News Express

उप जिला अधिकारी लालगंज एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

उप जिला अधिकारी लालगंज एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
डामड गंज
स्थानीय थाना पर उप  जिला अधिकारी अजीत कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर के लालगंज के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई इसके पूर्व थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में भी बैठक हुई थी लेकिन कुछ मुद्दों पर दोनों समुदायों में मतभेद रहा उसी को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार और स्थानीय थाना परिसर में दोनों समुदायों की बैठक हुई विषय रहा वफा फरात जुलूस की और उसमें शामिल गाड़ियों की इस विषय पर सकारात्मक विचार हुआ और मतभेदों को सुलझाया गया जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता अरुण मिश्रा तारकेश्वर केसरी संजीव केसरी अनिल केसरी ओंकार केसरी पिंटू केसरी ओम चौरसिया महेंद्र केसरी नरेंद्र नारायण केसरी एडवोकेट शशांक आशीष केसरी बाबा केसरी और दूसरे समुदाय से मिस्टर अंसारी असलम अंसारी सासा खान मुस्तफा अंसारी शामिल रहे

 

 

.................

 

मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर अघौली गांव में पाही पर रह रहे 35 वर्षीय युवक की हत्या की सूचना, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,आरोपी को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

............... मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग ने विकास खण्ड कोन के सभागार में चौपाल लगाकर महिलाओं की सुनी समस्याएं आंगनबाड़ी के द्वारा आयोजित गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में वितरण किया पोषण पोटली-नवनिहालों को खीर खिलाकर कराया अन्न प्राशन महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझें प्रदेश सरकार व राज्य महिला आयोग आपके साथ - नीलम प्रभात महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोन का किया निरीक्षण-वार्डेन के गायब रहने पर स्पष्टीकरण मीरजापुर 25 अगस्त 2026- मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती नीलम प्रभात ने आज जनपद भ्रमण के दौरान विकास खण्ड कोन के सभागार में चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं के द्वारा अपनी पीड़ा/घरेलू विवाद मा0 सदस्य नीलम प्रभात को खुलकर बताया। एक-एक महिला की समस्या को गम्भीरता से सुनकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल कार्यक्रम में ही बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवनिहालों को अन्न प्राशन कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया, जिसमें मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा नव निहाल बच्चों को खीर खिलाकर तथा गर्भवती माताओं को पोषण पोटली देकर शुभकामनाएं दीं तथा पौष्टिक आहार के सेवन के लिए कहा गया। अन्न प्राशन के पश्चात केक काटकर नवनिहाल बच्चों का जन्म दिवस मनाया गया तथा उन्हें गिफ्ट भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग के मा0 सदस्य ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा व स्वावलम्बन हेतु संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को अब किसी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है, वे अपने आप को अकेली न महसूस करें। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार एवं राज्य महिला आयोग महिलाओं की लड़ाई में आपके साथ खड़ी है, किसी महिला के साथ किसी के द्वारा किए गए अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर लाइन नम्बर-1090 एवं हेल्पलाइन-181 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गर्भावस्था से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों का जीवन का सुनहरा समय होता है अतएव इस दौरान अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या योजना, मातृ शक्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।तत्पश्चात मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात ने विकास खण्ड कोन के अन्तर्गत स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित वार्डेन के विरुद्ध कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की। निरीक्षण के दौरान बिस्तरों की साफ सफाई, शौचालय, पेयजल, शयन कक्ष, रसोई आदि का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में पानी भरा रहने, बड़े-बड़े घास उगने को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी कोन को निर्देशित किया कि स्वयं भी समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण करें तथा साफ सफाई व्यवस्था को तत्काल सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी कोन, बाल विकास परियोजना अधिकारी कोन, महिला थानाध्यक्ष, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव, कोआर्डिनेटर पूजा मौर्या सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

................. कछवा कांशीराम आवास में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान मचा हड़कंप चेकिंग के दौरान आवास में क्लीनिक के साथ मिला कबाड़ की दुकान कछवां: आदर्श नगर पंचायत के पाण्डेयपुर वार्ड स्थित कांशीराम आवास में मंगलवार को अपर उप जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। आवासों में अवैध रूप से रह रहे किरायेदारों और सरकारी आवासों के दुरुपयोग को लेकर की गई इस कार्रवाई से पूरे परिसर में हड़कम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान कई कमरे बंद मिले और कुछ में तो डिस्पेंसरी व कबाड़ की दुकान भी संचालित हो रही थी। अपर उप जिलाधिकारी नीलम उपाध्याय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार नगीना सिंह, कानूनगो राजेन्द्र प्रसाद भारती, नगर पंचायत से लिपिक दूधनाथ एवं योगेन्द्रराम और दर्जनों लेखपालों की टीम कांशीराम आवास पहुंची। एएसडीएम ने जांच के लिए 3 टीमें गठित कीं और अलग-अलग ब्लॉकों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण की भनक लगते ही कई किरायेदार कमरों में ताला लगाकर फरार हो गए, जबकि कुछ मौके पर मौजूद मिले। अपर उप जिलाधिकारी नीलम उपाध्याय ने बताया कि परिसर में कुल 240 कांशीराम आवास हैं। जांच में कुछ आवासों में पात्र लाभार्थी मिले, कुछ में किरायेदार पाए गए और कई कमरों में ताला लगा हुआ था। निरीक्षण के दौरान दो गंभीर अनियमितताएं भी पकड़ी गईं। वहीं ब्लॉक नंबर 20 के कमरा नंबर 230 में एक डिस्पेंसरी संचालित की जा रही थी। ब्लॉक नंबर 16 के कमरा नंबर 160* में कबाड़ की दुकान चल रही थी। दोनों ही सरकारी आवासों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। एएसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। आगे जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध कब्जाधारियों और किरायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर नायब तहसीलदार नगीना सिंह, वैभव सिंह पीओ डूडा विभाग, अधिशासी अधिकारी सूर्यनाथ सरोज,राजेंद्र प्रसाद भारती कानूनगो लेखपाल सुरेंद्र सरोज, तमन्ना, आयुष सिंह, सौरभ सिंह अवध नारायण रजनीश पांडे राधेश्याम प्रजापति, सोनी संत, रंजना कुमारी के साथ समस्त राजस्व टीम मौजूद रहे।

................ थाना को0देहात पुलिस द्वारा ग्राम बरबसपुर मिश्र लहौली में हुई गैर इरादतन हत्या की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 25.08.2026 को वादी रमेश चन्द्र विश्वकर्मा पुत्र मंगला विश्वकर्मा निवासी भरूहना थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पुत्र अनिल विश्वकर्मा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा हास्पिटल ले जाते समय मृत्यु होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-413/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 25.08.2026 को थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित अभियुक्त आनन्द कुमार विश्वकर्मा उर्फ रामबाबू पुत्र स्व0 गणेश विश्वकर्मा निवासी बड़ा सखौरा फतहा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर रक्त रंजित पैंट बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.