थाना चुनार व थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटी गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 15.08.2026 को थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी व थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी (कुल 02 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
..................... नेपाल अपडेट | बचाव अभियान जारी नेपाल के प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान अभी भी जारी है। अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, खासकर बुसी और टूसू के प्रभावित क्षेत्रों से। राहत-बचाव के लिए कुल 15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं, जिनमें 7 नेपाली सेना के हैं। मछली ट्रेनिंग कैंप में मेडिकल सेंटर बनाया गया है, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल और रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। नेपाली सेना के बड़ी संख्या में जवानों के साथ स्पेशल ऑपरेशन और मेडिकल टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। काठमांडू से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की सही संख्या स्पष्ट नहीं है। अधिकारी प्रभावित इलाकों से जानकारी जुटा रहे हैं। भारत पर असर को लेकर नेपाली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि अभी उनके पास पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और स्थानीय अधिकारियों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल ने फिलहाल भारत, NDRF या भारतीय सेना से मदद नहीं मांगी है। नेपाली सरकार और सेना की टीमें ही राहत, बचाव और मेडिकल सहायता का काम संभाल रही हैं।
............... चन्दौली मुगलसराय एसओ विजय प्रताप और सकलडीहा कस्बा इन्चार्ज वरुणेन्द्र राय को पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल ने लाइन हाजिर किया आरोप है कि शिकायत पर समय से कार्रवाई नहीं हुई और पैरवी करने पहुंचे पूर्व सैनिक से मारपीट की गई वायरल वीडियो और जांच के बाद कार्रवाई की गई
............... लखनऊ- CM योगी ने साठ वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिये निःशुल्क बस यात्रा की योजना का शुभारंभ किया !! .................... बिहार - पटना में अपनी माँगो को लेकर छात्रों का आंदोलन , राजभवन जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोका !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.