विंध्याचल पुलिस की सराहनीय कार्य
गुटखा थूकने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, दो गिरफ्तार
अर्टिगा कार सीज, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस की कार्रवाई
मीरजापुर, विंध्याचल। विंध्याचल थाना क्षेत्र में गुटखा थूकने का विरोध करने पर बाइक सवार युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार को भी सीज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार 26 अगस्त की रात विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेंगरा नाला के पास अर्टिगा कार सवार युवकों ने गुटखा खाकर बाइक सवार युवक के ऊपर थूक दिया था। युवक ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि कार सवारों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। मामले में वादी विकास निषाद पुत्र रामलखन निषाद, निवासी पुरानी वीआईपी मोतिया झील, थाना विंध्याचल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद विंध्याचल पुलिस ने विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की।
पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अमन वर्मा (21) पुत्र सुदामा, निवासी छोटकी महुअरिया तथा शिवा गुप्ता (21) पुत्र गौरी शंकर, निवासी रेहड़ा चुंगी, थाना विंध्याचल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार संख्या यूपी 63 एयू 1223 को भी सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार मामले में थाना विंध्याचल पर मु0अ0सं0 243/2026, धारा 115(2), 352 और 351(3) भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और वाहन सीज करने की कार्रवाई उपनिरीक्षक संतोष उपाध्याय एवं त्रियुगी नारायण मिश्र ने पुलिस टीम के साथ की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने और राहगीरों के साथ अभद्रता या मारपीट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
................ [8:32 pm, 29/8/2026] H Papa Ji: दिल्ली - कांग्रेस नेता सिख दंगों वाले सज्जन कुमार की शोक सभा में जाने वाले भाजपा सांसद रामवीर बिधुड़ी, योगेन्द्र चंदौलिया, कमलजीत सेहरावत की मुसीबतें बढ़ीं, अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों सांसदों से जवाब तलब किया !! ** नेपाल सरकार के अनुसार - भयानक अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है, जबकि 2000 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं !! [8:32 pm, 29/8/2026] H Papa Ji: उत्तर प्रदेश- CM योगी ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया - CM सायंकाल सात बजे लखनऊ से वीसी के राजस्व, जनता दर्शन, जलभराव, बाढ़, विद्युत आपूर्ति, क़ानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे, लखनऊ के आलाधिकारियों के साथ फील्ड के अधिकारी वीसी में जुड़ेंगे !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.