News Express

थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
    
मीरजापुर 

थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग बहल को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-150/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.08.2026 को उप निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त मोहित पुत्र रामजी भारती निवासी ग्राम अर्जुनपुर पाठक थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................ थाना को0देहात पुलिस द्वारा यूवती के साथ शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.08.2026 को एक यूवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-381/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.08.2026 को उप निरीक्षक भारत सिंह यादव व उप निरीक्षक मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त अंकुश सिंह पुत्र राजन सिंह निवासी समोगरा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

..................... थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकते करने, गाली-गलौज व धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-149/2026 धारा 74,296,352,351(3) बीएनएस व 11/12 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.08.2026 को उप निरीक्षक श्याम लाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त उदय पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम डोहरी थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(2)एम, 352, 351(3) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 08.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-164/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.08.2026 को उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त अभिषेक पुत्र अमरदेव निवासी ग्राम सुभाव राजा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.