News Express

बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

कर्मा। थाना क्षेत्र के बैराड़ गांव के पास सोमवार की शाम बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बैराड़ गांव निवासी 33 वर्षीय चंचला पत्नी पंकज सोमवार की शाम अपने पति के साथ बाइक से नदीहार बाजार की ओर जा रही थी। बैराड़ गांव के पास सड़क पर अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में चंचला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति पंकज को हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।

सीएचसी के चिकित्सक संतलाल ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

............ वन विभाग की 40 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जेसीबी से पेड़ काटकर कराई जा रही नींव की खोदाई राजगढ़। सुकृत वन क्षेत्र के सेमरी जंगल में वन विभाग की करीब 40 एकड़ जमीन पर लगातार दो दिनों से अवैध कब्जा किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, अतिक्रमणकारी जेसीबी और बुलडोजर लगाकर जंगल की जमीन पर हरे-भरे पेड़ों को काटने के साथ ही बाउंड्री निर्माण के लिए गड्ढे और नींव की खोदाई करा रहे हैं। मामले की सूचना के बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सेमरी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन कई वर्षों से वन विभाग के अधीन है। जमीन के दोनों तरफ जंगल, एक तरफ नदी और सामने चुनार-राजगढ़ संपर्क मार्ग स्थित है। ग्रामीणों के मुताबिक वन विभाग ने पूर्व में बोल्डर लगाकर जमीन का घेराव भी कराया था, लेकिन इसके बावजूद पिछले दो दिनों से जेसीबी चलाकर जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमणकारी हरे-भरे पेड़ों को काटकर करीब 40 एकड़ जमीन पर बाउंड्री निर्माण की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंचकर विरोध करने पर कथित रूप से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बावजूद मौके पर समय से नहीं पहुंचा गया। ग्रामीण सरोज, जगन्नाथ, भोला, भूंवर, शिवबालक और रामनरेश समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से जंगल की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर जंगलों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे पेड़ों को काटकर वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में डीएफओ मिर्जापुर ने बताया कि मौके पर पहुँच कर, दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

.............. PM मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में अन्य वैश्विक नेताओं के साथ शामिल हुए !! ** GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने देशवासियों को वीडियो जारी कर बधाई दी , अपील की- अनावश्यक सोना न खरीदें, विदेश यात्रा से बचें !! ** लखनऊ- मैनपुरी जिले के आधा दर्जन श्रद्धालुओं की हरियाणा के पलवल में सड़क दुर्घटना में मौत, खाटू श्याम जी से लौट रहे थे श्रद्धालु, CM योगी ने जताया शोक !! ** दिल्ली - HM अमित शाह कुछ ही देर में SSB के अलंकरण समारोह को संबोधित करेंगे, HM ने पंजाब यूनिवर्सिटी में ABVP की जीत पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी !! .................. अदवा डैम के चार गेट खोले गए, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी सतर्कता डामड गंज हलिया विकास खंड स्थित अदवा डैम के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को चार गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा जा रहा है डैम से पानी छोड़े जाने के बाद अदवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नदी किनारे बसे गांवों में सूचना पहुंचाकर लोगों को सावधान करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी के आसपास जाने से बचें और बच्चों व पशुओं को नदी के किनारे न जाने दें।जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है इसलिए जान जोखिम में न डालें सतर्क रहें सुरक्षित रहे

............. लखनऊ IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा सोमवार को नियुक्ति विभाग को प्राप्त हो गया इस्तीफे में पारिवारिक और निजी कारणों को वजह बताया गया है शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है अब त्यागपत्र को केन्द्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजा जाएगा इस्तीफे पर अन्तिम निर्णय केन्द्र स्तर से होना है प्रक्रिया के तहत फाइल राष्ट्रपति भवन तक भी जाएगी, क्योंकि IAS अधिकारियों के नियुक्ति प्राधिकारी राष्ट्रपति होते हैं .......... उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने से बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट और मिर्जापुर समेत 11 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश, वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी के साथ 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित मध्य व पूर्वी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना जताते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.