ब्रेकिंग न्यूज़
श्रावण मास से पहले DIG और SP ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण
कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए कड़े सुरक्षा निर्देश
मीरजापुर
आगामी श्रावण मास और कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में पूनम, पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र और अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने नगर स्थित गंगा नदी के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीआईजी और एसपी ने कावड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और उचित व्यवस्थापन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
घाटों पर सुरक्षा: गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोर, पीएसी और जल पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
यातायात व्यवस्था: कावड़ियों द्वारा निर्धारित मार्गों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाए
कावड़ियों की सुविधा: कावड़ियों के विश्राम, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी: संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डीआईजी पूनम ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि कावड़ यात्रा मार्ग पर 24 घंटे गश्त की जाएगी और कंट्रोल रूम को एक्टिव रखा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी, थाना प्रभारी कोतवाली, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
.......... मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य गाड़ी पुलिस विभाग की गाड़ी से टकराई मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के बी कॉलेज से कार्यक्रम केदौरान लौटते समय जिला मुख्यालय पर रमई पट्टी चौराहा पर भीड़ होने के कारण पुलिस विभाग की गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें उनकी गाड़ी में हल्की खरोच आई गाड़ीमे बैठे प्रधानाचार्य को तनिक भी चोट नहीं आई। .................] ब्रेकिंग न्यूज़ विंध्याचल के शिवपुर गांव में आदमखोर जानवर आज रात भी देखा गया प्रत्यक्षदर्शीय का कहना है, पैरों के कई निशान मिले छेत्र में
...................... विजयपुर में जमीन विवाद गहराया, स्टे के बावजूद जबरन कब्जे की कोशिश पुलिस ने विवादित कमरे पर लगाया ताला, दोनों पक्षों को थाना विंध्याचल बुलाया विंध्याचल / मीरजापुर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में पैतृक संपत्ति को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया है। स्टे आदेश के बावजूद जबरन कब्जे की कोशिश , मामले की जांच थाना प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। दो भाइयों के बीच है विवाद प्रार्थी फ़करे आलम पुत्र जहीरूद्दीन, निवासी विजयपुर, निषाद पार्टी के नेता हैं। उनका कहना है कि उनके दादा ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी से उनके पिता जहीरूद्दीन और दूसरी से नूर मोहम्मद हुए। दादा की मृत्यु के बाद दोनों भाइयों के बीच पारिवारिक बंटवारा हो चुका है। बंटवारे में जो संपत्ति जहीरूद्दीन के हिस्से में आई थी, उसके खिलाफ नूर मोहम्मद के पुत्र खुशनुद आलम ने माननीय न्यायालय से स्टे आदेश प्राप्त कर लिया है। स्टे में कहा गया है कि जहीरूद्दीन उक्त मकान को न बेच सकते हैं और न ही नक्शा/नवईत में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। विवादित कमरे में फ़करे आलम के भाई फ़सीहुद्दीन टेलर की दुकान चलाते थे। वह प्रतिदिन दुकान खोलते और बंद करते थे। खुशनुद आलम द्वारा विवादित दुकान में ताला लगा दिया गया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ BNSS की धारा 170, 126, 135 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने ताले लगा दिए थे। खुशनुद आलम ने अपनी घर की महिलाओं को जबरन विवादित कमरे के अंदर दाखिल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला आरक्षी की मदद से महिलाओं को कमरे से बाहर निकाला गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमरे में ताला बंद कर चाबी अपने पास रख ली। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को 21 जुलाई 2026 को थाना विंध्याचल पर बुलाया गया वहीं पुलिस पर भी फर्जी आरोप लगाया धन उगाही को लेकर , साक्ष्य और न्यायालय के स्टे आदेश का अवलोकन कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
...................... दिल्ली - राहुल गांधी , अखिलेश यादव PM आवास के पास से हिरासत में लिया गया , आप सांसद संजय सिंह ने कहा - CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.