उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से
प्रख्यात फिल्म अभिनेता Sunny Deol जी एवं अभिनेत्री Preity G Zinta ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
......................
दिल्ली -
PM मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया-
इस अवसर पर PM कहा - जो सीखेगा वो जीतेगा !!
**
मेरठ-
CM योगी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की , यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया !!
**
महाराष्ट्र -
HM अमित शाह ने मुंबई के फोर्ट इलाके में राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास निगम के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया,उन्होंने कई संबंधित सेवाओं का भी शुभारंभ किया !!
.................... जिम जिहाद’ मामले के गैंग लीडर इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क मीरजापुर, थाना कोतवाली देहात में दर्ज ‘जिम जिहाद’ से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मामले में गैंग लीडर इमरान की करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की गई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की पुलिस के अनुसार, इमरान पुत्र इशरार खान निवासी 39 बटालियन रोड, रैबना थाना कोतवाली कटरा पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है कोरांव क्षेत्र के मौजा (63) स्थित करीब 1.05960 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया गया पुलिस के मुताबिक इमरान के विरुद्ध विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं, ............... योगी सरकार की जेन-जी के लिए नई पहल- अब हर माह विद्यार्थियों से संवाद करेंगे IAS-IPS और IFS अधिकारी- इंटरमीडिएट छात्रों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मिलेगा मार्गदर्शन, UPSC, UPPSC, UPSSSC, NDA, JEE, NEET और CUET की तैयारी पर होगी विशेष चर्चा, वरिष्ठ अधिकारी छात्रों को बताएंगे उच्च शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसर, DM हर माह तैयार करेंगे अधिकारियों के विद्यालय भ्रमण का कार्यक्रम, मंडलायुक्त समय-समय पर कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा, DIOS बनाएंगे समन्वय, हर माह की 5 तारीख तक शासन को भेजी जाएगी कार्यक्रमों की रिपोर्ट !!
........................... श्रेणी छह की जमीन पर गोबर फेंकने का मामला थाना दिवस में छाया रहा राजगढ़। थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। राजस्व विभाग के तहसीलदार आशीष पांडेय और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस में कुल तीन मामले सामने आए, जिनमें एक मामले का मौके पर मौखिक निस्तारण किया गया। थाना दिवस में खोरा डी गांव में श्रेणी छह की जमीन पर गोबर फेंकने का मामला प्रमुखता से सामने आया। गांव निवासी श्याम बाबू ने आरोप लगाया कि पड़ोसी रघुवंश, कल्लू, तुलसी सहित अन्य लोग उनके घर के पास स्थित जमीन पर गोबर ले जाकर फेंक रहे हैं। इससे उनके घर के आसपास दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मामले की जानकारी होने पर तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम ने संज्ञान लिया। संबंधित लोगों को बुलाकर मामले को समझा-बुझाकर सुलह कराया गया। साथ ही भविष्य में उक्त स्थान पर गोबर न फेंकने की हिदायत दी गई। ................... राजगढ़ में आरएसएस का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राजगढ़ खंड की हनुमंत शाखा का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम शुक्रवार की शाम नवदीप स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला प्रचारक धनंजय के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक धनंजय ने बौद्धिक संबोधन में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने द्रोणाचार्य-अर्जुन और चाणक्य-चंद्रगुप्त जैसे गुरु-शिष्य के उदाहरण देते हुए उनके संबंधों और आदर्शों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्ष 1925 में की थी। संघ में भगवा ध्वज को गुरु मानकर गुरुदक्षिणा की परंपरा निभाई जाती है। कार्यक्रम में कृपाशंकर, राजेंद्र, धीरेंद्र, दिनेश, संध्या सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
..................... भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का कछवा नगर पंचायत में भव्य स्वागत कछवा (मीरजापुर), 8 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आदरणीय श्री राकेश बिंद जी के कछवा नगर पंचायत में प्रथम आगमन पर भाजपा कछवा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर श्री बींद जी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। राकेश बींद ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भावना के बल पर निरंतर जनता के बीच विश्वास स्थापित कर रही है। कार्यक्रम में कछवा मंडल एवं मझवा मंडल क्षेत्र के अनेक भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.