News Express

थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप वाहन से 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये) के साथ 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप वाहन से 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये) के साथ 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
                     
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 29.07.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुराना बाड़ा में से एक पिकअप अंकित वाहन संख्याः UP 65 RT 2856 सवार 02 अभियुक्तों 1. अमित कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 अशोक लाल सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस थाना अरवल जनपद अरवल (बिहार) व 2. जैकी कुमार पुत्र स्व0 रामजी पासवान निवासी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल टाऊन जनपद अरवल बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन से 1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (प्रत्येक बोतल 180ml),  775 बोतल मैजिक मुवमेण्ट जामुन स्पाइसी मिण्ट (प्रत्येक बोतल 180ml), 08 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 51 बोतल मैजिक मुवमेण्ट आरेंज व ग्रीन एप्पल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0स0- 177/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।

पूछताछ विवरण
      गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा जनपद सीधी के मऊगंज से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते है । अवैध शराब को उक्त वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया । 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. अमित कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 अशोक लाल सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस थाना अरवल जनपद अरवल (बिहार) उम्र करीब 36 वर्ष ।
2. जैकी कुमार पुत्र स्व0 रामजी पासवान निवासी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल टाऊन जनपद अरवल बिहार उम्र करीब 30 वर्ष ।
बरामदगी विवरण
1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (प्रत्येक बोतल 180ml),  775 बोतल मैजिक मुवमेण्ट जामुन स्पाइसी मिण्ट (प्रत्येक बोतल 180ml), 08 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 51 बोतल मैजिक मुवमेण्ट आरेंज व ग्रीन एप्पल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद (कुल 2704 बोतल-अवैध अंग्रेजी शराब- 520 लीटर)
पिकअप अंकित वाहन संख्याः UP 65 RT 2856 ।
पंजीकृत अभियोग
 मु0अ0स0- 177/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, उप निरीक्षक बद्री प्रसाद, उप निरीक्षक कुर्बान अली, का0 विकास यादव, हे0कां0 धर्मेन्द्र सिंह, कां0 पद्माकर सिंह थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।
आबकारी निरीक्षक राजेश क्षेत्र-1 व आबकारी निरीक्षक विरजू प्रसाद गुप्ता क्षेत्र-2 चुनार मय टीम ।

.................................... लखनऊ भदोही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर सीएम बोले- सपा ने हटाया था संत रविदास नगर का नाम, अब फिर होगी पुरानी पहचान बहाल ....................... गैपुरा चौकी क्षेत्र में सीमेंट से लदा ट्रेलर घर में घुसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सीमेंट से लदा ट्रेलर सड़क किनारे बने मकानों में जा घुसा। भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त मकानों का भी आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई

.................... [11:58 am, 30/7/2026] H Papa Ji: प्रयागराज के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे जहां भगवान का पूजन करने के पश्चात मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्री-श्री धरानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया. ???????????????? [1:28 pm, 30/7/2026] H Papa Ji: बड़ी खबर: ???????????? गोरखपुर में सिपाही ने जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को किडनैप कर लिया। उसकी हत्या करके लाश नदी में फेंक दी। गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे आरोपी सिपाही की निशानदेही पर पुलिस ने लाश को बरामद किया। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई। आरोपी सिपाही अभिषेक यादव गोरखपुर में ही डायल-112 में तैनात है। वह पहले भी बंगाल की युवती से रेप मामले में जेल जा चुका है। उसे निलंबित भी किया गया था। मामला गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र का है

............................ राजगढ़ के रामपुर बरहो गाँव में जमीनी विवाद में चली लाठियां, पांच महिलाओं सहित 11 घायल। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर बरहो गांव में गुरुवार के सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी, डंडे तथा लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हुई। घटना में पांच महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुचीं राजगढ़ पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। घायलों में एक पक्ष से सिम्पल देवी (45 वर्ष) पत्नी चंद्रशेखर सिंह, पार्वती देवी (65 वर्ष) पत्नी बग्गड़ सिंह, चंद्रशेखर सिंह पुत्र बग्गड़ सिंह, बग्गड़ सिंह पुत्र विक्रम सिंह, 14 वर्षीय नागेश्वर सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय अनामिका पत्नी दिनेश,14 वर्षीय आकांक्षा पुत्री दिनेश 16 वर्षीय पूर्णिमा पुत्री दिनेश ‌दिनेश सिंह पुत्र छेदी सिंह, सुनील कुमार पुत्र छेदी सिंह, छेदी सिंह पुत्र विक्रम सिंह, घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। और मामले की जांच पडताल में जुट गई । घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजगढ़ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि रामपुर बरहो गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घटना में पांच महिलाओं सहित 11 लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार सीएचसी राजगढ़ में कराया जा रहा है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ................ महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव स्थित पटेल नगर बाजार में गुरुवार को एक नया पिंक बूथ खोला गया। शासन की मंशा के अनुरूप और पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक के निर्देशन में स्थापित किए गए इस बूथ का मुख्य ध्येय ग्रामीण एवं बाज़ार क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। इस पिंक बूथ पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जिससे स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को अपनी समस्याएं या शिकायतें बिना किसी झिझक के दर्ज कराने में आसानी होगी। ​पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस पहल से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसेगी और आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.