उत्तर प्रदेश-
CM योगी का गाजीपुर में बयान -
अच्छे सांसद, अच्छे विधायक चुन करके भेजेंगे,तभी विकास कार्य होंगे- CM
जहां पर सांसद अवैध असलहे के लाइसेंस बनाने में व्यस्त हो, जहां पर सांसद को विकास के कार्य के लिए फुर्सत ही न हो, वहां पर तो भगवान ही मालिक है, भगवान भरोसे सब चल रहा है -CM
..................... यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज में आयोजित वार्षिक/अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा के सैद्धान्तिक विषय की Computer Based Test (CBT) परीक्षा में परीक्षार्थियों से पैसे लेकर परीक्षार्थियों के स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा पास कराने वाले सॉल्वर तथा संस्थान के प्रिन्सिपल सहित अनुदेशक को किया गिरफ्तार... Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्त शिवम कुमार पुत्र जटाशंकर बिन्द, निवासी बरवॉ शुक्लपुर, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज। (सॉल्वर) रणविजय सिंह (सॉल्वर), जय सिंह (सॉल्वर), जितेन्द्र पटेल (सॉल्वर),दिलीप कुमार पटेल (सॉल्वर), अशोक कुमार (प्रिन्सिपल), रविप्रकाश (परीक्षा प्रभारी / कार्यदेशक), फूल प्रकाश(अनुदेशक),धीरज कुमार शर्मा (अनुदेशक) राजेश कुमार(अनुदेशक), राजकुमार मौर्या Stf ने इन अभियुक्तों के पास से कई अहम परीक्षा से संबंधित दस्तावेज व 5 लाख 10 हजार रूपये नकद (परीक्षार्थी से परीक्षा पास कराने के एवज में वसूली गयी धनराशि) किया बरामद Stf ने सभी अभियुक्तों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी के परिसर में स्थित कौशल विकास बिल्डिंग थाना क्षेत्र नैनी प्रयागराज, ................... भगवा ध्वज ही हमारा गुरु है इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है डामड गंज बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड हलिया के संघ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील जी के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी किया वक्ताओं ने गुरु के महत्व के बारे में बताया कार्यक्रम में ग्राम प्रधान देवहट कौशलेंद्र गुप्ता संघ खंड कारवांह ताकेश्वर केसरी मनीष कुमार विकास कुमार ओमकार केसरी अनिल केसरी विजय पाल अंजनी सोनी मुकेश केसरी शामिल रहे शाम को महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया
...................... अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 2414 को थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर दिनांक 19.11.2025 को आवेदक विनय सिंह निवासी भीटी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33111250165396 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक को व्हाट्सएप्प पर फर्जी लिंक माध्यम से मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से 2414 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चील्ह साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान ठगी की धनराशि को होल्ड कराते हुए 30/07/26 को आवेदक के खाते में सम्पूर्ष धनराशि 2414/- रुपये को वापस कराया गया । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चील्ह साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी । थाना चील्ह साइबर सेल टीम थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चील्ह, मीरजापुर । उपनिरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चील्ह जनपद मीरजापुर । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 04 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के स्टेबलाइजर व स्टार्टर बरामद मीरजापुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 28.07.2026 को वादी राकेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 शाल्वेन्द्र सिंह निवासी धनावल थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध स्टेबलाइजर, स्टार्टर आदि चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-120/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 30.07.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1. राहुल कुमार पुत्र कैलाश निवासी मरसड़ा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, 2. चन्द्रभान पुत्र छोटेलाल निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, 3. शिवा पुत्र रमेश निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 4. कैलाश पुत्र राजरूप निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गयी स्टेबलाइजर व स्टार्टर बरामद किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. राहुल कुमार पुत्र कैलाश निवासी मरसड़ा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब-21 वर्ष । 2. चन्द्रभान पुत्र छोटेलाल निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-26 वर्ष । 3. शिवा पुत्र रमेश निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-30 वर्ष । 4. कैलाश पुत्र राजरूप निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-55 वर्ष । विवरण बरामदगी स्टेबलाइजर व स्टार्टर बरामद । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-120/2026 धारा 305,317(2),317(4) बीएनएस थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।
.................. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 15 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु “ऑपरेशन आल-आउट” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही के लिये जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 30.07.2026 को थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानिकपुर नहर पुलिया के पास से मोटर साइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1. मोनू कन्नौजिया पुत्र स्व0 साधू कन्नौजिया निवासी इन्द्रपुर सेन्ट्रलजेल के पास जनपद वाराणसी व 2. प्रद्युमन कन्नौजिया पुत्र रमेश कुमार निवासी मुसीलाटपुर थाना भदोही जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बोरा में रखा 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 65 DL 8132 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. मोनू कन्नौजिया पुत्र स्व0 साधू कन्नौजिया निवासी इन्द्रपुर सेन्ट्रलजेल के पास जनपद वाराणसी, उम्र 35 वर्ष । 2. प्रद्युमन कन्नौजिया पुत्र रमेश कुमार निवासी मुसीलाटपुर थाना भदोही जनपद भदोही, उम्र 29 वर्ष । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर । वरामदगी विवरण 15 किलोग्राम अवैध गांजा । तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 65 DL 8132 पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । ..................... थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला व दुष्कर्म के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-192/2026 धारा 137(2),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 30.07.2026 को उप निरीक्षक महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त मनोहर बिन्द पुत्र सन्तलाल बिन्द निवासी चन्द्रदीपा जंगीरोड़ थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),352,351(3),87,65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.