News Express

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की मुख्यमंत्री ने की घोषणा जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, मा0 जनप्रतिनधिगणों ने किया संबोधित

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, मा0 जनप्रतिनधिगणों ने किया संबोधित

मिर्जापुर, 17 अगस्त 2026- मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं के हित में लाभांश वृद्धि की महत्वपूर्ण घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का आज जिला पंचायत सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को देखा और सुना। कार्यक्रम में मा0 विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायज राजू कनौजिया, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व उचित दर विक्रेता उपस्थित रहें। जिला पूति अधिकारी ने मा0 जनप्रतिनधिगणों व जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मीरजापुर में कुल 1031 उचित दर विक्रेता कार्यरत है। जिनके द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत कुल 468144 कार्डधारको के मध्य खाद्यान्न आदि का वितरण ई-पास मशीन द्वारा आधार प्रमाणीकरण द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत कुल 468144 राशन कार्ड प्रचलित है। जिसमें से अन्त्योदय के 69665 कार्डधारकों के मध्य 35 किग्रा खाद्यान्न (10 किग्रा0 गेहूँ व 25 किग्रा0 चावल) निःशुल्क व 03 किग्रा0 चीनी रू0 18/- प्रति किग्रा की दर से तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों 398479 से सम्बद्ध 1685853 यूनिट के मध्य प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न (01 किग्रा गेहूँ व 04 किग्रा0 चावल) का निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। लाभांश का भुगतान विक्रेताओं द्वारा वितरित किये गये खाद्यान्न के सापेक्ष प्रति कुन्तल की दर से किया जाता है। वर्तमान में 90 रू प्रति कुन्तल की दर से लाभांश का भुगतान किया जा रहा है। 
    इस अवसर पर मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लाभांश में वृद्धि का निर्णय लिया जाना सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम है। इससे उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा वे और अधिक उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सकें। उचित दर विक्रेता इस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों का संरक्षण सरकार की प्रतिबद्धता है। 
    अवसर पर मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। उन्हांेने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लाभांश को रू0 90 से बढ़ाकर  रू0 125 प्रति कुंतल किए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई। लाभांश में रू0 35 प्रति कुंतल की वृद्धि से जनपद के हजारों उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी तथा वे अपने दायित्वों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उचित दर विक्रेताओं को अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है तथा इसके लिए आवश्यक धनराशि का आवंटन सरकार द्वारा किया जाएगा। इससे उचित दर विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। मा0 विधायक ने कहा कि ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। उचित दर विक्रेताओं से प्राप्त फीडबैक के माध्यम से वितरण व्यवस्था की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उपस्थित उचिर दर विक्रेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी अपने सम्बोधन में कहा है कि उचित दर विक्रेतओं के राषन वितरण की षिकायते नहीं आती है यह बात जनपद के लिए अक्षरषः सत्य है और आज उसी का प्रोत्साहन आपको भी मिलने जा रहा है और आपकी ऊर्जा में अधिक गति लायेगा। उन्होंने कहा कि हम जनता की सेवा करने के लिए सामूहिक रूप से टीम की तरह आपस में मिलकर अच्छा कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई लाभांश वृद्धि की घोषणा का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित उचित दर विक्रेताओं ने कहा कि इस निर्णय से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और वे जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में और बेहतर योगदान दे सकेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विकास खण्डों से आए उचित दर विक्रेता उपस्थित रहें।

News Image

................... थाना मड़िहान पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की घटना से सम्बन्धित एसी का कंप्रेसर बरामद .......................... मिर्जापुर 17 अगस्त, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने नागपंचमी के अवसर पर मिर्जापुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक नारघाट से फतहाघाट तक गंगा नदी में नाव से यात्रा किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'नौका निर्माण और नेवीगेशन भारत में हजारों साल पुरानी परंपरा रही है और इसका अध्ययन कर नए तरीके से इसका इस्तेमाल यातायात और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर आयोजित सास्कृतिक कार्यक्रम में नाग पंचमी और प्राचीन परंपरा, लोककला और मलयुद्ध की अनूठी झलक देखने को मिली। नगर पालिका परिषद की पहल पर गंगा की लहरों पर नावों में सवार कलाकारों ने लोकगीतों और कजली की प्रस्तुतियां दीं। नारघाट पर पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने कजली की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में लोक संस्कृति का रंग भरा। इस दौरान निषाद संस्कृति की भी झलक देखने को मिली। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि मिर्जापुर की सभ्यता, संस्कृति और लोककला को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नाग पंचमी पर आयोजित इस कार्यक्रम को इसी दिशा में एक सार्थक पहल बताया और जनता के सहयोग की सराहना की। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार संजीव सानयाल ने प्राचीन वास्तुकला और घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया

News Image

.................... थाना जमालपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामिया/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः17.08.2026 को थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार मय पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से ₹ 25 हजार के इनामियाँ गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त बेताब आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त बेताब आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया, उम्र करीब 26 वर्ष । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम थाना अदलहाट मीरजापुर। आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0-55/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम थाना अदलहाट मीरजापुर। गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय बैकुण्ठपुर नरायनपुर मार्ग के पास, आज दिनांक 17.08.2026 को समय 08:00 बजे । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमित कुमार थानाध्यक्ष जमालपुर मय टीम ।

News Image

..................... थाना मड़िहान पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की घटना से सम्बन्धित एसी का कंप्रेसर बरामद मीरजापुर थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः16.08.2026 को वादी सुनील सिंह स्पार्टी सिक्योरिटी सर्विस में फील्ड अफिसर मीरजापुर द्वारा जीयो कम्पनी के तीन रिगर के विरूद्ध इंडस टावर्स से सम्बन्धित ग्राम दाँती में लगे शेल्टर के बाहर लगे एसी के कंप्रेसर का नट बोल्ट खोलकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-202/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः16.08.2026 को थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 1. तामील पुत्र मुस्तकीम निवासी देवपुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 2 कृष्णा विश्वकर्मा पुत्र प्रभुनाथ विश्वकर्मा निवासी अमोई थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 3.श्यामलाल प्रजापति पुत्र दिनककर निवासी हरसिंहपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित कंप्रेसर को बरामद किया गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.