थाने के सामने रील बनाना पड़ा भारी-
सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति द्वारा थाना लालगंज के सामने रोड़ पर रील बनाया जा रहा था । उक्त वीडियों का संज्ञान लेकर थाना लालगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियों से सम्बन्धित आरोपी फिरोज पुत्र मंसूर अली निवासी पतारकला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
,,,,,,,,,,,,,,,,,, ससुराल पहुँची महिला के साथ पति व अन्य ने की मारपीट लाकेट छिनने और मोबाईल तोड़ने का आरोप मिर्ज़ापुर I थाना हलिया क्षेत्र के हलिया गांव में अपने पति का पता लगाने ससुराल पहुँची एक पीड़िता के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने, जातिसूचक गालियाँ देने, सोने का लॉकेट छीनने तथा मोबाइल फोन तोड़ देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता काजल निवासी कोटवा , थाना कोतवाली देहात ने पुलिस महानिरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है। अदालत में झूठा हलफनामा देने की सच्चाई उजागर करने पहुँची थी महिला प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता काजल को सूचना मिली थी कि उसके पति के भाइयों द्वारा माननीय न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दाखिल किया गया है कि "रत्नेश कुमार दुबे अपने घर पर नहीं रहते और इलाहाबाद में निवास करते हैं।" इस तथ्य की सत्यता जांचने के लिए पीड़िता 31 जुलाई को अपने ससुराल ग्राम हलिया पहुँची, तो उसका पति रत्नेश कुमार दुबे अपने घर पर ही मौजूद मिला। वीडियो बनाते ही भड़का पति, मारपीट कर छीना सोने का लॉकेट सच्चाई सामने लाने के लिए जब पीड़िता अपने पति की मौजूदगी का वीडियो बनाने लगी, तो उसका पति रत्नेश कुमार दुबे आगबबूला हो गया। आरोप है कि पति ने अश्लील और जातिसूचक गालियाँ देते हुए पीड़िता के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान पीड़िता का सोने का लॉकेट छीन लिया गया और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पति, जेठ और भतीजे पर संगीन आरोप लगायी I पीड़िता ने न्यायालय में झूठा हलफनामा देकर गुमराह करने वाले और सच्चाई छिपाने के लिए मारपीट व छिनैती करने वाले आरोपियों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए तथा मुझे न्याय दिलाया जाए।" प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक से गुहार लगाई है कि संबंधित हलिया थाना पुलिस को निर्देशित कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.