कछवा क्रिश्चियन स्कूल में तानाशाही चरम पर:
सरकारी छुट्टी के दिन भी खुला रहा विद्यालय, अभिभावकों में भारी आक्रोश
कछवा (मिर्जापुर)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित कछवा क्रिश्चियन स्कूल प्रबंधन की तानाशाही और मनमानी से क्षेत्रीय जनता व अभिभावकों में गहरा असंतोष व्याप्त है। एक तरफ जहाँ विद्यालय अल्पसंख्यक (माइनॉरिटी) संस्थान होने का दर्जा दिखाकर विभिन्न सरकारी नियमों और 'शिक्षा का अधिकार अधिनियम' (RTE) के तहत इस वर्ष 2026 से गरीब बच्चों के दाखिले से पल्ला झाड़ लेता है, वहीं दूसरी तरफ त्यौहारों पर शासन द्वारा घोषित सरकारी छुट्टियों की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।
चेहल्लुम की छुट्टी पर भी खुला रहा स्कूल
ताज़ा मामला मुस्लिम समुदाय के प्रमुख पर्व चेहल्लुम का है। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित आधिकारिक छुट्टी के बावजूद विद्यालय प्रशासन ने नियमों को ताक पर रखकर कक्षाओं का संचालन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अल्पसंख्यक संस्थान का लाभ लेने वाला स्कूल खुद अल्पसंख्यक वर्ग के प्रमुख त्यौहारों और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहा है।
RTE दाखिले से इंकार, लेकिन सुविधाओं का अभाव
अभिभावकों का आरोप है कि आरटीई (RTE) के तहत जब गरीब परिवारों के बच्चों के एडमिशन की बात आती है, तब प्रबंधन 'माइनॉरिटी स्टेटस' का हवाला देकर हाथ खड़े कर लेता है। आश्चर्य की बात यह है कि कक्षा 12 तक संचालित इस बड़े विद्यालय के पास बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान (प्लेग्राउंड) तक उपलब्ध नहीं है। मानकों की धज्जियाँ उड़ाते हुए बिना बुनियादी खेल सुविधाओं के स्कूल का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है।
शुल्क वृद्धि और बुक सिंडिकेट का खेल
विद्यालय प्रबंधन की मनमानी यहीं खत्म नहीं होती:
वार्षिक शुल्क वृद्धि: हर साल बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस कारण के अनाप-शनाप फीस बढ़ा दी जाती है।
महंगी निजी पुस्तकें: सरकारी निर्देशानुसार एनसीईआरटी (NCERT) की पुस्तकें चलाने के बजाय प्रबंधन अपनी मनपसंद निजी पब्लिशर्स की महँगी किताबें चलाता है।
कमीशनखोरी का आरोप: ये पुस्तकें केवल प्रबंधन द्वारा तय की गई चुनिंदा दुकानों पर ही बिकती हैं, जहाँ अभिभावकों से मनमाने दाम वसूले जाते हैं।
अभिभावकों का दर्द:
"कछवा क्षेत्र की जनता और असहाय अभिभावक आखिर कब तक इस हिटलरशाही रवैये का शिकार होते रहेंगे? शिक्षा के नाम पर व्यापार और तानाशाही का यह खेल अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है।"
क्षेत्रीय जनता ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन मिर्जापुर से मांग की है कि कछवा क्रिश्चियन स्कूल की मान्यता, खेल मैदान की उपलब्धता, शुल्क वृद्धि और पुस्तक सिंडिकेट की निष्पक्ष जाँच कर त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाए।
वायल न्यूज सोसल मिडिया...
....................... यूपी कैबिनेट की बैठक आज, पेश होंगे कई अहम प्रस्ताव अनुपूरक अनुदान और विनियोग विधेयक पेश करने का आएगा प्रस्ताव 40 हज़ार करोड़ से अधिक का हो सकता है अनुपूरक बजट मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 में संशोधन का प्रस्ताव होगा पेश प्रस्ताव के बाद कामिल, फाजिल डिग्री की मान्यता हो सकती है ख़त्म खनिकर्म सेवा नियमों में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव होगा पेश श्रमिकों से जुड़े नए नियम लागू करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की परियोजना में छूट देने का प्रस्ताव CAG की रिपोर्ट पेश करने का प्रस्ताव हो सकता है पेश प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव आ सकता है घुमंतू विकास बोर्ड बनाने का प्रस्ताव हो सकता है पास विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बदलाव का प्रस्ताव हो सकता है पेश कैबिनेट में जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव लाया जा सकता है शीरा नियंत्रण कानून में संशोधन का प्रस्ताव हो सकता है पेश खरीफ फसल बीमा योजना लागू करने का प्रस्ताव होगा पेश नए बहुउद्देश्यीय हब बनाने का प्रस्ताव हो सकता है पेश राज्य संपत्ति विभाग की नई सेवा नियमावली लागू करने का प्रस्ताव आ सकता है ...................... सदन में गूंजेगा आज पत्रकारों की पेंशन का मुद्दा प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर खास की विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधान मंडल में कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा "मोना" आज मानसून सत्र में पत्रकारों के पेंशन दिए जाने के मुद्दे को सदन में उठाएंगीं। इस बारे में उ०प्र० सरकार की ओर से 26अगस्त 2022 को सभी सूचना अधिकारियों को पत्र भी जारी किए गए थे किन्तु अभी तक परिणाम शून्य ही देखने को मिला है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को संज्ञान लेते हुए तत्काल पेंशन को लागू करे।
............... नई दिल्ली-जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू,भारत सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक जनसंख्या गणना होगी. वहीं 1 से 5 अक्टूबर तक डेटा वेरिफिकेशन किया जाएगा। ...................... लखनऊ समेत प्रदेश में मानसून का असर तेज... उत्तर प्रदेश में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी... मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है... गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना... राजधानी लखनऊ में सुबह से लगातार बारिश हो रही है... कई स्थानों पर जलभराव से यातायात प्रभावित, प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई... पूर्वांचल, अवध, मध्य यूपी और तराई क्षेत्र में भारी बारिश की अधिक संभावना जताई गई है... नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की लगातार नजर, संवेदनशील जिलों को अलर्ट पर रखा गया है... मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है... अगले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है... .............. नगर के मोर्चघर से लेकर नारघाट तक एनजीटी के नियमों का पालन किए बगैर ही कई लोगों द्वारा गंगा किनारे निर्माण किया जा रहा है। रैदानी कालोनी में तो विभागीय मिली भगत से तो बिना नक्शा के सैकड़ों मकान बन गए फिर कार्रवाई नहीं हुई।
.......... आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत मीरजापुर जनपद मीरजापुर अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह तेज बारिश और कड़कड़ाती बिजली की चपेट में आ गया। मानिकपुर निवासी युवक रोहित चौहान पुत्र मुरारी चौहान उम्र लगभग 21 वर्ष सुबह अपनी खेत की तरफ गया हुआ था। अचानक मौसम खराब होने की वजह से लौटते समय बज्रपात हो गया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और होनहार भी था। इसी वर्ष 2026 के नीट परीक्षा में भी भाग लिया था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही हेतु शव सील कर मीरजापुर के लिए रवाना कर दिए। ............. Big Breking -varanasi वाराणसी में पुलिस-मुठभेड़: 27 किलो चांदी लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल लंका क्षेत्र में एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चार किलो चांदी व नकदी बरामद; एसओजी प्रभारी गौरव कुमार भी घायल वाराणसी में 27 किलो से अधिक चांदी लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई। लंका थाना क्षेत्र में हुई इस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एसओजी प्रभारी गौरव कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार किलो चांदी और नकदी बरामद की है। फिलहाल सभी घायलों का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.