News Express

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली व अन्य राज्यों में पुलिस कार्रवाई पर सुनवाई की- 

दिल्ली -

जंतर मंतर आंदोलन का मामला -

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली व अन्य राज्यों में पुलिस कार्रवाई पर सुनवाई की- 

हिंसा , पैलेट गन, AK47 , छात्रों की भीड़ में अपराधी कैसे घुसे , पत्रकारों पर हमला, आदि मामलों पर SC ने सुनवाई की,

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- सीसीटीवी, कैमरा रिकॉर्डिंग , वायरलेस रिकॉर्ड्स, ई- साक्ष्य सुरक्षित रखें जाएँ ,

कोर्ट ने सभी संबंधित राज्यों को नोटिस जारी किया , 

कोर्ट ने आदेश किया जिन प्रदर्शनकारियों का आपराधिक इतिहास नहीं है उन्हें रिहा किया जाये , सभी राज्यों पर आदेश लागू !!

.................... उत्तर प्रदेश- IPS तबादले - अमरेंद्र सिंह - DG इंटेलिजेंस ,DG सुरक्षा बने , जमाने बाद Int में DG आए , भगवान स्वरूप - ADG टेक्निकल बनाये गए !! तरुण गाबा CP लखनऊ बने !! पीयूष मोर्डिया CP प्रयागराज बने !! CP प्रयागराज रहे जोगिंदर कुमार की गाड़ी डिरेल, मुरादाबाद PTS भेजे गए !! नवीन अरोड़ा - ADG जोन वाराणसी बने !! राम कुमार - ADG गोरखपुर बने !! .................... वाराणसी महिला कांवड़ियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस, वाराणसी में 12 निःशुल्क शिविर और 3 अमानती घर तैयार वाराणसी, 28 जुलाई। सावन में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आने वाली महिला कांवड़ियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास के दौरान वाराणसी नगर निगम महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग आवास, शौचालय और फीडिंग रूम की व्यवस्था करेगा। नगर निगम के अनुसार कांवड़ियों के लिए शहर में 12 निःशुल्क शिविर और 3 अमानती (क्लॉक) रूम बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक शिविर में महिला कांवड़ियों के लिए अलग विश्राम स्थल, शौचालय तथा बच्चों को दूध पिलाने के लिए फीडिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था की जाएगी। सभी शिविरों में प्रकाश व्यवस्था, पंखे, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, गद्दे, चादर, तकिए, कूलर, शौचालय और केयरटेकर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सावन के दौरान नगर निगम ने जलकल, बिजली, स्वास्थ्य और सामान्य अभियंत्रण विभाग की संयुक्त क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की है। यह टीम पेयजल, सीवर, सड़क, सफाई और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान करेगी। नगर निगम द्वारा संचालित निःशुल्क शिविर जेपी मेहता, गिलट बाजार (दो स्थानों), चितरंजन पार्क, टाउन हॉल, अष्टभुजा मंदिर, सनबीम स्कूल (वरुणा के सामने) और रथयात्रा चौराहे पर स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षित रख-रखाव के लिए चितरंजन पार्क, गोदौलिया चौराहा और चौक थाना परिसर के पास तीन निःशुल्क अमानती घर बनाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य सावन में आने वाली लाखों महिला और पुरुष कांवड़ियों को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है।

.......................... संचारी रोग मुक्ति अभियान के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक कर सम्बन्धितो को दिया निर्देष हर ग्राम पंचायत व स्कूलों के हैण्डपम्पों के पानी की कराएं जाॅंच-जल निकासी अथवा सोखपिट का कराएं निर्माण संवेदनषील गांव में प्रभावी ढंग से कार्यवाही करते हुए प्रत्येक बिन्दु पर कराएं निस्तारण-संचारी के प्रति लोगों में लाए जन जागरूकता -मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर 27 जुलाई 2026- वर्षा, मानसून व श्रावण मास में बढ़ने वाले जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देष पर मुख्य विकास अधिकारी विषाल कुमार ने संचारी रोगों को शत प्रतिषत समाप्त करने के उद्देष्य से जनपद के सभी ग्राम पंचायतों, प्राथमिक विद्यालयों में विषेष स्वच्छता अभियान चलाने के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक कर आवष्यक दिषा निर्देष दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रायः डायरिया, हैजा, टायफाइड, हेपीटाइटिस, मलेरिया व अन्य तरह के बुखार आदि जैसे रोग दूषित पेयजल और जगह-जगह जल भराव के कारण फैलते है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत अधिकारी सहित जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी को निर्देषित किया कि ग्राम पंचायतों व स्कूलों मे लगे हैण्डपम्पों के पास से जल निकासी की व्यवस्था एक सप्ताह के अन्दर सुनिष्चित करा लिया जाए यदि जल निकासी का उपयुक्त स्थान न हो तो हैण्डपम्प के आस पास सोखपिट बनाकर फोटोग्राफ व व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराते हुए अगली बैठक में आख्या प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी हैण्डपम्पों के जल क्लोरीन और बैक्टीरियोलाजिकल टेस्ट प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। सभी ग्राम पंचायत अधिकारी इस कार्य हेतु जल निगम व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की टीम से समन्वय स्थापित कर सुनिष्चित कराएं। उन्होंने कहा कि यदि जाॅंच कहीं दूषित जल पाए जाने वाले हैण्डपम्प पर लाल निषान से चिन्हित करते हुए उसे बन्द कराया जाए तथा उसकी मरम्मत और क्लोरीनेषन जांच के बाद ही पुनः चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकांष जनति बीमारियों को रोकने के लिए पक्की नाली या ढलान बनाकर निकासी सुनिष्चित की जाए तथा गांव में यदि कहीं बारिष का पानी इकट्ठा होता हो तो उसकी निकासी की व्यवस्था के साथ ही एंटीलार्वा नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में छिड़काव किया जाए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देषित किया कि स्थलीय निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्य सुनिष्चित करें। जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी को निर्देषित करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को फुल शर्ट पहनकर आने, हाथ धोने आदि के बारे में जानकारी देते हुए प्रार्थना सभा में संचारी रोग के बचाव के बारे में जन जागरूक भी किया जाए। सभी प्रधानाचार्य बच्चों को सुरक्षित पेयजल पीने और हाथ धोने के प्रति प्रतिदिन जागरूक करें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी एम0ओ0आई0सी0 को निर्देषित करते हुए कहा कि प्रत्येक प्राथमिक चिकित्सालयों मे ओ0पी0डी0 के दौरान आने वाले मरीजों में बुखार, मलेरिया, टायफाइड, फूड प्वालनिंग के आदि के कितने मरीज आए अलग-अलग सूची बनाते हुए अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए। चुनार, जमालपुर, पहाड़ी तथा नगर क्षेत्र के नटवा में अलग-अलग फायलेरिया, फूड प्वाइजनिंग, टायफाइड आदि मरीज मिलने की षिकायत पर सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारी मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर सुनिष्चित कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी जनपद के समस्त कुआं/कूप के जल की जांच भी कराकर उसे शुद्ध पेयजल हेतु बनाते हुए आवष्यक कार्यवाही करे तथा साप्ताहिक आख्या उपलब्ध कराएं। अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर को निर्देषित करते हुए कहा कि यदि कहीं सीवर व पेयजल का पाइप पास-पास में गया हो तो उसका प्राथमिकता पर जांच कराएं यदि कहीं किसी पाइप का पानी लीक को तो उसे तत्काल मरम्मत सुनिष्चित कराया जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अन्र्तविभागीय अधिकारियों को निर्देषित करते हूुए कहा कि जनपद को संचारी रोग शून्य करना हम सभी का दायित्व है अतएव पूरी पारदर्षिता से दिए गए निर्देषों के तहत कार्य किया जाए और शत प्रतिषत संचारी रोग मुक्त जनपद बनाया जा सकें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ कीर्ति कुमार मिश्रा सहित सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित सभी ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहें।

..................... प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की तरफ से दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इंकार, हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित करते हुए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष याचिका दाखिल करने की दी छूट, हाईकोर्ट ने कहा सक्षम अधिकारी मामले की सुनवाई कर नियमानुसार आदेश पारित करें, हाईकोर्ट ने कहा किसी बाहरी व्यक्ति को ट्रस्ट की तरफ से याचिका दाखिल करने का अधिकार नहीं है, पेशे से व्यवसाई मोहम्मद यूसुफ की तरफ से दाखिल की गई थी याचिका, याची ने खुद को यूनिवर्सिटी का पैरोकार बताकर दाखिल की थी याचिका, याचिका में ट्रस्ट/यूनिवर्सिटी के खिलाफ जारी नोटिस को दी गई थी चुनौती, यूपी सरकार के अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने याचिका विरोध किया, कहा रजिस्ट्रार यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करता है, ऐसे में कोई अजनबी यूनिवर्सिटी की तरफ से याचिका नहीं दाखिल कर सकता है, हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान आपत्ति में दम पाया, कहा इस आधार पर याचिका को खारिज भी किया जा सकता है, लेकिन न्याय हित को देखते हुए कोर्ट ने व्यावहारिक रास्ता निकाला, हाईकोर्ट ने कहा ट्रस्ट/यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार या मैनेजर नोटिस पर आपत्ति दर्ज कराएं और उस पर नियमानुसार विचार किया जाए। ......................... यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले।उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर बदलाव किया गया है. तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं और पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया. ........................... वाराणसी महिला कांवड़ियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस, वाराणसी में 12 निःशुल्क शिविर और 3 अमानती घर तैयार वाराणसी, 28 जुलाई। सावन में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आने वाली महिला कांवड़ियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास के दौरान वाराणसी नगर निगम महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग आवास, शौचालय और फीडिंग रूम की व्यवस्था करेगा। नगर निगम के अनुसार कांवड़ियों के लिए शहर में 12 निःशुल्क शिविर और 3 अमानती (क्लॉक) रूम बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक शिविर में महिला कांवड़ियों के लिए अलग विश्राम स्थल, शौचालय तथा बच्चों को दूध पिलाने के लिए फीडिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था की जाएगी। सभी शिविरों में प्रकाश व्यवस्था, पंखे, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, गद्दे, चादर, तकिए, कूलर, शौचालय और केयरटेकर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सावन के दौरान नगर निगम ने जलकल, बिजली, स्वास्थ्य और सामान्य अभियंत्रण विभाग की संयुक्त क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की है। यह टीम पेयजल, सीवर, सड़क, सफाई और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान करेगी। नगर निगम द्वारा संचालित निःशुल्क शिविर जेपी मेहता, गिलट बाजार (दो स्थानों), चितरंजन पार्क, टाउन हॉल, अष्टभुजा मंदिर, सनबीम स्कूल (वरुणा के सामने) और रथयात्रा चौराहे पर स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षित रख-रखाव के लिए चितरंजन पार्क, गोदौलिया चौराहा और चौक थाना परिसर के पास तीन निःशुल्क अमानती घर बनाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य सावन में आने वाली लाखों महिला और पुरुष कांवड़ियों को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है। ......................... विभागीय कर्मचारियों के कारण हर-घर जल योजना हो रहा है फेल डामड गंज प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना रही हर घर जल योजना इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव प्रत्येक मजरे को जोड़ना था प्रदेश के हर घर को नल द्वारा पानी सप्लाई करना रहा लेकिन विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी से यह योजना फेल हो रहा है स्थानीय बाजार में कहीं कभी कभार नल द्वारा पानी आता है और कहीं बिल्कुल नहीं आता बाजार के देवघाट वाले रोड पर कई महीनो से पानी नहीं आ रहा है पूछने पर बताया गया की सड़क के किनारे नाली बनाते समय पानी का पाइप टूट गया है इसके कारण पानी नहीं आ रहा है जब समस्या के समाधान के बारे में पूछा गया तो जवाब मिला हो जाएगा लेकिन लगभग 6 महीने से नल से पानी नहीं आ रहा है जिससे लोकप्रिय सरकार की बदनामी हो रही है भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है की गैर जिम्मेदार कर्मचारियों एवं विभाग के कारण सरकार के साख पर बट्टा लगा है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.