रविवार, 26 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार
????कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म:कहा- तीनों मांगें पूरी, प्रधान का इस्तीफा मंजूर; जंतर-मंतर खाली होना शुरू, प्रदर्शनकारी लौट रहे
????Punjab : किसानों का बड़ा ऐलान, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
????प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी; संभालेंगे मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
????पालघर में बाढ़ राहत अभियान तेज, 19 हजार से अधिक प्रभावित घरों का सर्वे पूरा, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता जारी
????पाकिस्तान-ईरान-सउदी अरब ने ट्रंप को ऐसा मूर्ख बनाया, मुंह छुपाए हंस रही दुनिया
????गुजरात में भारी बारिश, 5 की मौत:असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 मौतें, MP- यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा फिर शुरू
????भागवत बोले- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें:हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता
????Jantar Mantar Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले और बाद में पत्थरबाजी, स्पेशल सीपी-एसआई घायल
????जंतर-मंतर का मौजूदा नजारा: आंदोलन खत्म, फिर भी डटे प्रदर्शनकारी; खाने के लिए लगी कतारें
????अब पढ़ाई के साथ छात्र सीखेंगे रोजगार से जुड़े कौशल, यूपी के माध्यमिक स्कूलों में शुरू होगी नई पहल
????होंडा ने पेश किया एडीवी160, होगा भारत का पहला ई85 ईंधन पर चलने वाला स्कूटर
????तेज प्रताप हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उठाया
????राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यूरोपीय यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटीं
????CAA से किसान आंदोलन तक...अटूट रही भाजपा सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बना मोदी सरकार के 12 सालों की सबसे बड़ी राजनीतिक हार!
????प्रधान के इस्तीफ़े के बाद बोले राहुल गांधी- इस सरकार को हटाने का वक़्त आ गया है
????कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
????निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें
????यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे पर किए हमले, कम से कम 14 लोगों की मौत
????IND vs ZIM T20 : इशान-तिलक का तूफान, फिर गेंदबाजों का कहर... भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हरा नाम की सीरिज
आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!
........................ कुशियारा फॉल पर बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस सख्त, गैपुरा चौकी की कार्रवाई में 14 वाहनों का चालान, 5 सीज मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के कुशियारा फॉल पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विंध्याचल थाना क्षेत्र की गैपुरा चौकी पुलिस ने विजयपुर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले कुल 14 वाहनों का चालान किया गया। वहीं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 5 वाहनों को सीज कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सीज किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए कई परिजन और अभिभावक गैपुरा चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कुशियारा फॉल पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। ................... संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत मिर्ज़ापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में रविवार को उस समय मातम छा गया, जब एक महिला की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
................ दागी वकीलों पर बड़ा एक्शन,यूपी बार काउंसिल ने 15 दिन में मांगी लिस्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद 'बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश' ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। आदेश के तहत, ऐसे वकीलों की पूरी सूची 15 दिन के भीतर हर हाल में बार काउंसिल को सौंपनी होगी जिनके खिलाफ गंभीर अपराधों में FIR दर्ज है, चार्जशीट दाखिल हो चुकी है या कोर्ट में केस (ट्रायल) पेंडिंग है। बार काउंसिल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो बार एसोसिएशन 15 दिन में यह लिस्ट नहीं देंगे, उनकी मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी। साथ ही, ऐसे एसोसिएशन के वकीलों को किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आदेश की अनदेखी को सीधे 'हाईकोर्ट की अवमानना' माना जाएगा। ........... थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी की 11 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये) के साथ 02 बाल अपचारी सहित कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार/हिरासत में लिये गये मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 26.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत पटेंगहरा नाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास से 02 बाल अपचारी सहित कुल 07 अभियुक्तों 1. समीर सरोज पुत्र रामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2. पंकज पुत्र शिवशंकर हरिजन निवासी शिवपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 3. रोशन सरोज पुत्र रामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 4. मोहित सरोज पुत्र श्यामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 5. विकास विश्वकर्मा पुत्र स्व0 लल्लू विश्वकर्मा निवासी दुबरा पहाड़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 11 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये) को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों/बालअपचारियों को मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त — 1. समीर सरोज पुत्र रामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 19 वर्ष । 2. पंकज पुत्र शिवशंकर हरिजन निवासी शिवपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 19 वर्ष । 3. रोशन सरोज पुत्र रामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 20 वर्ष । 4. मोहित सरोज पुत्र श्यामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 19 वर्ष । 5. विकास विश्वकर्मा पुत्र स्व0 लल्लू विश्वकर्मा निवासी दुबरा पहाड़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 22 वर्ष । 02 नफर बाल अपचारी । पूछताछ विवरण- अभियुक्तगण/बाल अपचारी से पूछने पर बताये कि हम लोग एक संगठित गिरोह के रूप में काफी दिनों से विभिन्न जगहों पर चोरी करते चले आ रहे है परन्तु कभी पकड़े नही जाते थे । इससे पहले भी कई बार चोरी करके विभिन्न जगहों पर विभिन्न व्यक्तियों को चोरी का सामान बेचते थे तथा उससे जो आमदनी होती थी, हम सभी आपस में बराबर-बराबर बाट लेते थे । हम लोगों में समीर सरोज व पंकज कुमार द्वारा ग्राहकों से बात करते थे तथा बुलाते थे जहाँ हम लोग चोरी की हुई मोबाईल को बेच देते थे । इसी परिपेक्ष में हम लोग आज भी मोबाईल बेचने के लिए एकत्रित हुए थे तथा ग्राहक बुलाये थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-208/2026 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी करने पुलिस टीम उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अखिलेश्वर सिंह, मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह, मुख्य आरक्षी विमलेश यादव, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी पप्पू कुमार, रि0आरक्षी धीरज, रि0आरक्षी महेन्द्र कुमार थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर ।
............. विंध्याचल पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार मीरजापुर, 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन और ₹310 नकद बरामद हुए हैं बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मां विंध्यवासिनी धाम विभिन्न घाटों रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं व यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह चोरी के मोबाइल बेचने के लिए एकत्र हुआ था, तभी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपियों में समीर सरोज, पंकज कुमार, रोशन सरोज, मोहित सरोज, विकास विश्वकर्मा समेत दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है,
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.