News Express

थाना को0शहर पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बन धोखाधड़ी व धमकी देने के अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना को0शहर पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बन धोखाधड़ी व धमकी देने के अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त गिरफ्तार
                       
मीरजापुर 

थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.07.2026 को वादी दुर्गेश कुमार  पुत्र दिनेश प्रसाद (जिला कार्यक्रम अधिकारी) जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बन धोखाधड़ी करने व धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-120/2026 धारा 204,319(2),318(4),336(3),338,340(2),351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष को0-शहर को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 18.07.2026 उप निरीक्षक राजेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अभियोग से सम्बधित नामजद अभियुक्त विरेन्द्र भारती पुत्र भानु प्रकाश निवासी तरकापुर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 204,319(2),318(4),336(3),338,340(2),351(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

........... जनपदीय पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 18.07.2026 को थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी रजुली पासी पुत्र तिनगू निवासी ग्राम घमहापुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.