ओवैसी और भाजपा मिले हुए हैं , MIM ज़मीन पर भाजपा से मुक़ाबला नहीं करती है, गौरतलब है कि आसिम वकार को समस्त प्रकार का नेम फेम, मंच ओवैसी ने दिया ,ज़मीन से उठाकर बड़ा बनाया , पिछले छह महीने से मतभेद बढ़ गए थे , MIM में वकार किनारे कर दिए गए थे अतः रास्ता खोज कर कांग्रेसी हुए !!

............... ब्रेकिंग अयोध्या। राम मंदिर के पहले CEO के नाम पर आज लगेगी मुहर सितंबर को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक थोड़ी देर मे शुरू CEO के नाम की आज हो सकती है घोषणा ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास सहित ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य दिनेन्द्र दास व अन्य ट्रस्टी शामिल आज की बैठक में राम मंदिर के पहले CEO के नाम पर हो सकता है बड़ा फैसला। .................... बांधवगढ़ जंगल से भटके हाथी के जोड़े का पता नहीं लगने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल डामड गंज चार दिनों से क्षेत्र में हाथी के जोड़े को देखने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल छाया हुआ है वन विभाग सावधान रहने की सूचना देकर कर्तव्य पूरा कर लिया है प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम सभा महोगढ़ी में चार दिन पहले जंगल में एक हाथी को जोड़े को देखने की सूचना मिली जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया इस समय ग्राम सभा देवहट के ग्राम लहुरिया दह के जंगल में देखा गया है अभी तक सटीक जानकारी नहीं मिली है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है आम जनता की जान माल का खतरा बना हुआ है संबंधित विभाग आम जनता को सतर्क एवं सावधान रहने की सूचना दे रहा है लेकिन बरसात के मौसम में जहा लहुरिया दह गांव में स्थित तालाब का भीटा कट गया है वहां से पानी गांव की ओर आ रहा है उसकी मरम्मत हो रही है इसके अतिरिक्त गांव के कच्चे मकान गिर गीरे है इस मुसीबत से आम जनता उभरने की कोशिश कर रही है दूसरी तरफ जंगली हाथी का भय वन विभाग ने अभी तक पता नहीं लगाया है

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.