लखनऊ-
CM योगी आज बुलंदशहर , संभल , अमरोहा में अरबों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे !!
**
कोलकाता -
HM अमित शाह आज BSF के जवानों से संवाद करेंगे, BSF की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/ शिलान्यास करेंगे !!
बंगाल के सीमा संबंधी मुद्दों पर बैठक करेंगे, तीन नए कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन पर बैठक करेंगे ,
पश्चिम बंगाल में जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन के संबंध में बैठक करेंगे,
सभी कार्यक्रम सिलीगुड़ी में होंगे !!
**
दिल्ली -
TMC के बागी सांसदों को आज मिल सकती है मान्यता , आधिकारिक मान्यता मिलने के बाद बागी नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ़ इंडिया के MP के रूप में सर्वदलीय बैठक और मानसून सत्र में हिस्सा लेंगे !!
**
देहरादून -
छात्रों के कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-
10 साल में 152 पेपर लीक, सीट-नौकरी का रेट कार्ड, 0 सज़ा, 7.5 करोड़ युवाओं का बर्बाद भविष्य - सिस्टम की हालत।
इस भ्रष्ट एजुकेशन सिस्टम को जड़ से बदलना होगा - बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा !!
.................................. मिर्जापुर रेलवे स्टेशन उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देशन के बाद भी चल रहे हैं अवैध वेंडर। सीआईबी की टीम ने पकडे कई अवैध वेंडर। वेंडरों को पकड़कर आरपीएफ कार्रवाई में जुटी। .......................... जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस। तहसील चुनार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार , पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की सुनी जन समस्याएं निस्तारण के दिए निर्देश।
....................... फरवरी मार्च 2027 में तय समय पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होंगे , सीईसी ज्ञानेंद्र कुमार ने यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर स्पष्ट किया कि जनगणना कानूनी प्रक्रिया है और विधानसभा चुनाव संविधानिक प्रक्रिया है। जनगणना के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है जबकि चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे । सीईसी कुमार ने साफ किया है कि यूपी में रिक्त तीन विधानसभा सीट घोसी,दूधी और फरीदपुर सीट परउपचुनाव नहीं होंगे। सीईसी से पहले अपना 2-जुलाई का कथन !!
.................. ब्रेकिंग न्यूज: मीरजापुर कछवां में बिजली कटौती से परेशान कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला जिला अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ सचिन कुमार से मुलाकात कर तत्काल कटौती में सुधार की मांग की। कहा - "समय पर बिजली नहीं मिली तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।" ......................... ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर अहरौरा क्षेत्र के कुदारन हादसे के पीड़ितों के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा घायलों का हालचाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की बोले— दुख की इस घड़ी में सरकार और सुभासपा पीड़ित परिवारों के साथ है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.