राजगढ़ में गरजे पंचायत सहायक, सौंपा ज्ञापन
07 सितंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में BDO को दिया ज्ञापन
राजगढ़, मिर्जापुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ब्लॉक शाखा राजगढ़ ने ब्लॉक परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 07 सितंबर 2026 से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन की 5 प्रमुख मांगों में 5 वर्षीय सेवा को मूलवत करने, मानदेय 30 हजार करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, महिला सहायकों को मातृत्व अवकाश देने और ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग शामिल है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे -
ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुमार, उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, महामंत्री अमन कुमार, कोषाध्यक्ष रेनू सिंह, मीडिया प्रभारी सतीष चंद्र सोनी, ब्लॉक सचिव साधना, ब्लॉक उप सचिव सुदामा मौर्य, ब्लॉक तकनीकी सहायक दीपक मौर्य, महिला सलाहकार मोनी गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार सोहन सिंह, लव कुश कुमार, रेनुका, सरोज कुमारी, दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पंचायत सहायक।
यूनियन ने प्रशासन से धरना अवधि के दौरान किसी भी पंचायत सहायक के विरुद्ध प्रतिकूल कार्रवाई न करने की मांग की है।
................ बच्चों से परेशान महिला ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, लूसा गांव निवासी 37 वर्षीय मंजू पत्नी पप्पू मंगलवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने को लेकर परेशान थीं। बताया गया कि बच्चों के स्कूल जाने में आनाकानी करने से नाराज होकर महिला ने घर में रखी सब्जियों में छिड़काव करने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करते हुए अचेत अवस्था में चली गईं। महिला के कमरे में पहुंचे बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में महिला को सीएचसी राजगढ़ लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र रेफर कर दिया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अनुप सिंह ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर किया गया है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.