ब्रेकिंग न्यूज़
भटेवरा गांव, में बिजली की लाइन काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चली लाठियां! बीच-बचाव में 2 महिलाएं घायल
मीरजापुर / विंध्याचल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में मामूली विवाद में जमकर चले लाठी डंडे , गांव निवासी विनोद बिंद और जीत नारायण बिंद के बीच बिजली की लाइन काटने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बिजली में स्पार्किंग होने के कारण विजय बिंद ने लाइन काट दी थी। इसका जीत नारायण बिंद ने विरोध किया।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव जंग का मैदान बन गया , मारपीट छुड़ाने आईं गांव की राजकुमारी 40 वर्ष और आरती को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी विंध्याचल सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई और, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विंध्याचल अजीत सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेने पर कड़ी कार्रवाई होगी, अगर किसी तरह की आपसी विवाद उत्पन्य होता नजर आये तो तत्काल थाना विंध्याचल पुलिस को सूचित करें 9454404016 पर कानून हाथ में लेने पर कार्यवाही निश्चित होगी
................... दिल्ली - PM मोदी कल प्रातःकाल भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे !! ** लखनऊ- CM योगी कल प्रातः लोकभवन में भारत रत्न पूर्व पीएम अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे , तदुपरांत CM वीरांगना अवंति बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे , CM योगी कल सायंकाल DCM ब्रजेश पाठक द्वारा आयोजित अटल जी की पुण्यस्मृति में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे !! ** राजस्थान - HM अमित शाह जयपुर पहुँचे , कल चित्तौड़गढ़, जयपुर , अलवर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे !! ** दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में स्टेट रिसेप्शन का आयोजन किया, PM मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने शिरकत की !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.