थाना जिगना पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.04.2026 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-67/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 21.07.2026 को उप निरीक्षक दिवाकर मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त मदसूदन उर्फ सुभाष उर्फ शिब्बु तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी निवासी केवई थाना राधानगर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया । थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................. थाना पड़री पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 अदद केबल बरामद मीरजापुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.07.2026 को वादी विजय कुमार सरोज पुत्र स्व0 होरीलाल निवासी पटिया अकसौली थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध रामनगर कैनाल पम्प पर रखा केबिल चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-203/2026 धारा 305(E) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 21.07.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त बैजनाथ पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम बाबू पतारी कनौरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को चोरी की 02 अदद केबिल बरामद किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0-203/2026 धारा 305(E),317(2) बीएनएस में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
.................. मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः 21.07.2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामीय श्रावण मास/ कावड़ यात्रा आदि के दृष्टिगत नगर स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश — आज दिनांकः 21.07.2026 को “पूनम” पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामीय श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर स्थित गंगा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर समस्त तैयारी पूर्ण कर उचित व्यवस्थापन करने हेतु तथा सूरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसी क्रम में कावड़ियों द्वारा निकलने वाली कावड़ यात्रा हेतु निर्धारित मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से संचालित करने व कावड़ियों की सूरक्षा के व्यवस्थापन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.