News Express

ICICI बैंक खाते से 98-98 हजार की दो बार निकासी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी तहरीर

साइबर ठगी: दो दिन में खाते से उड़ गए 1.96 लाख रुपये  
ICICI बैंक खाते से 98-98 हजार की दो बार निकासी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी तहरीर

मीरजापुर 
 
साइबर ठगों ने एक बार फिर बैंक खाते को निशाना बनाया है। जनपद में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित के ICICI बैंक खाते से लगातार दो दिनों में 98-98 हजार रुपये निकालकर कुल 1 लाख 96 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुशील यादव निवासी मिर्जापुर के अनुसार, उनके ICICI बैंक खाते से 10.08.2026 को दोपहर करीब 3:40 बजे पहली बार 98 हजार रुपये कट गए। पीड़ित को इस लेनदेन की तत्काल कोई मैसेज या सूचना नहीं मिली। जब उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि धनराशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

पीड़ित अभी सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 11.08.2026 को उनके खाते से दोबारा 98 हजार रुपये की निकासी/ट्रांजेक्शन हो गई। इस तरह दो दिन के अंदर खाते से कुल 1.96 लाख रुपये पार हो गए।

पीड़ित सुशील यादव का कहना है कि उन्होंने न तो खुद कोई राशि ट्रांसफर की है और न ही किसी को OTP, कार्ड डिटेल या पासवर्ड दिया है। उनका आरोप है कि उनके साथ साइबर ठगी की गई है और खाते की जानकारी हैक करके पैसे निकाले गए हैं।

घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर थाना मीरजापुर में लिखित शिकायत दी है। तहरीर में पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर ट्रांसफर की गई धनराशि को फ्रीज कराने और ठगों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। बैंक से लेनदेन का विवरण और जिस खाते में पैसे गए हैं उसका विवरण मांगा गया है। जांच के बाद ही ठगी का तरीका और आरोपियों का पता चल सकेगा

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान लिंक, कॉल या मैसेज पर OTP, CVV, पासवर्ड साझा न करें। खाते में अनाधिकृत लेनदेन दिखे तो तुरंत बैंक और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

................... ब्रेकिंग न्यूज़ मीरजापुर / विंध्याचल मीरजापुर क्राइम ब्रांच अपने मुखबिरों से लेकर मुर्गा खाने में व्यस्त मादक पदार्थ का खेल शुरू भारी भरकम कस्टमर को मिल रही मादक पदार्थ (हीरोइन) सूत्र बताते हैं कि फोन कॉल सुविधा उपलब्ध है मोबाइल नंबर केवल उन्हीं कस्टमर को उपलब्ध है। चिकानटोला , व रेम्बो पब्लिक स्कूल गली साम के समय, थाना विंध्याचल में मादक पदार्थ में वांछित लोगों द्वारा हीरोइन की बिक्री थाना विंध्याचल पुलिस का मुखबिर, व क्राइम ब्रांच टीम को जिंदा मुर्गा देने वाला व्यक्ति ही हीरोइन और गांजा देसी दारू की बिक्री कर रहा बावली चौराहा तलऊवा रोड गली में मादक पदार्थ की बिक्री, दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं मादक पदार्थ के संबंध में लेकिन विंध्याचल कस्बा पुलिस की कृपा से मादक पदार्थों की बिक्री जोरों पर है। ..................... ब्रेकिंग न्यूज़ चुनार,मिर्जापुर ओवरलोड भस्सी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप, राहगीरों में अफरा-तफरी ओवरलोड वाहनों के बेखौफ संचालन पर उठे गंभीर सवाल अगर आसपास कोई राहगीर होता तो हो सकता था बड़ा हादसा घटना चुनार नगर के बिजली विभाग कार्यालय के पास का

................ लखनऊ: हज-2027 के चयनित हज यात्रियों के लिए बड़ी खबर अग्रिम धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त पहले 10 अगस्त तक जमा करनी थी अग्रिम धनराशि प्रत्येक चयनित हज यात्री को 1,52,300 रुपये जमा करने होंगे हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने सर्कुलर जारी कर दी जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट, हज सुविधा एप से राशि जमा होगी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकेंगे भुगतान।

.................. उत्तर प्रदेश- स्वतंत्रता दिवस के लिए जिले आवंटित- CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे, DCM केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे, DCM ब्रजेश पाठक लखनऊ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे, सुरेश कुमार खन्ना कैबिनेट मंत्री शाहजहांपुर भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री मुरादाबाद सूर्य प्रताप शाही कैबिनेट मंत्री देवरिया स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री गोरखपुर बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री आगरा लक्ष्मी नारायण चौधरी कैबिनेट मंत्री मथुरा जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री मैनपुरी धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री बरेली नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' कैबिनेट मंत्री प्रतापगढ़ अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री वाराणसी राकेश सचान कैबिनेट मंत्री कानपुर देहात अरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री मऊ योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री फिरोजाबाद आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री मिर्जापुर संजय निषाद कैबिनेट मंत्री अंबेडकरनगर ओम प्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री गाजीपुर दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री आजमगढ़ सुनील कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री गाजियाबाद अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री बिजनौर मनोज पांडेय कैबिनेट मंत्री रायबरेली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- मंत्री आवंटित जनपद नितिन अग्रवाल हरदोई कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर रवींद्र जायसवाल भदोही संदीप सिंह अलीगढ़ गुलाब देवी संभल गिरीश चंद्र यादव जौनपुर धर्मवीर प्रजापति एटा असीम अरुण कन्नौज जे.पी.एस. राठौर झांसी दयाशंकर सिंह बलिया नरेंद्र कुमार कश्यप गौतमबुद्धनगर दिनेश प्रताप सिंह सुल्तानपुर अरुण कुमार सक्सेना लखीमपुर खीरी डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' कौशाम्बी अजीत सिंह पाल औरैया सोमेंद्र तोमर मेरठ राज्यमंत्री- मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी दिनेश खटीक बुलंदशहर संजीव गोंड सोनभद्र बलदेव सिंह औलख रामपुर जसवंत सिंह सैनी शामली रामकेश निषाद बांदा मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर संजय सिंह गंगवार पीलीभीत बृजेश सिंह सहारनपुर के.पी. मलिक बागपत सुरेश राही बहराइच प्रतिभा शुक्ला कानपुर नगर राकेश राठौर गुरु सीतापुर रजनी तिवारी अयोध्या सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी दानिश आजाद अंसारी बस्ती कृष्णा पासवान फतेहपुर विजय लक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर कैलाश सिंह राजपूत फर्रुखाबाद सुरेंद्र दिलेर हाथरस हंस राज विश्वकर्मा चंदौली

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.