News Express

चौकियां संघ खरीद केंद्र से गेहूं का उठान नहीं होने के कारण सैकड़ों कुंटल गेहूं हुआ बर्बाद।

चौकियां संघ खरीद केंद्र से गेहूं का उठान नहीं होने के कारण सैकड़ों कुंटल गेहूं हुआ बर्बाद।


                                            मीरजापुर जिले के विकास खण्ड जमालपुर में चौकियां संघ पर PCU द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्र पर अभी भी लगभग डेढ़-दो हजार कुंटल गेहूं संघ के जर्जर भवन में,जर्जर प्राथमिक विद्यालय में तथा खुलें मैदान में तिरपाल से ढका पड़ा है।खरीद केंद्र बंद हुए लगभग महीने भर से उपर हो गया है,लेकिन जिला प्रबंधक एवं जिम्मेदार ठीकेदार की वजह से अब तक खरीद केंद्र से संपूर्ण गेहूं का उठान नहीं हो सका है।तिरपाल से ढके होने के बावजूद भी आंधी-पानी में तिरपाल उड़ने से,जर्जर भवन के छत से पानी टपकने से,चुहों द्वारा बोरियों को कुतरने एवं कुत्तों,पशुओं द्वारा बोरियों को फाड़ देने से अब तक सैकड़ों कुंटल गेहूं बर्बाद हो चुका है।अभी एक सप्ताह पहले तक यहां पर तीन हजार कुंटल से ज्यादा गेहूं पड़ा था,लेकिन इधर दो-तीन दिनों में आधे से ज्यादा गेहूं का उठान हुआ है और अभी भी लगभग आठ-दस ट्रक गेहूं यहीं पड़ा हुआ है।यहां के केंद्र प्रभारी द्वारा बरसते पानी में दिन तो छोड़िए सारी रात जाग कर कैंपस से पानी निकासी से लेकर तिरपाल से ढके गेहूं को भीगने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।संयोग मनाइये कि इस वर्ष अभी तक कायदे से बरसात ही नहीं हुआ,नहीं तो कुछ भी पल्ले नहीं पड़ता और सारा गेहूं नष्ट हो गया होता।अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह द्वारा 28 जुलाई 2026 को बारिश के समय रात्रि लगभग नौ बजे मौके पर जाकर देखने पर केंद्र प्रभारी द्वारा तिरपाल से ढके गेहूं की निगरानी करते एवं कैंपस में भरें पानी की निकासी व्यवस्था में तल्लीन पाया गया।मौके कि स्थिति को देखते हुए चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तुरंत संबंधित विभाग के जिम्मेदार लोगों को निर्देशित कर संपूर्ण गेहूं का उठान सुनिश्चित नहीं कराया गया तो बचा हुआ सारा गेहूं भी नष्ट हो सकता है।

 

 

 

...........................

 

 

दिल्ली -

PM मोदी ने सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की -

PM ने आज दूसरी हाईलेवल बैठक की, बैठक में देश की अर्थव्यवस्था,उद्योग तकनीक आदि मसलों पर चर्चा हुई ,

PM ने कहा - तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है , 

PM ने साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया !! 

**

दिल्ली -

HM अमित शाह ने आज होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन और DIB महेश दीक्षित के साथ उच्चस्तरीय बैठक की , संसद भवन में हुई बैठक !!

....................... उत्तर प्रदेश- मुख्तार अंसारी गैंग पर गाजीपुर जिले में 5 नए मुकदमे दर्ज- MP अफजाल अंसारी समेत परिजनों, गैंग सहयोगियों और तत्कालीन शस्त्र लिपिकों पर FIR दर्ज, हथियार लाइसेंस और हथियारों के भौतिक सत्यापन में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, 43 लोगों के 80 से ज्यादा हथियारों का सत्यापन, कई मूल रिकॉर्ड डीएम कार्यालय से गायब मिले, एसआईटी गठित, सभी दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश सभी पांच मामलों की जांच के लिए DIG वाराणसी रेंज की निगरानी में एसआईटी गठित !! ........................ उत्तर प्रदेश- काशी से पंजाब भी साधा जाएगा- संत रविदास जयंती वर्ष के अवसर पर काशी में बड़ा कार्यक्रम, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी आदित्यनाथ , DCM केशव मौर्य, DCM ब्रजेश पाठक, RS MP तरुण चुघ आदि नेता शामिल होंगे , संत रविदास जी की जन्मभूमि की मिट्टी पंजाब व अन्य स्थानों पर भेजी जाएगी !!

News Image

.................. गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश मीरजापुर, गुरु पूर्णिमा पर्व-2026 के अवसर पर 29 जुलाई को श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार मेले में विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई है निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन राजकुमार मीना, क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव, प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, ......................... गड़बड़ा धाम की टुटी फुटी सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं डामड गंज क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम की सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है बरसात के मौसम में और भी खतरनाक हो जाता है मंदिर के आसपास कोई पक्का खरंजा या सड़क नहीं है कीचड़ युक्त गंदे पानी से भरे हुए गड्ढे से होकर श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने जाते हैं ज्ञात हो यह शक्तिपीठ धाम क्षेत्र का प्रसिद्ध धाम है क्षेत्र के अतिरिक्त कई जनपद के श्रद्धालु जिनकी संख्या हजारों में होती है और नवरात्र के महीने में या अगहन के महीना में यह संख्या लाख में हो जाती है प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंच जाती है लेकिन चारों तरफ अव्यवस्था फैली रहती है कुडा करकट गंदगी बरसात के दिनों में जल भराव यह यहां की पहचान है सिंगल रोड है सड़क में गड्ढे हैं बरसात के दिनों में मिट्टी हो जाने से फिसलन बढ़ जाता है जिससे दुर्घटना की पूरी संभावना होती है यह समस्या रतेह चौराहा से प्रारंभ हो जाती है वहां पर सड़क के किनारे नाली की कही व्यवस्था नहीं है इसलिए घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है यह जलवंत समस्या आज की नहीं है दशकों से है लेकिन संबंधित विभाग एवं प्रशासन की गैर जिम्मेदारी एवं उदासीनता के कारण हजारों लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है जो भी मंदिर जाता है वह दुखी होकर लौटता है क्षेत्र के श्रद्धालुओं की मांग है की अभिलंब गड़बड़ा धाम के महत्व को ध्यान में रखते हुए बुनियादी समस्याओं का समाधान करें

News Image

............................. बैंक के बाहर वाहन सीज करने की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, पड़री पुलिस पर पक्षपात और मनमानी के आरोप; ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच मीरजापुर (पड़री)। पड़री थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर वाहनों को सीज किए जाने की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों और बैंक ग्राहकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा यातायात नियमों के नाम पर चुनिंदा लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य स्थानों पर खुलेआम हो रहे नियमों के उल्लंघन को अनदेखा किया जा रहा है। इससे पुलिस की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इंडियन बैंक पर तैनात पड़री थाने के सिपाही रवि प्रकाश द्वारा बैंक आने वाले ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा कई मामलों में वैध दस्तावेज दिखाने के बावजूद वाहनों को सीज कर दिया गया। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कथित रूप से अवैध धनराशि की मांग की गई और विरोध करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। इन आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग लगातार तेज हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कानून सबके लिए समान है तो पड़री थाने के सामने तथा स्टेट बैंक के सामने लंबे समय से सड़क पर खड़े होकर सवारियां भरने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं होती। उनका आरोप है कि वहां प्रतिदिन जाम लगता है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। इससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ितों ने मांग की है कि बैंक के बाहर अब तक सीज किए गए सभी वाहनों का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए तथा यह बताया जाए कि किन कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही पूरे प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और कार्रवाई संबंधी अभिलेखों की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह केवल यातायात व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि पुलिस की जवाबदेही, अधिकारों के दुरुपयोग और आम नागरिकों के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा नियमों के विपरीत कार्रवाई या अनुचित व्यवहार किया गया हो तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं यदि आरोप निराधार हों तो पुलिस भी सभी तथ्यों और अभिलेखों के साथ अपना पक्ष सार्वजनिक करे, ताकि जनता के बीच भ्रम समाप्त हो और कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.