ब्रेकिंग न्यूज़
मिर्जापुर जिले के सभी जल प्रपात को भारी बारिश देखते हुए बंद कर दिया गया है ।
सिद्ध नाथ की दरी , दुर्गा जी कुंड , लखनिया दरी को भी किया गया अगले आदेश तक बंद।।
..............
P7 न्यूज़ फ्लैश.....
रौना गांव में वन सूअरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत....
देर रात दर्जनों की संख्या में गांव में घूमते नजर आए वन सूअर....
वन सूअरों के झुंड से ग्रामीणों में बना भय का माहौल....
ग्रामीणों ने वन विभाग से वन सूअरों को पकड़ने की लगाई गुहार.....
ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की.... ????????????????
.............. लगातार बारिश से पिरल्लीपुर अंडरपास में जलभराव | बीती रात हुई तेज बारिश के बाद चुनार के पिरल्लीपुर अंडरपास में पानी भर गया है। जलभराव के कारण वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ..................... किंग : विंध्याचल - रेलवे अंडरपास बना तालाब, बस तैरने को मजबूर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी मंदिर आने वाले मुख्य रेलवे अंडरपास में जलभराव ने प्रशासन की पोल खोल दी है। विंध्याचल का पुराना वीआईपी रेलवे अंडर ब्रिज आज तालाब में तब्दील हो गया है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण सुबह प्रयागराज से मीरजापुर जा रही सरकारी रोडवेज बस पानी में तैरने को मजबूर हो गई। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस अंडरपास का यही हाल होता है, लेकिन नगर पालिका परिषद विंध्याचल पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। न तो पानी निकालने के लिए पंप की व्यवस्था है, न ही कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद है। माँ के दरबार में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का यही मुख्य रास्ता है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा से भी खिलवाड़ हो रहा है।
............. मीरजापुर: जनपद में अत्यधिक वर्षा और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आज 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। चूंकि आज भी सुबह से लगातार बारिश जारी है, ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन को विद्यालयों में आगे भी अवकाश का आदेश जारी करना चाहिए। ............. शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत राजगढ़। थाना क्षेत्र के लूसा गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे शौचालय के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार लूसा गांव निवासी संजय का तीन वर्षीय पुत्र शुभम घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के पीछे की ओर चला गया, जहां शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढा पानी से भर गया था। खेलते समय बालक उसमें गिर गया और डूब गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर के पीछे गड्ढे के पास पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पानी में तलाश करने पर शुभम गड्ढे में मिला। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी राजगढ़ के चिकित्सक डॉ. संतलाल ने बताया कि बालक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया।
................ नदी के एक पेड़ पर बैठे मिले वृद्ध, पुलिस ने सुरक्षित उतारकर सीएचसी में कराया भर्ती। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव के पास बकहर नदी में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नदी के तेज बहाव के बीच एक पेड़ पर चढ़कर बैठे वृद्ध को देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को सुरक्षित पेड़ से उतारकर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, राजगढ़ के नदीहार गाँव के पास बकहर नदी में पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर नदी के बीच एक पेड़ पर बैठे वृद्ध पर पड़ी। काफी देर तक वृद्ध के पेड़ पर बैठे रहने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे हल्का उपनिरीक्षक पुन्जय चौबे ने पुलिसकर्मियों की मदद से वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें नए कपड़े पहनाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर वृद्ध ने अपना नाम अशोक पुत्र मथुरा तथा निवासी औरंगाबाद, बिहार बताया। हालांकि, वह इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं कि वह बकहर नदी तक कैसे पहुंचे और तेज बहाव के बीच पेड़ पर कैसे चढ़े। बार-बार पूछताछ के बावजूद वह इससे आगे कोई जानकारी नहीं दे सके।चिकित्सकों के अनुसार, वृद्ध संभवतः थके हारे,सदमे की स्थिति में हैं। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उनके नदी तक पहुंचने और पेड़ पर चढ़ने के संबंध में जानकारी मिल सकती है। वही सीएचसी चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को बेहतर इलाज हेतु मंडलीय अस्पताल मीरजापुर के लिए रेफर कर दिए। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि नदीहार गाँव के पास बकहर नदी में एक बिहार के वृद्ध तेज बहाव के बीच पेड़ पर बैठे मिले थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया है। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.