News Express

वाराणसी में शराब पिलाकर युवक की हत्या, बोरे में बंद शव गोबर में दबाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 दिन बाद सिगरा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया था दर्ज.

वाराणसी में शराब पिलाकर युवक की हत्या, बोरे में बंद शव गोबर में दबाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 दिन बाद सिगरा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया था दर्ज.

 

........................

 

झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर की कम ऊंचाई वाली उड़ान से मची अफरा-तफरी, बाइक सवार गिरे और फटी होर्डिंग।

झांसी में कांवड़ यात्रा के स्वागत के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सामने आए वायरल वीडियो में हेलीकॉप्टर काफी कम ऊंचाई पर उड़ता दिखाई दे रहा है। इसके तेज हवा के दबाव से सड़क पर चल रहे कुछ बाइक सवार अपना संतुलन खोकर गिरते नजर आए। वहीं सड़क किनारे लगी होर्डिंग और बैनर भी हवा के दबाव से फट गए। एक चाय का ठेला पलटने और आसपास रखा सामान बिखरने की भी जानकारी सामने आई है। घटना झांसी के इलाइट चौराहे के आसपास की बताई जा रही है।

................... प्रेस विज्ञप्ति स. 221 दिनांक: 21.08.2026 रेलवे सुरक्षा बल की महिला हेड कांस्टेबल ने घायल यात्री की बचाई जान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं मानव जीवन की रक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘जीवन रक्षा’ के अंतर्गत महिला हेड कांस्टेबल गायत्री पासवान, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर ने साहस, त्वरित निर्णय एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल यात्री की जान बचाई। दिनांक 21 अगस्त 2026 को प्रातः गाड़ी संख्या 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के मिर्जापुर स्टेशन के आसपास से गुजरने के दौरान एक यात्री के चलती ट्रेन से गिरकर डाउन रेलवे ट्रैक के बीच घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना महिला हेड कांस्टेबल गायत्री पासवान को मिली। उस समय वह ड्यूटी पर नहीं थीं तथा पीटी परेड के लिए क्वार्टर से निकलकर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। सूचना मिलते ही वह तत्काल होम सिग्नल के पास डाउन लाइन पर पहुंचीं। वहां उन्होंने यात्री को घायल अवस्था में ट्रैक के बीच पड़ा देखा। इसी दौरान डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेन के लिए सिग्नल ग्रीन/थ्रू हो चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना घायल यात्री को तत्काल ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घायल यात्री की पहचान नितेश पासवान (लगभग 20 वर्ष), निवासी ग्राम शिखंडी बीटा, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई, जो गाड़ी संख्या 19484 से बरौनी से सूरत की यात्रा कर रहा था। घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को एंबुलेंस से जिला अस्पताल, मिर्जापुर भेजा गया तथा उसके परिजनों को भी सूचित किया गया। महिला हेड कांस्टेबल गायत्री पासवान का यह साहसिक, मानवीय एवं त्वरित कार्य ऑपरेशन ‘जीवन रक्षा’ के अंतर्गत अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। उनके प्रयास से समय रहते एक अमूल्य मानव जीवन की रक्षा संभव हुई। जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे .................. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल डामड गंज स्थानीय थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के मध्य आकाशीय बिजली भी गिर रही है बीती रात बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंजारी निवासी नीलम और रीता नामक महिलाएं अपने मकान के दलान में बैठी थी उसी समय आकाशीय बिजली गिरी इसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं घायल हो गई और परिजनों ने प्राइवेट वाहन से स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र हलिया पहुंचाया जहां उनका उपचार हो रहा है चिकित्सक विवेक खरे ने बताया कि मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

.................... राजगढ़ भावा में एक रात में दो आभूषण दुकानों को चोरो ने बनाया निशाना लाखों के गहने चोरी व्यापारियों में दहशत। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भाव गांव में चोरों ने एक ही रात में दो आभूषण दुकानों को निशाना बनाया 21 अगस्त 2026 की रात हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सोनी ने राजगढ़ थाने में घटना की तकरीर दी है उन्होंने बताया कि चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया अजय सोनी का आभूषण का कारोबार भी है उसके अनुसार दुकान और घर से करीब ढाई से तीन लख रुपए का सामान व आभूषण चोरी हुआ है । चोरों ने अजय सोनी की दुकान के ठीक सामने स्थित उनके भाई शिव कुमार सोनी की आभूषण दुकान को भी निशाना बनाया यहां से भी चोर लाख रुपए का माल लेकर फरार हो गए । एक ही रात में दो दुकानों में हुई इस चोरी की बड़ी घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ गई है । घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई है और चोरों की तलाश के लिए जनता से जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पड़कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है

.............. थाना मड़िहान में मण्डलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आए हुए फरियादियों की सुनी जन समस्याएंजमीन सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक निष्पक्ष निस्तारण कराने का दिया निर्देशमीरजापुर 22 अगस्त 2026- थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम द्वारा जनपद मीरजापुर के थाना मड़िहान में आमजन की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए। राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो। भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करे। संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया। ................... 17 अदद टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कछवा मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में 22. अगस्त .2026 को उप-निरीक्षक राणा प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से 01 अभियुक्त लालचन्द्र पुत्र श्रीराम धरकार निवासी शौली जमुआ थाना कछवां जनपद मीरजापुर को 17 अदद टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-190/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । कछवां पुलिस द्वारा 04 नफर वारंटी गिरफ्तार कछवा मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 15.08.2026 को थाना कछवां पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । ................. राजगढ़ सीएचसी परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र में मिलीं बाजारू दवाइयां, लाखों की दवाइयां सीज। राजगढ़ मीरजापुर मजिस्ट्रेट जांच के दौरान शनिवार के शाम पांच बजे के लगभग राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ परिसर में स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर बड़ी संख्या में बाजारू दवाइयां मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि केंद्र पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत मिलने वाली सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयों के स्थान पर महंगे दाम वाली बाजारू दवाइयों की बिक्री की जा रही थी। जांच के दौरान केंद्र के अलावा अस्पताल परिसर के एक भवन में बनाए गए स्टोर से भी 25 पेटी बड़ी मात्रा में बाजारू दवाइयां बरामद हुईं, जिन्हें अधिकारियों के निर्देश पर सीज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, राजगढ़ सीएचसी परिसर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के संबंध में रूपक द्विवेदी ने विगत एक हफ्ते पहले आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि केंद्र पर प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की सस्ती जेनेरिक दवाइयां नाममात्र के लिए रखी गई हैं, जबकि उनकी आड़ में महंगे दाम वाली बाजारू दवाइयों की बिक्री की जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी मड़िहान के निर्देश पर नायब तहसीलदार मड़िहान राहुल मिश्रा को मजिस्ट्रेट के रूप में जांच के लिए भेजा गया। जांच टीम ने जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर बड़ी संख्या में बाजारू दवाइयां पाई गईं। वहीं, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली सस्ती जेनेरिक दवाइयां अपेक्षाकृत कम मात्रा में मिलीं। जांच के दौरान केंद्र संचालक ने दवाइयों का स्टोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित एक भवन में होने की जानकारी दी। टीम वहां पहुंची तो 25 पेटी बाजारू दवाइयां रखी मिलीं। इस संबंध में जांच मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार मड़िहान) ने बताया कि राजगढ़ सीएचसी परिसर में स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर बाजार की महंगी दवाईयां, भारी मात्रा में मिली है, जो उचित नहीं है सभी दवाईयों को सीज कर दिया गया। संचालक पर कार्रवाई की जा रहीं हैं।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.