.
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद
मीरजापुर
थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.08.2026 को वादी राम समुझ सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रपति सिंह निवासी अतरौरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध गैराज में रखीं मोटरसाइकिल नं0 UP63Y3843 हीरो स्मार्ट चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-213/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 27.08.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर रजौहा मोड़ नहर पर वाहन चेकिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार 05 अभियुक्तों 1.संदीप पटेल पुत्र शिवकुमार निवासी सरंगा थाना करमा जनपद सोनभद्र 2.मनोज पटेल पुत्र रामदुलारे उर्फ फनीगन निवासी पुरखास गेदरी थाना करमा जनपद सोनभद्र 3.अजित पटेल पुत्र विजय पटेल निवासी सरंगा थाना करमा जनपद सोनभद्र 4.विजय कुमार पटेल पुत्र नन्हे सिंह निवासी सरंगा थाना करमा जनपद सोनभद्र 5.भागीरथी उर्फ बबली पुत्र स्व0 मेवालाल पटेल निवासी राजगढ़ थाना अमिलिया जनपद सिंधी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल नं0 UP63Y3843 हीरो स्मार्ट बरामद किया गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.06.2026 को वादिनी प्रभावती देवी पत्नी सुरेश तिवारी निवासी रामपुर 33 थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-224/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 27.08.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रधर द्विवेदी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर बापू उपरौध तिराहा के पास से नामजद 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रमेश कुमार(ससुर) पुत्र स्व0 रामदास व 2. सीता देवी(सास) पत्नी रमेश कुमार निवासीगण ग्राम मेढ़रा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.............. थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.08.2026 को वादी शिवमूरत पुत्र स्व0मिश्रीलाल निवासी महेवा छिवलहा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध ऑटो से यात्रा के दौरान बैग चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-369/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 27.08.2026 को उप निरीक्षक दिलीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुजीत कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चंदौली को कैलहट पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 03 अदद पीली धातु का जेवर, ₹ 5000 नगद व एक बैग में रखा कपड़ा तथा अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया । चोरी की घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन संख्या UP65MT9903 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.............. थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग भतिजी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-352/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिए गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मुकदमा उपरोक्त की अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 27.08.2026 को उप निरीक्षक राकेश राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर आरटीओ रोड तालाब के पास से नामजद अभियुक्त शाहिद हौदर पुत्र मो0 कुदुस निवासी गिंजास खास थाना जैतपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.